Latest News

Showing posts with label Purvanchal News. Show all posts
Showing posts with label Purvanchal News. Show all posts

Tuesday, June 16, 2026

मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता के उत्कृष्ट कार्यों हेतु डॉ. मनोज तिवारी गोरखपुर में सम्मानित

गोरखपुर: हेल्थी इण्डिया ग्रीन इण्डिया फाउंडेशन व होम्योशक्ति फाउंडेशन ने मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता के अग्रदूत वाराणसी के प्रतिष्ठित वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ. मनोज तिवारी को गोरखपुर में सम्मानित गया। हेल्थी इण्डिया ग्रीन इण्डिया फाउंडेशन के अध्यक्ष व होम्योशक्ति फाउंडेशन के सदस्य डॉ. उपकार किशोर अग्रहरी व अन्य सदस्यों ने डॉ तिवारी को सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. मनोज तिवारी ने कहा कि समाज के हर वर्ग में बढ़ते तनाव व भावनात्मक असंतुलन के कारण हत्या व आत्महत्या की घटनाएं बढ़ रही है इससे निपटने में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सभी को अपनी मानसिक स्वास्थ्य की भी नियमित जाँच करानी चाहिए।


यह भी पढ़ें: चौबेपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आत्महत्या टली, युवक की बचाई गई जान

विदित हो कि डॉ. मनोज तिवारी ने पिछले 25 वर्षों से समाज में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता हेतु व्यापक कार्य कर रहें है। उन्होंने 12 पुस्तको के लेखन के साथ-साथ अनेक पुस्तकों में अध्याय लेखन किया है। डॉ तिवारी विभिन्न स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समाचार पत्र-पत्रिकाओं में 85 से अधिक लेखों का प्रकाशन किया है। डॉ. तिवारी द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस, पीएसी बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, रेलवे सुरक्षा बल, एनडीआरएफ, अग्नि शमन विभाग एनसीसी, एनएसएस, बंदीजनों, गरीब महिलाओं, छात्रों व अन्य के लिए नि:शुल्क मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण व परामर्श शिविर का आयोजन किया जाता है। 

यह भी पढ़ें: चौबेपुर में युवक ने बृद्ध को मारी गोली, गर्भवती महिला और अवयस्क को भी पीटा

डॉ. तिवारी प्रभावी परामर्श के माध्यम से न केवल लाखों लोगों के तनाव का प्रबंधन किया गया बल्कि उन्होंने सैकड़ों लोगों को आत्महत्या करने से बचाया है। पहले भी उन्हें अनेक संस्थाओं व्दारा सम्मानित किया जा चुका है। डॉ. उपकार ने कहा कि यह सम्मान डॉ. तिवारी के मनोचिकित्सा, मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता तथा उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है।

यह भी पढ़ें: राजस्थान में महिला शक्ति जायसवाल क्लब ने समाज को एकजुट करने का लिया संकल्प: प्रकाश जायसवाल

इस अवसर पर डॉ नितिश राय मंडलीय कार्यक्रम प्रबंधक दिशा देवरिया मंडल, श्री मनीष सिंह मंडलीय कार्यक्रम प्रबंधक दिशा वाराणसी मंडल, डॉ आशीष सिंह बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर, डॉ प्रतिभा पांडेय बीएचयू, मनीष राय, शिप्रा सहित वाराणसी, आजमगढ़़, जौनपुर व गोरखपुर के अनेक सम्मानित परामर्शदाता की गरिमामयी उपस्थिति रही।

यह भी पढ़ें: नेपाल द्वारा भारतीय आमों के आयात पर कोई प्रतिबंध नहीं: कृषि मंत्रालय

Thursday, June 11, 2026

नेपाल द्वारा भारतीय आमों के आयात पर कोई प्रतिबंध नहीं: कृषि मंत्रालय

नई दिल्ली: भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने उन मीडिया रिपोर्टों का खंडन किया है जिनमें दावा किया जा रहा था कि नेपाल ने भारतीय आमों के आयात पर प्रतिबंध या रोक लगा दी है। मंत्रालय ने इन खबरों को पूरी तरह से गलत और भ्रामक बताया है।नेपाल सरकार के 'प्लांट क्वारंटाइन एंड पेस्टिसाइड मैनेजमेंट सेंटर' (नेपाल के राष्ट्रीय पादप संरक्षण संगठन) ने 10 जून 2026 को स्पष्ट किया है कि भारतीय आमों के आयात पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। तय किए गए फाइटोसैनिटरी (पादप-स्वच्छता) नियमों के तहत आम का आयात पहले की तरह ही जारी है। 




भारत सरकार द्वारा जारी वैध फाइटोसैनिटरी सर्टिफिकेट दिखाने और नियमों का पालन करने पर आयात परमिट और रिलीज ऑर्डर जारी किए जा रहे हैं।मंत्रालय के अनुसार, नेपाल को भारतीय आमों का निर्यात बिना किसी बाधा के जारी है। जनवरी 2026 से अब तक कुल 2005 मीट्रिक टन आमों की 149 खेप (consignments) नेपाल भेजी जा चुकी हैं।अकेले जून 2026 में अब तक 266 मीट्रिक टन आमों की 18 खेप निर्यात की जा चुकी हैं।


नेपाल ने हाल ही में आयात की कुछ शर्तों में बदलाव किया है, जिसमें हॉट वाटर ट्रीटमेंट (HWT) की आवश्यकता शामिल है। भारत इन तय नियमों का पालन करते हुए निर्यात को बढ़ावा दे रहा है। हालांकि, भारत ने बिना किसी पूर्व परामर्श (prior consultation) के इन नए नियमों को लागू करने पर अपनी चिंता भी व्यक्त की है। इस मुद्दे को विश्व व्यापार संगठन (WTO) के SPS समझौते और अंतर्राष्ट्रीय पादप संरक्षण कन्वेंशन (IPPC) के ढांचे के तहत उचित द्विपक्षीय चैनलों के माध्यम से नेपाल सरकार के सामने उठाया जा रहा है।


कृषि मंत्रालय ने सभी हितधारकों, व्यापारियों और आम जनता को सलाह दी है कि वे आयात-निर्यात से जुड़ी जानकारियों के लिए केवल आधिकारिक बयानों पर ही भरोसा करें और नेपाल को होने वाले आम निर्यात पर प्रतिबंध की किसी भी अपुष्ट या अफवाह जैसी रिपोर्ट पर ध्यान न दें।

