Latest News

Showing posts with label Lucknow News. Show all posts
Showing posts with label Lucknow News. Show all posts

Saturday, February 14, 2026

गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो एफआईआर- मुख्यमंत्री

**

गोरखपुर: 14 फरवरी।* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी मामले में जांच के दौरान यदि गलत रिपोर्ट लगाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए। हर मामले की निष्पक्ष जांच करके ही उसका निस्तारण होना चाहिए। किसी भी प्रकरण में लापरवाही या शिथिलता अक्षम्य होगी। 

यह भी पढ़ें: बीडीओ की मनमानी, व्यासपुर में अन्नपूर्णा भवन के लिए कटवा दिए शीशम व सागौन के हरे पेड़

सीएम योगी ने शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते हुए ये निर्देश प्रशासन व पुलिस के अफसरों को दिए। मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 150 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने सभी को आश्वस्त किया कि किसी को भी घबराने की आवश्यकता नहीं है। हर समस्या का वह प्रभावी निस्तारण कराएंगे। उन्होंने प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें।

यह भी पढ़ें: सांसद निधि से बने प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य के बैठक हाल पर बीडीओ का कब्जा

जनता दर्शन में कुछ मामले ऐसे भी आए थे, जिनमें यह शिकायत की गई कि प्रकरण में गलत रिपोर्ट लगा दी गई है। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि पता लगाकर गलत रिपोर्ट लगाने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए। उन्होंने कहा कि पीड़ितों की मदद में शिथिलता या लापरवाही कतई नहीं होनी चाहिए। जनता की समस्याओं के समाधान में किसी तरह की हीलाहवाली हुई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी तय है। किसी पीड़ित की समस्या के समाधान में अगर कहीं भी कोई दिक्कत आ रही है तो उसका पता लगाकर निराकरण कराया जाए और किसी स्तर पर जानबूझ कर प्रकरण को लंबित रखा गया है तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने जमीन कब्जाने की शिकायतों पर विधिसम्मत कठोर कदम उठाने का निर्देश दिया। 

यह भी पढ़ें: वाराणसी में 118 केंद्रों पर 92 हजार परीक्षार्थी, मजिस्ट्रेट करेंगे निगरानी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

इस बार भी जनता दर्शन में कुछ लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। इस पर सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा कि जल्द से जल्द अस्पताल के इस्टीमेट की प्रक्रिया पूर्ण कराकर शासन को उपलब्ध करा दें। इलाज के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पर्याप्त मदद की जाएगी। जनता दर्शन में परिजनों के साथ आए बच्चों पर सीएम योगी ने अपना स्नेह बरसाया। मुख्यमंत्री ने बच्चों को दुलारा, उन्हें चॉकलेट दी और खूब पढ़ने के लिए प्रेरित किया। 

यह भी पढ़ें: भाई-बहन ने जहर खाकर जान दी

मंदिर की गोशाला में सीएम ने की गोसेवा

गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान शनिवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिनचर्या परंपरागत रही। गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन करने तथा अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा समक्ष शीश झुकाने के बाद वह मंदिर परिसर के भ्रमण पर निकले। मंदिर की गोशाला में पहुंचकर उन्होंने गोसेवा की। गायों और गोवंश को स्नेहिल भाव से अपने हाथों से गुड़ खिलाया।

यह भी पढ़ें: पत्रकार पर फर्जी ईनाम घोषित कर एनकाउंटर करने वाले एसपी हरदोई को हाईकोर्ट ने लगाई फटकार

Monday, February 09, 2026

मंत्री नरेंद्र कश्यप ने स्पेशल ओलंपिक विजेता दिव्यांग खिलाड़ी वासु तिवारी को किया सम्मानित

लखनऊ: स्पेशल ओलंपिक में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाले 32 वर्षीय खिलाड़ी वासु तिवारी को रविवार को पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्यमंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने अपने लखनऊ स्थित आवास पर मेडल पहनाकर सम्मानित किया। मंत्री कश्यप ने वासु की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और भविष्य में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।


यह भी पढ़ें: सिरकोनी में कार्यों की हकीकत जानने पहुँचे मंडलायुक्त, जिलाधिकारी की मौजूदगी में परखीं विकास योजनाएं

मंत्री नरेंद्र कश्यप ने बताया कि वासु तिवारी ने मार्च 2025 में इटली के ट्यूरिन शहर में आयोजित स्पेशल ओलंपिक स्नोशूइंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक तथा 25 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में लगभग 150 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। वासु की इस उपलब्धि पर इटली से लौटने के बाद संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भी उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी वासु को सम्मान प्रदान कर चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: नई गाड़ियां कागज पर हुईं डेड, तीन कर्मचारी सस्पेंड

मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि कम उम्र में वासु ने असाधारण साहस, अनुशासन और मेहनत के बल पर यह मुकाम हासिल किया है, जो दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने आश्वस्त किया कि वासु को शीघ्र ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात कराई जाएगी। साथ ही उन्होंने वासु को आगामी ओलंपिक प्रतियोगिताओं में भाग लेकर देश और उत्तर प्रदेश का नाम और ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए प्रेरित किया। 

यह भी पढ़ें: नाला बाधित होने पर नगर आयुक्त ने जताई नाराजगी, एफआईआर की चेतावनी

बताया गया कि इटली में आयोजित इस स्पेशल ओलंपिक के लिए वासु का प्रशिक्षण हिमाचल प्रदेश के शिमला स्थित नारकंडा में कराया गया था। इस प्रतियोगिता में भारतीय दल ने कुल 33 पदक जीते, जिनमें छह स्वर्ण, 18 रजत और सात कांस्य पदक शामिल हैं। वासु तिवारी मूल रूप से अयोध्या जनपद के निवासी हैं। उनकी माता डॉ. संगीता तिवारी पशुपालन निदेशालय में अपर निदेशक के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनके पिता डॉ. अशोक कुमार तिवारी केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान, इज्जतनगर (बरेली) के निदेशक रह चुके हैं। वासु की इस सफलता में जीवन धारा पुनर्वास केंद्र, बरेली तथा कोच आकाश सक्सेना और शिवा का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन अहम रहा है।