नेपाल द्वारा भारतीय आमों के आयात पर कोई प्रतिबंध नहीं: कृषि मंत्रालय

नई दिल्ली: भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने उन मीडिया रिपोर्टों का खंडन किया है जिनमें दावा किया जा रहा था कि नेपाल ने भारतीय आमों के आयात पर प्रतिबंध या रोक लगा दी है। मंत्रालय ने इन खबरों को पूरी तरह से गलत और भ्रामक बताया है।नेपाल सरकार के 'प्लांट क्वारंटाइन एंड पेस्टिसाइड मैनेजमेंट सेंटर' (नेपाल के राष्ट्रीय पादप संरक्षण संगठन) ने 10 जून 2026 को स्पष्ट किया है कि भारतीय आमों के आयात पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। तय किए गए फाइटोसैनिटरी (पादप-स्वच्छता) नियमों के तहत आम का आयात पहले की तरह ही जारी है। 



भारत सरकार द्वारा जारी वैध फाइटोसैनिटरी सर्टिफिकेट दिखाने और नियमों का पालन करने पर आयात परमिट और रिलीज ऑर्डर जारी किए जा रहे हैं।मंत्रालय के अनुसार, नेपाल को भारतीय आमों का निर्यात बिना किसी बाधा के जारी है। जनवरी 2026 से अब तक कुल 2005 मीट्रिक टन आमों की 149 खेप (consignments) नेपाल भेजी जा चुकी हैं।अकेले जून 2026 में अब तक 266 मीट्रिक टन आमों की 18 खेप निर्यात की जा चुकी हैं।


नेपाल ने हाल ही में आयात की कुछ शर्तों में बदलाव किया है, जिसमें हॉट वाटर ट्रीटमेंट (HWT) की आवश्यकता शामिल है। भारत इन तय नियमों का पालन करते हुए निर्यात को बढ़ावा दे रहा है। हालांकि, भारत ने बिना किसी पूर्व परामर्श (prior consultation) के इन नए नियमों को लागू करने पर अपनी चिंता भी व्यक्त की है। इस मुद्दे को विश्व व्यापार संगठन (WTO) के SPS समझौते और अंतर्राष्ट्रीय पादप संरक्षण कन्वेंशन (IPPC) के ढांचे के तहत उचित द्विपक्षीय चैनलों के माध्यम से नेपाल सरकार के सामने उठाया जा रहा है।


कृषि मंत्रालय ने सभी हितधारकों, व्यापारियों और आम जनता को सलाह दी है कि वे आयात-निर्यात से जुड़ी जानकारियों के लिए केवल आधिकारिक बयानों पर ही भरोसा करें और नेपाल को होने वाले आम निर्यात पर प्रतिबंध की किसी भी अपुष्ट या अफवाह जैसी रिपोर्ट पर ध्यान न दें।

Tuesday, June 09, 2026

निरीक्षण के दौरान एसडीएम पर हमला, सिर में आए गंभीर चोट लगे छह टांके

हरदोई: शाहाबाद तहसील क्षेत्र के परियल गांव में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब सरकारी निरीक्षण पर पहुंचे शाहाबाद के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) सुशील कुमार मिश्रा पर कथित रूप से हमला कर दिया गया। हमले में एसडीएम गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके सिर में छह टांके लगाने पड़े। घटना के बाद प्रशासनिक और पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई।


यह भी पढ़ें: ट्रान्सफर के बाद भी सचिव ने आहरण किया ग्रामसभा से धनराशी, डीपीआरओ ने दिया जाँच कर कार्यवाही का आदेश

जानकारी के अनुसार, एसडीएम सुशील कुमार मिश्रा गांव परियल में स्थित अन्नपूर्णा भवन का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि जिला पंचायत सदस्य लालाराम राजपूत के पुत्र उदयवीर राजपूत और उसके साथ मौजूद कुछ अन्य लोगों ने एसडीएम के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि उदयवीर ने डंडे से वार कर एसडीएम के सिर पर गंभीर चोट पहुंचाई।

यह भी पढ़ें: आजमगढ़ का बढ़ा देशभर में मान! डीएम रविन्द्र कुमार बने भारत के टॉप-25 जिलाधिकारियों में नंबर-1, 862 अंकों के साथ रचा कीर्तिमान

घटना में घायल एसडीएम को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनके सिर में छह टांके लगाए। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें: नव नियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार ने संभाला कार्यभार

Wednesday, June 03, 2026

आजमगढ़ का बढ़ा देशभर में मान! डीएम रविन्द्र कुमार बने भारत के टॉप-25 जिलाधिकारियों में नंबर-1, 862 अंकों के साथ रचा कीर्तिमान

आजमगढ़: जिले के लिए गर्व और सम्मान की बड़ी खबर सामने आई है। आजमगढ़ के जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने अपनी उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यशैली, जनसेवा के प्रति समर्पण और विकासोन्मुख नेतृत्व के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान स्थापित की है। प्रतिष्ठित फेम इंडिया–एशिया पोस्ट बेस्ट डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट सर्वे 2026 में उन्हें देश के शीर्ष 25 जिलाधिकारियों में स्थान मिला है। इतना ही नहीं, 862 अंकों के साथ उन्होंने सर्वे में सर्वोच्च स्कोर हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट छाप छोड़ी है।


यह भी पढ़ें: नव नियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार ने संभाला कार्यभार

जनता के बीच रहने वाले अधिकारी की बनी पहचान

डीएम रविन्द्र कुमार की सबसे बड़ी विशेषता उनकी जनसुलभ और संवेदनशील कार्यशैली मानी जाती है। कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दर्शन के दौरान वह हर वर्ग के लोगों की समस्याएं गंभीरता से सुनते हैं और मौके पर ही अधिकारियों को समाधान के निर्देश देते हैं। यही कारण है कि आम जनता उन्हें एक ऐसे अधिकारी के रूप में देखती है, जिन तक सीधे अपनी बात पहुंचाई जा सकती है।

यह भी पढ़ें: चौबेपुर में युवक ने पुलिस आयुक्त से लगाई सुरक्षा की गुहार, सुनील यादव से जान का खतरा बताकर कार्रवाई की मांग

विकास, सुशासन और नवाचार का मिला पुरस्कार

फेम इंडिया और एशिया पोस्ट द्वारा किए गए राष्ट्रीय सर्वेक्षण में देशभर के लगभग 800 जिलों का अध्ययन किया गया। प्रशासनिक दक्षता, सुशासन, नवाचार, जवाबदेही, जनसंपर्क, संकट प्रबंधन, निर्णय क्षमता और विकास कार्यों जैसे दस महत्वपूर्ण मानकों पर मूल्यांकन के बाद रविन्द्र कुमार को यह सम्मान मिला।

यह भी पढ़े: अब नहीं काटने पड़ेंगे तहसील के चक्कर, लखनऊ प्रशासन ने ऑनलाइन जारी किए सभी लेखपालों के नंबर

पर्यावरण संरक्षण में भी पेश की मिसाल

प्रधानमंत्री के ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण के आह्वान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए डीएम रविन्द्र कुमार स्वयं ई-रिक्शा से कार्यालय पहुंचे। उनकी यह पहल जिले में चर्चा का विषय बनी और लोगों ने इसे जिम्मेदार नेतृत्व का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

यह भी पढ़ें: अवैध बालू मंडी पर प्रशासन का बड़ा छापा, 68 वाहन सीज

जल संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास

रविन्द्र कुमार जल एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्यों के लिए जाने जाते हैं। पूर्व में बुलन्दशहर में नीम नदी के पुनर्जीवन और झांसी में जल संरक्षण अभियानों को नई दिशा देने के बाद आजमगढ़ में भी उन्होंने तमसा नदी संरक्षण और जल बचाओ अभियानों को प्राथमिकता दी है।

यह भी पढ़ें: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नगर आयुक्त ने पंचकोशी यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए

कानून-व्यवस्था और विकास पर समान फोकस

डीएम रविन्द्र कुमार ने जिले में विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ-साथ कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने पर भी विशेष ध्यान दिया है। नियमित निरीक्षण, फील्ड विजिट और अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की उनकी कार्यशैली प्रशासनिक हलकों में सराही जाती है।

यह भी पढ़ें: नव नियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार ने संभाला कार्यभार

आजमगढ़ के लिए गौरव का क्षण

देश के शीर्ष 25 जिलाधिकारियों में स्थान प्राप्त करना और सर्वाधिक अंक हासिल करना केवल रविन्द्र कुमार की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे आजमगढ़ के लिए गर्व का विषय है। उनकी यह सफलता बताती है कि संवेदनशील नेतृत्व, पारदर्शी प्रशासन और जनसेवा के प्रति समर्पण से किसी भी जिले को राष्ट्रीय पहचान दिलाई जा सकती है। रविन्द्र कुमार ने साबित कर दिया है कि एक जिलाधिकारी केवल प्रशासनिक अधिकारी नहीं, बल्कि जनता का विश्वासपात्र, विकास का वाहक और परिवर्तन का सशक्त नेतृत्वकर्ता भी होता है।

यह भी पढ़ें: चौबेपुर में युवक ने पुलिस आयुक्त से लगाई सुरक्षा की गुहार, सुनील यादव से जान का खतरा बताकर कार्रवाई की मांग

Thursday, May 14, 2026

यूपी में शुरू हो सकती हैं ऑनलाइन क्लासेस और वर्क फ्रॉम होम

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीते मंगलवार को 5 कालिदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर अधिकारियों के साथ अहम बैठक की।बैठक में प्रदेश में ऑनलाइन क्लासेस और वर्क फ्रॉम होम जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गयी।


यह भी पढ़ें: साथी पोर्टल के माध्यम से होगा बीज विक्रय, उत्पादन एवं स्टॉक प्रबंधन

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री की अपील के बाद राज्य सरकार संभावित परिस्थितियों को देखते हुए नई व्यवस्थाओं पर मंथन कर रही है. बैठक में विशेष रूप से प्रदेश में ऑनलाइन पढ़ाई को प्रभावी ढंग से लागू करने की तैयारियों पर चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें: पूर्व DGP राम यश सिंह को अंतिम विदाई में उमड़ा सत्ता-प्रशासन का सैलाब, STF चीफ अमिताभ यश के पिता के त्रयोदश संस्कार में भावुक हुआ लखनऊ

इसके साथ ही प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक तैयारियों, दिशा-निर्देशों और विभिन्न विभागों के समन्वय को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: गौराकला में डेढ़ साल से बनी पानी की टंकी शोपीस बनी, पाइपलाइन अधूरी होने से ग्रामीण परेशान

साथी पोर्टल के माध्यम से होगा बीज विक्रय, उत्पादन एवं स्टॉक प्रबंधन

वाराणसी: कृषि निदेशालय, उत्तर प्रदेश (बीज एवं प्रक्षेत्र अनुभाग), लखनऊ एवं शासन के निर्देशानुसार प्रदेश में कृषकों को उच्च गुणवत्ता वाले बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं बीज व्यवसाय को डिजिटल, पारदर्शी एवं ट्रेसिबल बनाने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा विकसित ‘साथी पोर्टल’ के माध्यम से बीते 10 मई 2026 से बीज उत्पादन, स्टॉक प्रबंधन, स्थानांतरण एवं विक्रय की समस्त कार्यवाही अनिवार्य रूप से की जाएगी।



उक्त जानकारी देते हुए जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह ने मंगलवार को बताया कि प्रदेश एवं जनपद के कृषि विश्वविद्यालयों तथा अभिजनक बीज उत्पादक संस्थानों द्वारा अभिजनक बीज का उत्पादन एवं विक्रय साथी पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। कृषि, पशुपालन, उद्यान विभाग, उ0प्र0बीज विकास निगम एवं अन्य संबंधित संस्थायें आवश्यक बीजों के सापेक्ष उन्होंने बताया कि अभिजनक बीज की मांग भी इसी पोर्टल के माध्यम से प्रेषित करेंगी। सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी संस्थाएं, निगम, निजी फर्म/कंपनियां एवं एफपीओ को उ0प्र0 राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था में पंजीकरण कराकर साथी पोर्टल के माध्यम से बीज उत्पादन करना होगा, जिन्हें बीज उत्पादक एजेंसी (एस.पी.ए.)के रूप में मान्यता दी जाएगी। 


उ0प्र0 राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था द्वारा फसल पंजीयन, क्षेत्र निरीक्षण, निरीक्षण रिपोर्ट, बीज वर्ग एवं श्रोत सत्यापन, सैम्पलिंग, परीक्षण रिपोर्ट, टैग एवं प्रमाणपत्र जारी करने की समस्त प्रक्रिया डिजिटल रूप से पोर्टल पर संपादित की जाएगी। बीज प्रसंस्करण संयंत्रों पर बीज की आवक, प्रसंस्करण, पैकिंग, लॉट निर्माण एवं नमूना ग्रहण की प्रविष्टियां साथी पोर्टल पर अनिवार्य होंगी, साथ ही भौतिक रजिस्टर भी रखा जाएगा। बीज उत्पादक एजेंसी द्वारा स्टॉक स्थानांतरण, विक्रय एवं वापसी केवल साथी पोर्टल के माध्यम से ही की जाएगी तथा अपंजीकृत डीलर/डिस्ट्रीब्यूटर के साथ बीज व्यवसाय पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।