यह भी पढ़ें: वाराणसी में 7 महीने में इंस्पेक्टर समेत 6 पुलिसकर्मी जेल भेजे गए

Thursday, January 15, 2026

संभल में अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर, प्रधान का घर भी ध्वस्त

संभल: जिले में बुधवार को बुलडोजर गरजा. संभल तहसील क्षेत्र के बिछोली गांव में सुबह ही जिला प्रशासन ने सरकारी जमीन पर वर्षों से चले आ रहे अवैध कब्जों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई शुरू कर दी. आरआरएफ, भारी पुलिस फोर्स और जिला प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में स्कूल, पंचायत घर, उद्यान और खेल के मैदान के नाम दर्ज करीब 20 बीघा बेशकीमती सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराया. तहसीलदार संभल धीरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में दो बुलडोजर ने अवैध निर्माण को ध्वस्त किया.


यह भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर में 82 हजार से अधिक पेड़ काटे गए और 45 करोड़ रुपये का मुआवजा बकाया, NGT सख्त

बिछोली गांव में बुधवार की सुबह जैसे ही बुलडोजर चलने की तैयारी शुरू हुई तो कुछ कब्जेदारों ने विरोध जताया और प्रशासन से नोंकझोंक भी हुई. माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण जरूर हुआ, लेकिन आरआरएफ और भारी पुलिस बल की मुस्तैदी के चलते हालात बेकाबू नहीं होने दिए गए. तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अवैध कब्जों की सूची में ग्राम प्रधान अतीक का नाम भी शामिल था. प्रशासन ने किसी दबाव में आए बिना सबसे पहले प्रधान द्वारा बनाए गए अवैध मकान को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया. यह दृश्य गांव में चर्चा का बड़ा विषय बन गया.

यह भी पढ़ें: वाराणसी में चाइनीज मांझे का जानलेवा आतंक; दुर्गाकुंड में हेलमेट के बावजूद युवती का चेहरा कटा, लोहता में युवक गंभीर रूप से घायल

मौके पर मौजूद तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिस जमीन पर कार्रवाई की जा रही है, वह पंचायत घर, प्राथमिक विद्यालय, उद्यान और खेल मैदान के लिए राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज है. इस भूमि पर किए गए कब्जों के खिलाफ विभिन्न न्यायालयों में मुकदमे पहले ही निस्तारित हो चुके हैं और बेदखली के स्पष्ट आदेश पारित हैं. इसके बावजूद कब्जेदार हठधर्मिता दिखाते हुए जमीन खाली नहीं कर रहे थे, जिस कारण प्रशासन को यह सख्त कदम उठाना पड़ा.

यह भी पढ़ें: लुठाकला में अवैध खनन पर छापा, प्रदीप यादव गिरोह का ट्रैक्टर-ट्राली सीज

तहसीलदार ने बताया कि पैमाइश की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी और सभी चिह्नित अवैध कब्जे हटाए जा रहे हैं. इनमें कुछ आवासीय और कुछ धार्मिक प्रकृति के कब्जे भी शामिल हैं. उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान के घर सहित 5 मकानों को ध्वस्त किया गया है. कार्रवाई के दौरान लेखपाल, कानूनगो, राजस्व निरीक्षक सहित 25 सदस्यीय राजस्व टीम मौके पर तैनात. प्रशासन की इस कार्रवाई से गांव में स्पष्ट संदेश गया है कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: विकास प्राधिकरण के सचिव ने भूमि अधिग्रहण के संबंध में नेवादा के किसानों के साथ बैठक कर दी धमकि

Monday, January 12, 2026

कांग्रेस भ्रष्टाचार की पहचान बन चुकी है, मनरेगा के नाम पर हुआ था सबसे बड़ा घोटाला: केशव प्रसाद मौर्य

वाराणसी: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस अब देश में भ्रष्टाचार की पार्टी के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर चुकी है। वाराणसी के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मनरेगा के नाम पर वर्षों तक भ्रष्टाचार हुआ और अब जब उसमें सुधार कर उसे नए स्वरूप में लागू किया गया है, तो कांग्रेस को उससे परेशानी हो रही है। 

यह भी पढ़ें: ठंड और कोहरे के चलते वाराणसी के सभी स्कूलों का समय बदला, 12 जनवरी से सुबह 10 बजे खुलेंगे विद्यालय

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पहले मनरेगा में भारी भ्रष्टाचार होता था, लेकिन अब उसे विकसित भारत–रामजी अधिनियम के रूप में परिवर्तित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इस अधिनियम के नाम से नहीं, बल्कि उसमें किए गए प्रावधानों से आपत्ति है। पहले जहां रोजगार की सीमित गारंटी थी, वहीं अब 125 दिनों तक रोजगार की गारंटी दी जा रही है। साथ ही श्रमिकों को समय से भुगतान सुनिश्चित करने का प्रावधान किया गया है, जबकि पहले मजदूरी भुगतान की कोई तय समय-सीमा नहीं होती थी।

यह भी पढ़ें: तालाब में मिलीं मां-दो बेटियों की लाशें, ससुराली फरार; पिता बोले- बेटा न होने पर की गई हत्या

सपा और कांग्रेस एक-दूसरे की पूरक पार्टियां

 केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आज समाजवादी पार्टी और कांग्रेस एक-दूसरे की पूरक बन चुकी हैं। जब भी भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था की बात आती है, ये दोनों पार्टियां मिलकर उसका विरोध करने लगती हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का चरित्र हमेशा ऐसा रहा है कि “एक पैसा काम में और 85 पैसा कांग्रेसियों की जेब में चला जाता था।”