पोर्टल पर प्रदर्शित व भौतिक स्टाक में अंतर होने पर होगी कार्रवाई
जनपद के समस्त डीलर, डिस्ट्रीब्यूटर, बीज विक्रेता, सहकारी एवं सरकारी बीज विक्रय केंद्रों का साथी पोर्टल पर ऑन-बोर्ड होना अनिवार्य है। किसान स्तर तक के सभी लेनदेन का डिजिटल रिकॉर्ड पोर्टल पर रखा जाएगा। पोर्टल पर प्रदर्शित स्टॉक एवं भौतिक स्टॉक में अंतर पाए जाने पर बीज अधिनियम 1966, बीज नियम 1968, बीज नियंत्रण आदेश 1983 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।

Friday, May 01, 2026

मऊ में काल बनकर दौड़ा डंपर, गश्त कर रही पुलिस वैन को मारी टक्कर, सिपाही की मौत, दो पुलिसकर्मी और PRD जवान गंभीर

वाराणसी: मऊ में घोसी कोतवाली क्षेत्र में गश्त पर निकली पुलिस मोबाइल वैन को एक बेकाबू डंपर ने रौंद दिया। इस हादसे में एक सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वैन में सवार दो अन्य पुलिसकर्मी और एक पीआरडी जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस वाहन के परखच्चे उड़ गए और वह सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरा।


यह भी पढ़ें: मामूली विवाद में व्यवसायी की पीट-पीटकर हत्या, 11 हिरासत में, 2 गिरफ्तार

वाराणसी गोरखपुर हाइवे पर हुई दुर्घटना

यह दुर्घटना घोसी कोतवाली क्षेत्र के वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर बनियापार गांव के पास हुई। जानकारी के अनुसार, पुलिस की मोबाइल वैन नियमित रात्रि गश्त पर निकली थी। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे एक अनियंत्रित डंपर ने वैन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिस वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा।

यह भी पढ़ें: करसड़ा का कूड़ा पहाड़ होगा खत्म: नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल की पहल से 25 एकड़ में बनेगा मियावाकी जंगल

हादसे में 38 वर्षीय सिपाही पवन कुमार यादव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो पुलिसकर्मी और जवान घायल हो गए। पवन कुमार यादव वाराणसी जिले के करमाजीतपुर गांव (थाना चितईपुर) के मूल निवासी थे। वे 25 जुलाई 2025 को घोसी कोतवाली में तैनात हुए थे। पुलिस प्रशासन ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उनकी मौत की खबर मिलते ही वाराणसी स्थित उनके घर में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ें: हिंदू संगठनों ने लेंसकार्ट प्रबंधन पर जमकर हमला बोला और कहा कि अगर हिजाब पहनने की अनुमति दी गई तो वे इस्लामाबाद में शोरूम खोलें

एसपी हॉस्पिटल पहुंचे, दिया बयान

घटना में घायल अन्य पुलिसकर्मियों और पीआरडी जवान को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल तीनों घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस पर ब्लॉक सभागार में गोष्ठी आयोजित

डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने बताया कि 29/30 मार्च की रात यह हादसा हुआ। पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से उसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: सूचना न देने पर जनसूचना अधिकारी को नोटिस, राज्य सूचना आयुक्त ने मांगा जवाब

Monday, April 27, 2026

हिंदू संगठनों ने लेंसकार्ट प्रबंधन पर जमकर हमला बोला और कहा कि अगर हिजाब पहनने की अनुमति दी गई तो वे इस्लामाबाद में शोरूम खोलें

लखनऊ: उन्नाव में लेंसकार्ट मैनेजमेंट के खिलाफ हिंदू संगठन आक्रोश व्याप्त है मैनेजमेंट के आदेश के खिलाफ लेंसकार्ट के शोरूम में पहुंचे हिंदू संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने ड्रेस कोड लेकर आपत्ति दर्ज की स्टोर शोरूम में काम कर रहे कर्मचारियों को तिलक लगाकर भगवा पका पहनाया और जय श्री राम का उद्घोष किया इस मौके पर विमल द्विवेदी ने कहा कि भारत में सभी धर्म का सम्मान होता है यदि केवल हिजाब को ही अनुमति देनी है तो इस्लामाबाद में शोरूम खोलना चाहिए भारत में ऐसा नहीं चलेगा।


यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस पर ब्लॉक सभागार में गोष्ठी आयोजित

तिलक, कलवा, बिंदी पर प्रतिबंध

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के में लेंसकार्ट का शोरूम आवास विकास कॉलोनी में संचालित है। आज प्रखर हिंदू और भाजपा नेता विमल द्विवेदी अपने समर्थकों के साथ लेंसकार्ट के शोरूम पहुंच गए। जहां उन्होंने शोरूम में काम कर रहे कर्मचारियों को तिलक लगाकर भगवा पटका पहनाया। विमल द्विवेदी ने बताया कि सोशल मीडिया पर चर्चा है कि लेंसकार्ट के शोरूम में बिंदी, तिलक आदि जैसे हिंदू प्रतीकों पर प्रतिबंध लगाया गया है।

यह भी पढ़ें: सूचना न देने पर जनसूचना अधिकारी को नोटिस, राज्य सूचना आयुक्त ने मांगा जवाब

भारत में व्यापार करने का अधिकार नहीं

विमल द्विवेदी ने बताया कि लेंसकार्ट मैनेजमेंट का यह आदेश भारत के अंदर हिंदू बाहुल्य राष्ट्र में सनातन संस्कृति का सीधा अपमान है। मैनेजमेंट को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि अपनी नीतियों में सुधार करें, वरना जिले में ही नहीं आसपास के जिलों में भी शोरूम चलने नहीं दिया जाएगा। अगर कंपनी को बिंदी, तिलक और कलवा से परेशानी है तो उन्हें भारत में व्यापार करने का भी कोई अधिकार नहीं है।

यह भी पढ़ें: पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट से बढ़ेगी किसानों की आय- उप कृषि निदेशक

इस्लामाबाद में खोलें शोरूम

प्रखर हिंदूवादी नेता ने कहा कि मैनेजमेंट को इस्लामाबाद पाकिस्तान में शोरूम खोलने चाहिए। जहां वह अपनी मानसिकता को लागू कर सके। उत्तर प्रदेश और उन्नाव की धरती पर हिंदू संस्कृति का अपमान स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सांकेतिक शुरुआत है। यदि पूरे देश में ऐसी नीति नहीं बदली गई तो कंपनी के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट से बढ़ेगी किसानों की आय- उप कृषि निदेशक