यह भी पढ़ें: मकर संक्रांति के बाद सपा संगठन में बड़े बदलाव, कई जिलाध्यक्ष हटेंगे

कांग्रेस के मुद्दों को जनता नकार रही

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ऐसे मुद्दे उठाती है, जिन्हें जनता पसंद नहीं करती। यही कारण है कि आज कांग्रेस को कोई पूछने वाला नहीं है। चाहे वह किसी के भी नेतृत्व में चुनाव लड़े, उसका भविष्य तय है। उन्होंने कहा कि चाहे प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, सोनिया गांधी या फिर अखिलेश यादव के नेतृत्व में चुनाव हो, कमल खिलने जा रहा है।

यह भी पढ़ें: मोदी ने कॉल नहीं किया, इसलिए अटकी डील' अमेरिकी नेता ने लगाया बड़ा आरोप

अखिलेश यादव पर सीधा हमला

अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बिहार चुनाव हारने के बाद वे मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को लगता है कि मतदाता सूची शुद्ध होने से फर्जीवाड़ा नहीं हो पाएगा। उन्होंने दावा किया कि 2027 में अखिलेश यादव को सैफई वापस जाना पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि अखिलेश यादव का पीडीए फॉर्मूला पूरी तरह फर्जी है, क्योंकि वे समाज नहीं, बल्कि परिवार, गुंडे, अपराधी और माफियाओं को बढ़ाने का काम करते हैं।

यह भी पढ़ें: महिलाओं में स्तन कैंसर की जांच के लिए चलाया जाएगा नमो शक्ति रथ

राम मंदिर और हिंदू समाज की एकता का उल्लेख

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि रामलला का भव्य मंदिर बन चुका है और ध्वजारोहण भी हो गया है, लेकिन जो लोग वर्षों तक राम मंदिर का विरोध करते रहे, वे आज तक दर्शन करने नहीं गए। उन्होंने आरोप लगाया कि सैफई में मंदिर निर्माण भारतीय जनता पार्टी की बढ़ती ताकत और हिंदू समाज की एकता के डर से कराया जा रहा है।

सोमनाथ मंदिर और राष्ट्रीय स्वाभिमान

सोमनाथ मंदिर और सौराष्ट्र पर्व का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे मंदिरों को तोड़कर देश के स्वाभिमान को चोट पहुंचाई गई थी। प्रधानमंत्री ने देश को यह याद दिलाया है कि हम सबको एक रहना है और सुरक्षित रहना है।

यह भी पढ़ें: महिलाओं में स्तन कैंसर की जांच के लिए चलाया जाएगा नमो शक्ति रथ

राम मंदिर में नमाज पढ़ने की घटना पर प्रतिक्रिया

राम मंदिर में नमाज पढ़ने की घटना पर बोलते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आरोपी युवक को पकड़ लिया गया है और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे उपमुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि प्रदेश और देश में भाजपा की ताकत लगातार बढ़ रही है और आने वाले चुनावों में जनता फिर से विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद के पक्ष में अपना फैसला सुनाएगी।

यह भी पढ़ें: महिलाओं में स्तन कैंसर की जांच के लिए चलाया जाएगा नमो शक्ति रथ

तालाब में मिलीं मां-दो बेटियों की लाशें, ससुराली फरार; पिता बोले- बेटा न होने पर की गई हत्या

बहराइच: विवाहिता और उसकी दो मासूम बेटियों के शव तालाब से मिले हैं। मृतका के मायकेवालों ने ससुरालवालों पर बेटा न होने पर प्रताड़ित करने और दहेज के लिए मां-बेटी की हत्या करके शव तालाब में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है,


यह भी पढ़ें: मकर संक्रांति के बाद सपा संगठन में बड़े बदलाव, कई जिलाध्यक्ष हटेंगे

कोट बाजार निवासी बजरंगी लाल गुप्ता के पुत्र विष्णु गुप्ता पयागपुर बस स्टॉप के पास किराये के मकान में रहकर इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाते हैं। उनके मकान के पीछे एक गहरा तालाब है। 

यह भी पढ़ें: मोदी ने कॉल नहीं किया, इसलिए अटकी डील' अमेरिकी नेता ने लगाया बड़ा आरोप

शनिवार देर रात आसपास के लोगों को अचानक तालाब में कुछ गिरने की जानकारी हुई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पता चला कि विष्णु की पत्नी आशा उर्फ मीनू (35), अपनी बेटी नंदिनी (7) और प्राची (2) के साथ तालाब में डूब रही है,

यह भी पढ़ें: महिलाओं में स्तन कैंसर की जांच के लिए चलाया जाएगा नमो शक्ति रथ

Saturday, January 10, 2026

मकर संक्रांति के बाद सपा संगठन में बड़े बदलाव, कई जिलाध्यक्ष हटेंगे

लखनऊ: आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए समाजवादी पार्टी संगठन में मकर संक्रांति के बाद बड़े स्तर पर फेरबदल करने जा रही है। पार्टी के कई जिलाध्यक्षों को हटाया जाएगा, वहीं प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की कमेटियों में भी व्यापक बदलाव होंगे। यह पूरी रणनीति सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दिशा-निर्देश में तैयार की गई है।



सपा नेतृत्व का फोकस संगठन को चुनावी मोड में लाने पर है। इसके तहत सभी जातियों के नेताओं को संगठन में समुचित प्रतिनिधित्व देने की योजना बनाई गई है। पार्टी अध्यक्ष के नजदीकी सूत्रों के अनुसार, एक-तिहाई से अधिक विधानसभा क्षेत्रों में उन नेताओं को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) समेत सभी चुनावी तैयारियां शुरू करने के निर्देश दे दिए गए हैं, जिन्हें आगामी चुनाव में टिकट दिए जाने की संभावना है। इससे यह संकेत मिल रहा है कि टिकट फाइनल करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, ताकि संभावित उम्मीदवारों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके और वे बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत कर सकें।


टिकट वितरण को लेकर सपा ने संतुलन की विशेष रणनीति अपनाई है। किसी एक जिले में सभी प्रमुख जातियों को टिकट देना संभव न होने के कारण, पार्टी कुछ जातियों को टिकट देकर और शेष को संगठन में अहम पद देकर अपने जनाधार को विस्तारित करेगी। इन जातियों के प्रतिनिधियों को मकर संक्रांति के बाद प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर की समितियों में स्थान दिए जाने की तैयारी है।