लेंसकार्ट शोरूम में मचा हड़कंप

इसके पहले लेंसकार्ट शोरूम में अचानक हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के पहुंचने से हड़कंप मच गया। बताया गया कि इस दौरान मैनेजमेंट और स्टाफ काफी दबाव में नजर आया।‌ हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने लेंसकार्ट शोरूम में काम कर रहे कर्मचारियों को तिलक लगाकर भगवा पटका पहनाया। शोरूम पहुंचने वालों में राकेश राजपूत, अभी तिवारी, अखिल मिश्रा, आलोक शुक्ला, अंकुर त्रिपाठी, शिव सेवक त्रिपाठी, अजय द्विवेदी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: सूचना न देने पर जनसूचना अधिकारी को नोटिस, राज्य सूचना आयुक्त ने मांगा जवाब

Monday, April 06, 2026

मुख्यमंत्री के दौरे से पहले आजमगढ़ में हाई अलर्ट

 आजमगढ़: दिनांक 06 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जनपद में सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में पुलिस लाइन आजमगढ़ में जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों/कर्मचारियों की संयुक्त उच्चस्तरीय ब्रीफिंग आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में कानून-व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


यह भी पढ़ें: वाराणसी के दाल मंडी में एक बार फिर बुलडोजरों की गर्जना, 18 घरों और दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की गई

वीआईपी सुरक्षा पर खास फोकस

मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। सुरक्षा के हर पहलू की बारीकी से समीक्षा कर पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

यह भी पढ़ें: वाराणसी में ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन: नियम तोड़ोगे तो लाइसेंस होगा रद्द, अवैध मैरिज हॉल पर चलेगा बुलडोजर!

रूट डायवर्जन और ट्रैफिक प्लान तैयार

यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विस्तृत रूट डायवर्जन प्लान लागू करने के निर्देश दिए गए, ताकि आमजन को न्यूनतम असुविधा हो।

आपसी समन्वय पर जोर

कार्यक्रम को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने की हिदायत दी गई। जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरी व्यवस्था अलर्ट मोड पर है और हर स्तर पर निगरानी रखी जा रही है, ताकि कार्यक्रम निर्विघ्न और सफलतापूर्वक सम्पन्न हो सके। 

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में झूठे मामले दर्ज कराने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई, डीजीपी ने सभी पुलिस अधिकारियों को दिये निर्देश

Friday, March 27, 2026

खुद का रोजगार शुरू करने के लिए यूपी सरकार दे रही 25 लाख रुपये, ब्याज भी नहीं लगेगा

लखनऊ: आगरा जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, नुनिहाई में बुधवार को मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के मद्देनजर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।


यह भी पढ़ें: केशव प्रसाद मौर्य का सपा पर निशाना, बोले- अखिलेश देख रहे सिर्फ सपने

उपायुक्त उद्योग ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत 10वीं पास युवा उत्पादन क्षेत्र में 25 लाख और सेवा क्षेत्र में 10 लाख रुपये तक का ऋण 25 प्रतिशत अनुदान के साथ ले सकते हैं। वहीं, नई सीएम युवा योजना के तहत 8वीं पास पात्र अभ्यर्थियों को 5 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण और 10 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है।


कार्यक्रम में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों को टूलकिट वितरित की गई और बेहतर प्रदर्शन करने वाले बैंकों को सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने युवाओं से संवाद कर उनकी शंकाओं का समाधान किया और ऑनलाइन पोर्टल msme.up.gov.in पर आवेदन की अपील की। इस दौरान अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक सहित कई उद्यमी मौजूद रहे। 


Monday, March 23, 2026

केशव प्रसाद मौर्य का सपा पर निशाना, बोले- अखिलेश देख रहे सिर्फ सपने

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की सियासत में बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि वह सिर्फ चुनाव जीतने के सपने देख रहे हैं, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और है।


यह भी पढ़ें: जिले में पूरे अप्रैल माह चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान

मौर्य ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर 2017 जैसा प्रदर्शन दोहराएगी और पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता विकास और सुशासन के आधार पर भाजपा के साथ खड़ी है।

यह भी पढ़ें: चौबेपुर SHO वीरेंद्र सोनकर पर गंभीर आरोप, प्रोटोकॉल उल्लंघन को लेकर शिकायत

इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश और उत्तर प्रदेश में तेजी से विकास हुआ है, जिसका लाभ गरीब, किसान और युवाओं तक पहुंच रहा है। डिप्टी सीएम के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति और गरमा गई है और आगामी चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज होती नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें: नगर निगम ने तोड़ा लाइसेंस शुल्क वसूली में पुराने रिकॉर्ड

Friday, February 06, 2026

सिरकोनी में कार्यों की हकीकत जानने पहुँचे मंडलायुक्त, जिलाधिकारी की मौजूदगी में परखीं विकास योजनाएं

जौनपुर/वाराणसी: मंडल के मंडलायुक्त ने आज जनपद जौनपुर के सिरकोनी का औचक दौरा किया। यहाँ उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत चल रहे विभिन्न कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को और अधिक चुस्त-दुरुस्त करने के निर्देश दिए।


यह भी पढ़ें: नई गाड़ियां कागज पर हुईं डेड, तीन कर्मचारी सस्पेंड

जिलाधिकारी की मौजूदगी में हुई समीक्षा

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी जौनपुर सहित प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मंडलायुक्त ने सिरकोनी में चल रहे विकास कार्यों, अभिलेखों के रख-रखाव और सरकारी योजनाओं की जमीनी प्रगति की बारीकी से जांच की।

यह भी पढ़ें: नाला बाधित होने पर नगर आयुक्त ने जताई नाराजगी, एफआईआर की चेतावनी

लापरवाही पर दी चेतावनी

मंडलायुक्त ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि: विकास कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। SIR अभियान के तहत मिली कमियों को तत्काल दूर किया जाए। आम जनता को मिलने वाली सरकारी सुविधाओं में किसी भी प्रकार की बाधा आने पर संबंधित विभाग की जवाबदेही तय होगी।

यह भी पढ़ें: वाराणसी में 7 महीने में इंस्पेक्टर समेत 6 पुलिसकर्मी जेल भेजे गए

SIR अभियान को लेकर सख्ती

निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य शासन की मंशा के अनुरूप कार्यों में पारदर्शिता लाना और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना है। मंडलायुक्त ने साफ किया कि मंडल के सभी जनपदों में इसी तरह के औचक निरीक्षण जारी रहेंगे।


#VaranasiDivision #JaunpurNews #CommissionerVaranasi #SIR #UPAdmin #DevelopmentUpdate