इसके साथ ही जिन जिलों में किसी विशेष जाति के नेता को टिकट देने की योजना है, वहां अन्य जातियों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संगठन में अधिक प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। वहीं, जिन जिलाध्यक्षों ने एसआईआर या अन्य पार्टी कार्यक्रमों में अपेक्षित सक्रियता नहीं दिखाई है, उनकी छुट्टी तय मानी जा रही है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि मकर संक्रांति के बाद सपा संगठन में आमूल-चूल बदलाव साफ नजर आएगा और पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी।

Sunday, December 28, 2025

CM योगी ने लॉन्च किया 'YAKSH' ऐप, माफिया और अपराधियों की पूरी जानकारी अब सिर्फ एक क्लिक पर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सम्मेलन के मंच से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को यक्ष (YAKSH) ऐप का औपचारिक लॉन्च किया. यह ऐप एआई और बिग डेटा एनालिसिस से तैयार किया गया है और आधुनिक पुलिसिंग का अत्याधुनिक उपकरण माना जा रहा है. अब पुलिस अधिकारी एक क्लिक में माफिया और अपराधियों की पूरी जानकारी देख सकेंगे.

यह भी पढ़ें: यूपी में ठंड का कहर, 23 शहरों में घने कोहरे का रेड और 31 के लिए ऑरेज अलर्ट

जानकारी के मुताबिक, यक्ष ऐप में संवेदनशील इलाकों की जानकारी पहले से दर्ज रहेगी, जहां पत्थरबाजी या अन्य घटनाओं की संभावना होती है. रियल-टाइम अलर्ट, AI फेस रिकग्निशन, वॉइस सर्च, CrimeGPT और गैंग एनालिसिस जैसी सुविधाओं से अधिकारी किसी भी समय अपराध की स्थिति पर नजर रख सकेंगे.

यह भी पढ़ें: वाराणसी एयरपोर्ट पर ड्यूटी टाइम खत्म होने से इंडिगो फ्लाइट रद, कोलकाता जाने वाले 179 यात्री फंसे

गैंग और अपराध नेटवर्क का पूरा डेटा

इस ऐप के जरिए अधिकारी एकीकृत प्लेटफॉर्म पर गैंग, अपराध नेटवर्क, इतिहास शीटर और गतिविधियों की पूरी जानकारी पा सकते हैं. इससे निर्णय लेने की प्रक्रिया तेज होगी और अपराध पर नियंत्रण अधिक सटीकता से संभव होगा.

यह भी पढ़ें; रोहनिया विधायक ने सांसद आदर्श गांव कुरहुआ में 4 करोड़ 30 लाख के लागत की विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमि पूजन

प्रभाव और भविष्य की तैयारी

YAKSH ऐप पुलिस को रिस्पॉन्स टाइम कम करने और अपराध नियंत्रण में मदद करेगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह ऐप अपराधियों के खिलाफ लगातार तैयारी और पुलिसिंग में नई क्रांति लाएगा.

यह भी पढ़ें; प्रतिदिन दो करोड़ संपत्ति कर वसूली का नगर आयुक्त ने दिया लक्ष्य

Saturday, November 08, 2025

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने किया मतदाताओं से विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में जुड़ने की अपील

लखनऊ: प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवदीप रिणवा ने शुक्रवार को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान 2026 के अंतर्गत स्वयं अपना गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) भरकर प्रदेशवासियों को सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया। 


यह भी पढ़ें: राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आंदोलन तृतीय चरण की शुरुआत लखनऊ से हुई

मुख्य निर्वाचन अधिकारी रिणवा ने कहा कि शुद्ध निर्वाचक नामावली, मज़बूत लोकतंत्र के उद्देश्य से चल रहे इस विशेष अभियान में प्रदेश के सभी मतदाताओं को भाग लेना चाहिए ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रह जाए। उन्होंने बताया कि बूथ लेवल अधिकारी (BLO) अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना फॉर्म उपलब्ध करा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे वाराणसी, काशीवासियों को एक और वंदेभारत की सौगात

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से अनुरोध किया कि वे इस फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें, उस पर अपने हस्ताक्षर करें और बीएलओ को समय से वापस करें। उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं के हस्ताक्षरित फॉर्म बीएलओ को प्राप्त हो जाएंगे, उनके नाम आगामी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में सम्मिलित किए जाएंगे, जिसका प्रकाशन 9 दिसम्बर 2025 को किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर व भारत के श्रेष्ठ कमेंटेटर आकाश चोपड़ा सपत्नीक पहुंचे वाराणसी, काशी में हुए भव्य स्वागत से हुए अभिभूत

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जिन मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है या जो स्थायी रूप से अन्य स्थान पर स्थानांतरित हो गए हैं, उनके परिवार के सदस्य बीएलओ को सूचना दें ताकि नामावली को अद्यतन किया जा सके। उन्होंने बताया कि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी इस अभियान में सक्रिय सहयोग दे रहे हैं। सभी मतदाताओं की सजगता और सहयोग से आगामी अंतिम मतदाता सूची, जो 7 फरवरी 2026 को प्रकाशित होगी, पूर्णतः त्रुटिरहित और अद्यतन होगी।

यह भी पढ़ें: यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 की तारीखों का ऐलान, 18 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

Tuesday, October 28, 2025

हाईकोर्ट से सपा को राहत, मदरसा शिक्षा सुधार पर सरकार का बड़ा फैसला

प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने समाजवादी पार्टी को बड़ी राहत देते हुए मुरादाबाद स्थित सपा कार्यालय खाली कराने के प्रशासनिक आदेश को रद्द कर दिया है। अदालत ने प्रशासन की कार्रवाई को अनुचित बताते हुए कहा कि पार्टी कार्यालय को खाली नहीं कराया जाएगा। सपा ने इस आदेश को भेदभावपूर्ण बताते हुए हाईकोर्ट में चुनौती दी थी, जिस पर कोर्ट ने सुनवाई के बाद पार्टी के पक्ष में निर्णय सुनाया। इस फैसले से सपा कार्यकर्ताओं में राहत की भावना है।