यह भी पढ़ें: उपायुक्त स्वतः रोजगार ने ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण कर सचिवों संग की समीक्षा बैठक

Saturday, January 24, 2026

कोडीनयुक्त कफ सिरप काण्ड के मास्टरमाइंड के पिता की करोड़ों की संपत्ति जब्‍त

वाराणसी: कोडीनयुक्त कफ सीरप तस्करी मामले में सोनभद्र पुलिस ने शुक्रवार को तस्करी के मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल के पिता और जेल में बंद भोला जायसवाल की वाराणसी में करीब 28.50 करोड़ की चल-अचल संपत्ति को जब्‍त कर लिया। कमिश्‍नरेट पुलिस वाराणसी के सहयोग से सोनभद्र पुलिस ने क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के अगुवाई में मुख्‍य अरोपी शुभम जायसवाल के पिता की तीन जगहों पर स्थित संपत्ति को कुर्क किया। 

यह भी पढ़ें: कृषि जगत की प्रतिष्ठित कंपनी इंडोफिल इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने उन्नाव के तीन मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया

कोडीनयुक्त कफ सिरप तस्करी का सरगना शुभम जायसवाल अभी फरार है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर इनाम घोषित किया है। सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि तस्करी के मुख्य आरोपित वाराणसी के थाना आदमपुर के प्रहलादघाट कायस्थ टोला निवासी भोला प्रसाद को पुलिस ने विदेश पलायन के प्रयास के दौरान दमदम एयरपोर्ट, कोलकाता से गिरफ्तार किया था। 

यह भी पढ़ें: नगर निगम ने कसा गृहकर व जलकल के बड़े बकायेदारों पर शिकंजा, मची खलबली

वह जिला कारागार सोनभद्र में बंद है। एसआइटी की विवेचना में यह तथ्य सामने आया कि आरोपित ने कोडीन युक्त कफ सीरप की अवैध तस्करी के लिए संगठित सिंडिकेट का संचालन करते हुए अपराध से लगभग 28 करोड़ 50 लाख की चल एवं अचल संपत्ति अर्जित की। शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर उसकी संपत्ति कुर्क की गई है। जांच के दौरान आरोपित द्वारा अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों की पहचान कर उन्हें जब्‍त करने की प्रक्रिया पूरी की गयी।

यह भी पढ़ें:थाना चौक पुलिस द्वारा ऑनलाइन जुआ खेलने व खेलवाने वाले 05 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

कृषि जगत की प्रतिष्ठित कंपनी इंडोफिल इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने उन्नाव के तीन मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया

उन्नाव: कृषि जगत की प्रतिष्ठित कंपनी इंडोफिल इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा उन्नाव जनपद के हसनगंज मार्केट में आम उत्पादक किसानों के लिए एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में किसानों को उन्नत खेती की जानकारी देने के साथ-साथ कंपनी ने अपने सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) का निर्वहन करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में भी योगदान दिया।


यह भी पढ़ें: नगर निगम ने कसा गृहकर व जलकल के बड़े बकायेदारों पर शिकंजा, मची खलबली

Educonnect के अंतर्गत क्षेत्र की तीन मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाली इन छात्राओं को कंपनी की ओर से प्रमाणपत्र और टैबलेट भेंट किए गए, ताकि वे आधुनिक डिजिटल माध्यमों से अपनी पढ़ाई को और बेहतर बना सकें।

यह भी पढ़ें:थाना चौक पुलिस द्वारा ऑनलाइन जुआ खेलने व खेलवाने वाले 05 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

आम की खेती के लिए दो नए फफूंदनाशक 'Rancho' और 'Decor' लॉन्च

किसानों की आय बढ़ाने और फसल को रोगों से बचाने के उद्देश्य से इंडोफिल ने दो नए प्रभावी फफूंदनाशक 'Rancho' और 'Decor' को बाजार में उतारा। विशेषज्ञों ने बताया कि ये उत्पाद आम की फसल में लगने वाली बीमारियों से निजात दिलाने और गुणवत्तापूर्ण पैदावार सुनिश्चित करने में सहायक होंगे।

यह भी पढ़ें: ग्रामसभा चांदपुर के विकास में खुद बाधक बन रहे प्रतिनिधि संजय सोनकर, ट्री गार्ड तो सचिव ने मंगवाया लेकिन अब तक लगा नही

विशेषज्ञों ने दी तकनीकी जानकारी

गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित अतिथियों ने किसानों का मार्गदर्शन किया जिसमें रीजनल डिमांड जनरेशन मैनेजर, पूर्वी यूपी जय सिंह ने किसानों को कंपनी के सामाजिक उद्देश्यों और आधुनिक खेती की तकनीकों से अवगत कराया। तो वही टेरिटरी मैनेजर रवि तोमर ने आम की फसल में आने वाली समस्याओं, उनके वैज्ञानिक समाधान और दवाओं के सही उपयोग की विस्तृत जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: कर्नाटक के डीजीपी रामचंद्र राव निलंबित, कथित अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद गिरी गाज

Friday, January 09, 2026

मोदी ने कॉल नहीं किया, इसलिए अटकी डील' अमेरिकी नेता ने लगाया बड़ा आरोप

नई दिल्ली: अमेरिका के वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में हो रही देरी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि यह समझौता इसलिए अटका हुआ है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फोन नहीं किया। यह बयान उन्होंने चर्चित 'ऑल-इन पॉडकास्ट' में दिया, जिसकी मेजबानी शैमथ पालिहापिटिया कर रहे थे।


यह भी पढ़ें: महिलाओं में स्तन कैंसर की जांच के लिए चलाया जाएगा नमो शक्ति रथ

पॉडकास्ट में और क्या बोले हॉवर्ड लुटनिक?