यह भी पढ़ें: संयुक्त कृषि निदेशक शैलेन्द्र कुमार ने राजकीय कृषि बीज भंडार का किया निरीक्षण

वहीं दूसरी ओर, लखनऊ में मदरसों की शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए सरकार ने अहम निर्णय लिया है। अब क़ामिल और फ़ाज़िल डिग्री धारक व्यक्ति मदरसा शिक्षक नहीं बन सकेंगे। सरकार ने स्पष्ट किया है कि अब टीचर भर्ती के लिए स्नातक और बी.एड के साथ टीईटी अनिवार्य होगा। इस कदम का उद्देश्य मदरसों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाना और पाठ्यक्रम को मुख्यधारा की शिक्षा प्रणाली से जोड़ना बताया जा रहा है।दोनों ही फैसले प्रदेश की राजनीति और शिक्षा व्यवस्था पर दूरगामी प्रभाव डालने वाले माने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: सड़क हादसे में बाल बाल बचीं कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य

Sunday, October 26, 2025

सड़क हादसे में बाल बाल बचीं कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य

आगरा: उत्तर प्रदेश सरकार में महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री बेबी रानी मौर्य, शुक्रवार रात्रि आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में बाल बाल बच गईं। 


यह भी पढ़ें: राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की केंद्रीय कार्यकारिणी का किया गया विस्तार

बताया जाता है कि कैबिनेट मंत्री ने अपने प्रभारी जनपद हाथरस में विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने के बाद लखनऊ प्रस्थान किया था। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फिरोजाबाद जनपद के समीप 56वें किलोमीटर पर कैबिनेट मंत्री के साथ हादसा हो गया। 

यह भी पढ़ें: पत्रकारों को मिलेगी सुरक्षा- पुलिस कमिश्नर

एक्सप्रेसवे पर दोनों तरफ का यातायात एक ही मार्ग से संचालित हो रहा था। कैबिनेट मंत्री की फॉरच्यूनर गाड़ी के आगे एक ट्रक चल रहा था, अचानक उसका टायर फट गया। जिसके बाद अनियंत्रित होकर वह कैबिनेट मंत्री की गाड़ी से जा टकराया। फॉरच्यूनर चालक की सूझबूझ से हालातों को तत्काल प्रभाव से काबू में करने का पूरा प्रयास किया गया। 

यह भी पढ़ें: सब्जी मंडी खुलते ही सन्न रह गए लोग, चबूतरे पर पढ़ी थी आढ़तिया की लाश; धारदार हथियार से हत्या

इस दौरान फॉरच्यूनर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही तत्काल प्रभाव से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया गया। हादसे में बाल बाल बचीं कैबिनेट मंत्री दूसरे वाहन में सवार होकर लखनऊ रवाना हो गईं। हादसे के बाद कैबिनेट मंत्री ने पुलिस के अधिकारियों को एक्सप्रेसवे पर हादसों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु उचित कदम उठाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें: सब्जी मंडी खुलते ही सन्न रह गए लोग, चबूतरे पर पढ़ी थी आढ़तिया की लाश; धारदार हथियार से हत्या

Saturday, October 25, 2025

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की केंद्रीय कार्यकारिणी का किया गया विस्तार

लखनऊ: राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष जे एन तिवारी ने आज लखनऊ में संयुक्त परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारियों से विचार विमर्श करने के बाद संयुक्त परिषद को मजबूती प्रदान करने के लिए परिवहन विभाग के तेज तर्रार कर्मचारी नेता जसवंत सिंह ,जो कि सेंट्रल रीजनल वर्कशॉप कर्मचारी संघ के महामंत्री हैं ,को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की केंद्रीय कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष बनाया गया है । जसवंत सिंह के संयुक्त परिषद ज्वाइन करने से संयुक्त परिषद को मजबूती मिलेगी एवं परिवहन निगम की समस्याओं का निदान भी होगा। 



यह भी पढ़ें: पत्रकारों को मिलेगी सुरक्षा- पुलिस कमिश्नर

जसवंत सिंह पहले भी राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के साथ जुड़े रहे हैं। जसवंत सिंह ने आश्वासन दिया है कि सेंट्रल रीजनल वर्कशॉप कर्मचारी संघ के अध्यक्ष त्रिलोकी व्यास की अध्यक्षता में परिवहन निगम में कार्यरत सेंट्रल रीजनल वर्कशॉप कर्मचारी संघ की सभी शाखाएं संयुक्त परिषद के आह्वाहन पर आवश्यकता अनुसार चक्का जाम भी करेंगी। जसवंत सिंह केंद्रीय कार्यकारिणी के कार्यक्रमों में नियमित रूप से प्रतिभाग करेंगे। परिवहन विभाग के दो संगठन, रोडवेज कर्मचारी कल्याण संघ जिसके अध्यक्ष डी के त्रिपाठी हैं तथा रोडवेज एम्पलाइज यूनियन जिसके अध्यक्ष बीडी मिश्रा है ,पहले से ही राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के साथ जुड़कर कार्य कर रहे है।

यह भी पढ़ें: सब्जी मंडी खुलते ही सन्न रह गए लोग, चबूतरे पर पढ़ी थी आढ़तिया की लाश; धारदार हथियार से हत्या

संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी ने बताया है कि कार्यवाहक अध्यक्ष निरंजन कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नारायण दुबे , महामंत्री अरुणा शुक्ला, उपाध्यक्ष त्रिलोकी नाथ चौरसिया, सर्वेश कुमार श्रीवास्तव, शिवाकांत द्विवेदी , हरिवंश मणि ,नन्हे सिंह, विकास शुक्ला, प्रीति पांडे, वीरेंद्र, वीर यादव, सहित संयुक्त परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने जसवंत सिंह को परिषद का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दिया है ।