पॉडकास्ट के दौरान लुटनिक ने साफ कहा,- "स्पष्ट कर दूं, यह उनका (ट्रंप का) समझौता है। वह अंतिम निर्णय लेने वाले हैं। वह सौदे करते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "इसलिए मैंने कहा, आपको मोदी से बात करनी होगी... वे ऐसा करने में असहज थे।" इसके बाद लुटनिक ने सीधे आरोप लगाते हुए कहा- "तो मोदी ने फोन नहीं किया। लुटनिक का यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को एक अहम विधेयक पारित किया। इस विधेयक में रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर 500% तक टैरिफ लगाने का प्रावधान किया गया है। इसका मकसद ऐसे देशों को आर्थिक रूप से "दंडित करना" बताया गया है।

यह भी पढ़ें: यूपी मे 28 मार्च को प्रकाशित होगी पंचायत चुनाव की अंतिम सूची

भारत, चीन और ब्राजील पर दबाव बनाने की तैयारी

अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने इस बिल को लेकर कहा कि इससे अमेरिका को भारत, चीन और ब्राजील जैसे देशों के खिलाफ मजबूत स्थिति मिलेगी। उनका कहना था कि यह कदम इन देशों पर दबाव बनाएगा ताकि वे सस्ता रूसी तेल खरीदना बंद करें। यह पहला मौका नहीं है जब भारत को इस मुद्दे पर अमेरिकी दबाव का सामना करना पड़ा हो। अगस्त में अमेरिका ने भारतीय आयातों पर अतिरिक्त टैरिफ लगाए थे। आरोप लगाया गया था कि भारत द्वारा रूसी तेल खरीदना, यूक्रेन में रूस की 'युद्ध मशीन' को मजबूती दे रहा है। इन फैसलों के बाद भारतीय उत्पादों पर अमेरिका में लगने वाला कुल टैरिफ 50% तक पहुंच गया है। इसमें 25% अतिरिक्त टैरिफ और डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाया गया 25% प्रतिशोधी टैरिफ शामिल है।

यह भी पढ़ें: संपत्ति विवाद में बड़े बेटे ने पिता, बहन और भांजी की हत्या की, शव कुएं में फेंका

तनाव के बावजूद जारी रही व्यापार की बातचीत

इन सभी मतभेदों और टैरिफ विवादों के बावजूद, भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता के कई दौर हो चुके हैं। इसमें 10 से 12 दिसंबर तक अमेरिकी अधिकारियों का नई दिल्ली दौरा भी शामिल रहा। दोनों देश न सिर्फ एक ढांचागत व्यापार समझौते (Framework Trade Agreement) बल्कि एक व्यापक व्यापार समझौते (Comprehensive Trade Agreement) पर भी समानांतर रूप से बातचीत कर रहे हैं। इसका उद्देश्य लंबे समय तक व्यापारिक रिश्तों को स्थिर और मजबूत बनाना है। फरवरी में, भारत और अमेरिका के टॉप लीडर्स ने अधिकारियों को निर्देश दिया था कि व्यापार समझौते के पहले चरण को 2025 की विंटर सीजन तक पूरा करने का प्रारंभिक लक्ष्य रखा जाए। हालांकि, रूस के साथ भारत का व्यापार अब भी इस प्रक्रिया में एक बड़ा गतिरोध बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: काशी में कश्मीर की टीम हिजाब पहनकर खेलेंगी, प्लेयर बोली- ये हमारी आजादी की पहचान, हम इसे पहनकर अपना बेस्ट देंगे

2030 तक $500 बिलियन से ज्यादा व्यापार का लक्ष्य

प्रस्तावित समझौते का बड़ा लक्ष्य है कि 2030 तक भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार को मौजूदा $191 बिलियन से बढ़ाकर $500 बिलियन से अधिक किया जाए। आंकड़ों के अनुसार, 2024-25 में लगातार चौथे वर्ष अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार रहा। इस अवधि में दोनों देशों के बीच कुल द्विपक्षीय व्यापार $131.84 बिलियन रहा। इस व्यापार में $86.5 बिलियन का भारतीय निर्यात शामिल था। अमेरिकी बाजार भारत के कुल माल निर्यात का लगभग 18% और आयात का 6.22% रहा। जबकि कुल व्यापार का 10.73% हिस्सा रखता है।

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में हिंदू समाज पर हो रही अत्याचार के विरोध में आक्रोश यात्रा एवं जनसभा

आसान नहीं है आगे का सफर

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की राह में फिलहाल राजनीति, रूस-यूक्रेन युद्ध और ऊर्जा व्यापार जैसे मुद्दे बड़ी अड़चन बने हुए हैं। अमेरिकी मंत्री का यह दावा कि एक फोन कॉल की कमी से डील अटकी है, इस पूरे विवाद को और ज्यादा राजनीतिक रंग देता है। आने वाले महीनों में यह साफ होगा कि रणनीतिक साझेदारी भारी पड़ती है या भू-राजनीतिक दबाव।

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में हिंदू समाज पर हो रही अत्याचार के विरोध में आक्रोश यात्रा एवं जनसभा

Saturday, December 13, 2025

कोहरे की चादर में पूर्वांचल

वाराणसी: पूर्वांचल सहित वाराणसी में शुक्रवार की सुबह कोहरे की घनी चादर फैली रही। शहर में हल्की धुंध के साथ-साथ अंचलों और हाइवे पर घना कोहरा देखने को मिला। कोहरे की यह चादर इतनी घनी थी कि वाहन चालक अपनी गाड़ियों की फॉग लाइट जलाकर चलने को मजबूर हुए। वाराणसी में सुबह का धुंधलका नौ बजे तक साफ हो सका, और दिनभर हल्की धूप ने यह एहसास दिलाया कि कोहरे का दौर अब शुरू हो चुका है।


कोहरे की चादर बिछने के साथ ही गलन ने भी अपने पांव पसार दिए, जिसके कारण लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। सुबह की शुरुआत में देरी होने के कारण दिन भी आलसी बना रहा और नौ बजे के बाद ही सक्रिय हो सका। शुक्रवार को अध‍िकतम तापमान में कमी दर्ज की गई और पारा 24.6°C ड‍िग्री दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 1.3 ड‍िग्री कम रहा। न्‍यूनतम तापमान 10.0°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 0.5 ड‍िग्री कम रहा। आर्द्रता न्‍यूनतम 69% और अध‍िकतम 84% फीसद दर्ज की गई। वातावरण में गलन की स्‍थ‍िति‍ शुक्रवार को सुबह रही तो दोपहर बाद भी ठंडक का अहसास धूप के तेवर में कमी के साथ बनी रही।


इस मौसम में कोहरे के कारण सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों को काफी सावधानी बरतनी पड़ रही है। दृश्यता कम होने के कारण कई स्थानों पर दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। ऐसे में यातायात पुलिस ने भी लोगों से अपील की है कि वे सावधानी बरतें और जरूरत पड़ने पर ही यात्रा करें। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में कोहरे की स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। इस दौरान तापमान में गिरावट भी देखने को मिलेगी, जिससे ठंड बढ़ने की संभावना है। वाराणसी में इस समय न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जो कि सामान्य से कम है।