यह भी पढ़ें: सब्जी मंडी खुलते ही सन्न रह गए लोग, चबूतरे पर पढ़ी थी आढ़तिया की लाश; धारदार हथियार से हत्या

Wednesday, October 15, 2025

दीपावली पर उज्जवला लाभार्थियों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार 1.86 करोड़ महिलाओं को देगी मुफ्त सिलेंडर रिफिल का तोहफा

लखनऊ: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की लाभार्थियों को योगी सरकार ने दीपावली पर निश्शुल्क सिलेंडर रिफिल का उपहार दिया है। राज्य की 1.86 करोड़ लाभार्थियों को इसका लाभ मिलने जा रहा है। बुधवार को लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निश्शुल्क सिलेंडर रिफिल वितरण की शुरुआत करेंगे। वहीं दीपावली की तरह होली के त्योहार भी उज्जवला लाभार्थियों को मुफ्त सिलेंडर रिफिल का तोहफा मिलेगा।

यह भी पढ़ें: वाराणसी में बनेगा 112 मीटर ऊंचा ‘ट्विन टावर’, वीडीए ने मात्र चार दिन में दी स्वीकृति

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत मई 2016 में की गई थी। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने प्रदेश में योजना की 1.86 करोड़ लाभार्थियों को दीपावली और होली पर मुफ्त सिलेंडर का वादा किया था। सरकार बनने के बाद से हर साल उनको दो सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। चालू वित्तीय वर्ष में इस योजना के लिए सरकार ने 1500 करोड़ रुपये की राशि का प्रविधान किया है।


यह भी पढ़ें: काशी के डॉ मनोज तिवारी प्रयागराज में सम्मानित

पिछले दिनों हुई कैबिनेट की बैठक में दो निश्शुल्क सिलेंडर रिफिल दिए जाने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया था। जिसके बाद अब बुधवार से इसके वितरण की शुरुआत होगी। इसमें पहले चरण में अक्टूबर से दिसंबर तक लाभार्थियों को मुफ्त रिफिल प्रदान की जाएंगी। जबकि दूसरी चरण में अगले वर्ष जनवरी से मार्च तक वितरण किया जाएगा। पहले चरण में आधार प्रमाणित लाभार्थियों को लाभ दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: सेवानिवृत्ति कर्मचारियों का किया गया सम्मान

वर्तमान में 1.23 करोड़ उज्ज्वला लाभार्थियों का आधार प्रमाणन पूरा हो चुका है। ये लाभार्थी अपने स्तर से प्रचलित उपभोक्ता दर (सब्सिडी सहित) के अनुसार 14.2 किग्रा एलपीजी सिलेंडर रिफिल खरीदेंगे। इसके बाद तीन से चार दिन में सब्सिडी की राशि उनके आधार प्रमाणित बैंक खातों में आयल कंपनियों द्वारा भेज दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: दीपावली से पूर्व खाद्य सुरक्षा अभियान तेज, सैम्पल जांच के लिए भेजे गए मिठाई

केंद्र सरकार की और राज्य सरकार की ओर से सब्सिडी की राशि अलग-अलग लाभार्थियों के खातों में भेजी जाएगी। जिनके पास पांच किग्रा के सिलेंडर हैं, वे चाहें तो 14.2 किग्रा के सिलेंडर भी प्राप्त कर सकते हैं। केवल एक कनेक्शन वालों को भी योजना का लाभ मिलेगा। शेष लाभार्थियों के भी आधार सत्यापन का काम तेजी से किया जा रहा है। योजना के क्रियान्वयन और निगरानी के लिए राज्य स्तर पर खाद्यायुक्त कार्यालय में गठित समिति और जिला स्तर पर डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति को जिम्मा दिया गया है।

यह भी पढ़ें: मुज़फ्फरनगर थाना क्षेत्र तितावी में थाना तितावी पुलिस एवं बदमाशों के बीच पुलिस मुठभेड

Saturday, October 11, 2025

अखिलेश यादव का फेसबुक पेज सस्पेंड,सपा में आक्रोश

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आधिकारिक फेसबुक पेज शुक्रवार शाम 6 बजे अचानक सस्पेंड कर दिया गया।80 लाख से अधिक फॉलोअर्स वाले इस पेज के बंद होने का कारण स्पष्ट नहीं है।सपा नेताओं ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताया और मेटा पर सरकार के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। 


यह भी पढ़ें: जीआरपी के चेकिंग के दौरान अवैध शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

सपा नेता पूजा शुक्ला ने एक्स पर लिखा, "फेसबुक ने हदें पार कर दीं।अखिलेश यादव लाखों की आवाज हैं,इसे दबाया नहीं जा सकता।" विधायक अतुल प्रधान और प्रवक्ता मनोज काका ने भी पेज बहाली की मांग की।सपा ने फेसबुक को ईमेल किया,लेकिन जवाब नहीं मिला। समर्थकों में गुस्सा है #BoycottFacebook ट्रेंड कर रहा है।

यह भी पढ़ें: यूपी में जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र जारी करने की नई व्यवस्था, सीएम योगी ने दिए ये निर्देश

Wednesday, October 08, 2025

मिशन शक्ति अभियान नारी सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण- सीएम

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को पूर्व विधायक स्वर्गीय डी.पी. बोरा की 85वीं जयंती के अवसर पर मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत मातृशक्ति वंदन और 15 सेवा शक्ति केंद्रों (सिलाई प्रशिक्षण केंद्र) का शुभारंभ किया। इसी दौरान उन्होंने स्व. डी.पी. बोरा की प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण किया और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाली मातृशक्तियों का सम्मान भी किया। सीएम योगी ने नारी सशक्तीकरण और सामाजिक समरसता पर जोर देते हुए स्वर्गीय डी.पी. बोरा के संघर्षों और समाज सेवा के प्रति उनके समर्पण को याद किया।


यह भी पढ़ें: अवैध रूप से संचालित चिकित्सा प्रतिष्ठानों के विरुद्ध कार्रवाई अभियान जारी

कार्यक्रम को संबोधित करते हिए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह महर्षि वाल्मीकि और परम कृष्ण भक्त मीराबाई की जयंती का दिन भी है। उन्होंने कहा कि आज का दिन उत्तर प्रदेश के लिए विशेष महत्व रखता है। यह शरद पूर्णिमा का पावन पर्व है, जो महर्षि वाल्मीकि की जयंती और मीराबाई के जन्मदिन के साथ-साथ स्वर्गीय डी.पी. बोरा की जयंती के रूप में भी मनाया जा रहा है। मैं इस अवसर पर महर्षि वाल्मीकि और मीराबाई को नमन करता हूं और स्वर्गीय डी.पी. बोरा को प्रदेश सरकार और प्रदेशवासियों की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

यह भी पढ़ें: लालपुर पांडेयपुर थाना प्रभारी ने पांडेयपुर चौराहे पर चलाया सघन वाहन वाहन चेकिंग अभियान

सीएम योगी ने किया मातृ शक्ति का सम्मान व सेवा शक्ति केंद्रों का उद्घाटन

कार्यक्रम में सीएम योगी ने मिशन शक्ति 5.0 के तहत 15 सेवा शक्ति केंद्रों का उद्घाटन किया गया, जो महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इन केंद्रों का संचालन डी.पी. बोरा स्मृति समिति के सहयोग से किया जा रहा है। सीएम योगी ने इन केंद्रों को नारी स्वावलंबन का प्रतीक बताते हुए कहा कि ये केंद्र महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

यह भी पढ़ें: राज्यपाल ने आंगनवाड़ी केंद्रों तथा प्राथमिक विद्यालय में होमियोपैथी चिकित्सा को बढ़ावा देने पर जोर दिया

इसके साथ ही, समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली मातृ शक्तियों को सम्मानित किया गया। इनमें पद्मश्री हिन्दी साहित्यकार प्रो. विद्या बिन्दु सिंह, शास्त्रीय संगीतज्ञ सुनीता झींगरन, शीला मिश्रा, शालू सिंह और डॉ. चंद्रावती जैसी विभूतियां शामिल रहीं। इन महिलाओं ने शिक्षा, साहित्य, संगीत, स्वास्थ्य और समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी मेहनत और समर्पण से समाज को नई दिशा दी है। सीएम ने सम्मानित महिलाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन मातृ शक्तियों ने अपने कार्यों से समाज को प्रेरित किया है। इनका सम्मान हम सभी के लिए गर्व का विषय है।

यह भी पढ़ें: राज्यपाल ने आंगनवाड़ी केंद्रों तथा प्राथमिक विद्यालय में होमियोपैथी चिकित्सा को बढ़ावा देने पर जोर दिया

एक संघर्षशील नेता के साथ साथ समाज के वंचित, दलित और शोषित वर्गों की आवाज थे स्वर्गीय डी.पी. बोरा

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय डी.पी. बोरा को एक प्रेरणादायी व्यक्तित्व बताते हुए उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि डी.पी. बोरा जी ने लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष के रूप में और बाद में विधायक के रूप में समाज के वंचित, दलित और शोषित वर्गों की आवाज को बुलंद किया। उस समय लखनऊ में गैंगवार और अराजकता का माहौल था, लेकिन डी.पी. बोरा जी ने अपने संघर्षों से न केवल गरीबों और व्यापारियों के हितों की रक्षा की, बल्कि समाज को एक नई दिशा भी प्रदान की। उनकी मूर्ति का अनावरण और सेवा शक्ति केंद्रों का शुभारंभ उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।


कार्यक्रम में प्रख्यात कवि सर्वेश अस्थाना ने अपनी कविता के माध्यम से सामाजिक संवेदनाओं को जागृत किया। उनकी कविता में नारी गरिमा, सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के साथ-साथ दहेज जैसी कुप्रथाओं के खिलाफ जागरूकता का संदेश था। सीएम योगी ने उनकी लेखनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि एक कवि की लेखनी समाज की विसंगतियों पर प्रहार करती है और उसे नई दिशा देती है। सर्वेश अस्थाना अपनी कविता के माध्यम से भगवान राम के चरित्र और सामाजिक मूल्यों को उजागर किया, जो समाज के लिए प्रेरणादायी है।

यह भी पढ़ें: राज्यपाल ने आंगनवाड़ी केंद्रों तथा प्राथमिक विद्यालय में होमियोपैथी चिकित्सा को बढ़ावा देने पर जोर दिया

रामायण एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि सामाजिक मूल्यों और पर्यावरण संरक्षण का भी प्रतीक है- सीएम योगी

सीएम योगी ने महर्षि वाल्मीकि की रामायण को सामाजिक, धार्मिक और भौगोलिक दृष्टिकोण से अद्वितीय बताते हुए कहा कि यह केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि सामाजिक मूल्यों और पर्यावरण संरक्षण का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि रामायण में भगवान राम का चरित्र धर्म का मूर्त रूप है। महर्षि वाल्मीकि ने समाज को एक आदर्श चरित्र प्रदान किया, जो आज भी प्रासंगिक है। सीएम योगी ने श्री राम जन्मभूमि आंदोलन और अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण का उल्लेख करते हुए कहा कि यह केवल एक मंदिर का निर्माण नहीं, बल्कि रामराज्य की स्थापना की दिशा में एक कदम है। उन्होंने कहा कि रामायण काल की वनस्पतियों और पर्यावरण को पुनर्जनन करने का कार्य भी चल रहा है। यह हमारी सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत को संरक्षित करने का प्रयास है। इसी तरह, मीराबाई की भक्ति और सामाजिक समरसता को याद करते हुए उन्होंने कहा कि मीराबाई ने अपने गुरु रविदास जी के सान्निध्य में कृष्ण भक्ति के माध्यम से समाज में आस्था और समरसता का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, पत्रकारों पर मुकदमा दर्ज करना अब आसान नहीं

मिशन शक्ति अभियान नारी सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण- सीएम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनथ ने मिशन शक्ति अभियान को प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना बताते हुए कहा कि यह अभियान महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, और आर्थिक स्वावलंबन के क्षेत्र में सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति के तहत हम महिलाओं को न केवल आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बना रहे हैं, बल्कि उनकी सुरक्षा और सम्मान को भी सुनिश्चित कर रहे हैं। डी.पी. बोरा स्मृति समिति के माध्यम से संचालित सौ से अधिक सेवा शक्ति केंद्र इस दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, पत्रकारों पर मुकदमा दर्ज करना अब आसान नहीं

Wednesday, October 01, 2025

NCRB रिपोर्ट के अनुसार, पूरे देश के मुकाबले यूपी में अपराध एक चौथाई कम

लखनऊ: राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की 'क्राइम इन इंडिया 2023' रिपोर्ट ने उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार की कानून-व्यवस्था की सराहना की है। NCRB के आंकड़े के मुताबिक 2023 में यूपी में सांप्रदायिक एवं धार्मिक दंगों की संख्या शून्य रही है। योगी से पहले यूपी में ऐसा कभी नहीं हुआ। यही नहीं पूरे देश के मुकाबले यूपी में अपराध एक चौथाई कम है। देश के सबसे बड़े राज्य में कुल अपराध दर राष्ट्रीय औसत से 25% कम रही, जो 448.3 के मुकाबले 335.3 रही। एनसीआरबी के आंकड़े साबित करते हैं कि 2017 के बाद यूपी अब शांति व सामाजिक सद्भाव का गढ़ बन चुका है।

 


यह भी पढ़ें: आई लव मुहम्मद’ पोस्टर से जुड़ी गिरफ़्तारियों के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल

सांप्रदायिक दंगों पर जीरो टॉलरेंस की नीति बनी कारगर

एनसीआरबी रिपोर्ट में यूपी में सांप्रदायिक दंगों की संख्या शून्य बताई गई, जो 2017 से प्रदेश में चली आ रही जीरो टॉलरेंस नीति का जीवंत उदाहरण है। वहीं दूसरी ओर 2012-2017 के बीच पांच वर्षों की बात करें तो ये आंकड़े भयावह हैं। आंकड़ों के अनुसार 815 दंगे हुए, जिनमें 192 लोगों की जान गई, जबकि 2007-2011 में 616 घटनाओं में 121 मौतें हुईं। इसके विपरीत, 2017 के बाद यूपी में कोई बड़ा दंगा नहीं हुआ। बरेली और बहराइच में दो हिंसक झड़पें हुईं, लेकिन योगी सरकार ने 24 घंटे के भीतर शांति बहाल कर स्थिति को नियंत्रित किया। बरेली की घटना पर त्वरित कार्रवाई ने कानून-व्यवस्था को और मजबूती प्रदान की है। 

यह भी पढ़ें: दुर्गापूजा को लेकर नगर निगम वाराणसी अलर्ट, पूजा पंडालों में पूरी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित

सख्त कानून व्यवस्था ने अपराधों पर लगाया लगाम

सीएम योगी की सख्त नीतियों की वजह से राज्य में अपराध पर लगाम लगा है एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार, यूपी में विभिन्न अपराध श्रेणियों में राष्ट्रीय औसत से उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई। बलवा के मामलों में भारत में 39,260 मामले (क्राइम रेट 2.8) के मुकाबले यूपी में 3,160 मामले (क्राइम रेट 1.3) रहे, जो राष्ट्रीय औसत से आधी से भी कम है और यूपी को देश में 20वें स्थान पर है। वहीं फिरौती के लिए अपहरण के मामले देश में 615 घटनाएं हुई जिसकी तुलना में यूपी में मात्र 16 घटनाओं के साथ देश में 36वें स्थान पर है। डकैती (IPC 395) के मामलों में भारत में 3,792 (क्राइम रेट 0.3) के मुकाबले यूपी में 73 मामले दर्ज हुए, जो इसे 'नियर जीरो' क्राइम रेट की श्रेणी में लाता है। बड़ी जनसंख्या के बावजूद यह कमी योगी सरकार की सख्त नीतियों और त्वरित कार्रवाई का परिणाम है।

यह भी पढ़ें: एक्टर विजय की रैली में भगदड़, विधायक सेंथिल बालाजी बोले कई लोगों ने गंवाई अपनी जान

शांति और सुरक्षा के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही योगी सरकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पारदर्शी शासन, सख्त कानूनी कार्रवाई ने अपराधों पर अंकुश लगाने में कामयाब हुई है। एनसीआरबी की रिपोर्ट योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का परिणाम है। यूपी में शांति और सुरक्षा के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही योगी सरकार की यह उपलब्धि न केवल यूपी के लिए गर्व का विषय है, बल्कि अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरणा है।

यह भी पढ़ें: पूर्व थाना प्रभारी अश्विनी चतुर्वेदी का लखनऊ में निधन, स्वीमिंग पूल में मिला शव

Friday, September 26, 2025

पूर्व थाना प्रभारी अश्विनी चतुर्वेदी का लखनऊ में निधन, स्वीमिंग पूल में मिला शव

वाराणसी: कैंट,लंका, जैतपुरा और बड़ागांव सहित कई थानों के प्रभारी रहे अश्विनी चतुर्वेदी का शुक्रवार को लखनऊ में निधन हो गया। वे महानगर इलाके स्थित 35वीं वाहिनी पीएसी परिसर के स्वीमिंग पूल में स्नान करने गए थे, जहां उनकी मौत हो गई।


यह भी पढ़ें: भारत ने सऊदी अरब के पेट्रोलियम से भरे 300 ट्रक वापिस लौटा जताई अपनी नाराजगी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उनकी मौत डूबने या हृदयाघात से हुई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। वे अपनी वैगनआर कार से परिसर में पहुंचे थे। 

यह भी पढ़ें