कोहरे के कारण स्कूलों में भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कई स्कूलों ने सुबह की कक्षाओं का समय बदलने पर विचार किया है ताकि बच्चों को कोहरे में यात्रा करने में कठिनाई न हो। हलांक‍ि कोहरे में लिपटी गंगा और उसके किनारे की छवि पर्यटकों को आकर्षित करती है। वाराणसी में कोहरे का यह मौसम सभी के लिए एक नई चुनौती और अनुभव लेकर आया है। इस मौसम में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं, जैसे सर्दी, खांसी और बुखार। चिकित्सकों ने लोगों को सलाह दी है कि वे गर्म कपड़े पहनें और बाहर निकलते समय मुंह और नाक को ढककर रखें। इसके अलावा, गर्म पेय पदार्थों का सेवन करने की भी सलाह दी गई है।

Wednesday, December 10, 2025

ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत मिर्जापुर स्टेशन पर मिले 3 नाबालिग बच्चों को रेलवे सुरक्षा बल/मिर्जापुर ने चाइल्ड हेल्प डेस्क/मिर्जापुर को किया सुपुर्द

मिर्जापुर: रेलवे सुरक्षा बल ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के माध्यम से रेलवे परिसरों एवं ट्रेनों में पाए जाने वाले असुरक्षित या संकटग्रस्त बच्चों को बचाने का सतत प्रयास करता है। यह केवल एक अभियान नहीं बल्कि उन हजारों बच्चों के लिए जीवन रेखा है जो किसी कारणवश घर से भटक जाते हैं या सहायता की आवश्यकता में होते हैं। ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ बाल सुरक्षा एवं संरक्षण की दिशा में रेलवे सुरक्षा बल की एक संवेदनशील पहल है, जिसके माध्यम से बाल श्रम, तस्करी एवं लापता बच्चों पर प्रभावी नियंत्रण पाया गया है । 




दिनांक 08 दिसंबर 2025 को रेलवे सुरक्षा बल/मिर्जापुर के उप निरीक्षक भोलानाथ, एवं उनकी टीम गश्त पर थी। इस दौरान प्लेटफार्म संख्या 02 के हावड़ा छोर पर तीन बच्चे डरे और सहमे हुए अवस्था में बैठे पाए गए. उनसे पूछने पर उन्होंने अपना नाम - किशन उर्फ विकास (16 वर्ष), अम्बुज (13 वर्ष) और निखिल (16 वर्ष) बताया 


रेलवे सुरक्षा बल/मिर्जापुर द्वारा सहानुभूति के साथ पूछताछ करने पर किशन ने बताया कि वह गांव से घूमने आया था, जबकि अम्बुज और निखिल ने बताया कि वे घर से बिना बताए सूरत में काम करने के लिए जा रहे थे। तीनों बच्चों को सुरक्षित रूप से रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट मिर्जापुर लाया गया। सभी औपचारिकताएँ पूरी करने के बाद तीनों बच्चों को चाइल्ड हेल्प डेस्क मिर्जापुर को सौंप दिया गया।


रेल प्रशासन आमजन से अपील करता है कि किसी भी नाबालिग बच्चे को असहाय, भटकता हुआ या असुरक्षित अवस्था में देखें तो तुरंत रेलवे हेल्पलाइन 139 पर सूचना दें। आपकी एक कॉल किसी बच्चे को सुरक्षित घर पहुंचाने में मददगार हो सकती है।

Sunday, November 16, 2025

गाज़ीपुर के 1260 अभ्यर्थियों में 1025 उपस्थित, 674 ने दौड़ में मारी बाज़ी

गाज़ीपुर: छावनी स्थित रणबांकुरा स्टेडियम में रविवार को अग्निवीर सेना भर्ती रैली के तहत गाज़ीपुर जिले के अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया सम्पन्न हुई। सुबह से ही स्टेडियम परिसर में युवाओं की लंबी कतारें और उत्साह देखने को मिला।


यह भी पढ़ें: दिल्ली ब्लास्ट: आतंकी हमले में शामिल i20 कार का मालिक गिरफ्तार, उमर के साथ मिलकर रची थी पूरी साजिश

आज गाज़ीपुर जिले के कुल 1260 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें से 1025 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। निर्धारित दौड़ और शारीरिक परीक्षण पूरा करने के बाद 674 अभ्यर्थियों ने रन में सफलता हासिल कर अगला चरण पार कर लिया।

यह भी पढ़ें: दालमंडी सड़क चौड़ीकरण : चार भवनों की नापी, 12 दुकानों को खाली करने का नोटिस

रविवार को हुई प्रक्रिया शांतिपूर्वक और व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न हुई। प्रशासन और सेना के अधिकारियों ने सुरक्षा व व्यवस्था की लगातार निगरानी की।

यह भी पढ़ें: बरेका में जनजातीय गौरव दिवस एवं "धरती आबा" भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

Saturday, November 08, 2025

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने किया मतदाताओं से विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में जुड़ने की अपील

लखनऊ: प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवदीप रिणवा ने शुक्रवार को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान 2026 के अंतर्गत स्वयं अपना गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) भरकर प्रदेशवासियों को सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया। 


यह भी पढ़ें: राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आंदोलन तृतीय चरण की शुरुआत लखनऊ से हुई

मुख्य निर्वाचन अधिकारी रिणवा ने कहा कि शुद्ध निर्वाचक नामावली, मज़बूत लोकतंत्र के उद्देश्य से चल रहे इस विशेष अभियान में प्रदेश के सभी मतदाताओं को भाग लेना चाहिए ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रह जाए। उन्होंने बताया कि बूथ लेवल अधिकारी (BLO) अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना फॉर्म उपलब्ध करा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे वाराणसी, काशीवासियों को एक और वंदेभारत की सौगात

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से अनुरोध किया कि वे इस फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें, उस पर अपने हस्ताक्षर करें और बीएलओ को समय से वापस करें। उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं के हस्ताक्षरित फॉर्म बीएलओ को प्राप्त हो जाएंगे, उनके नाम आगामी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में सम्मिलित किए जाएंगे, जिसका प्रकाशन 9 दिसम्बर 2025 को किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर व भारत के श्रेष्ठ कमेंटेटर आकाश चोपड़ा सपत्नीक पहुंचे वाराणसी, काशी में हुए भव्य स्वागत से हुए अभिभूत

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जिन मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है या जो स्थायी रूप से अन्य स्थान पर स्थानांतरित हो गए हैं, उनके परिवार के सदस्य बीएलओ को सूचना दें ताकि नामावली को अद्यतन किया जा सके। उन्होंने बताया कि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी इस अभियान में सक्रिय सहयोग दे रहे हैं। सभी मतदाताओं की सजगता और सहयोग से आगामी अंतिम मतदाता सूची, जो 7 फरवरी 2026 को प्रकाशित होगी, पूर्णतः त्रुटिरहित और अद्यतन होगी।

यह भी पढ़ें: यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 की तारीखों का ऐलान, 18 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं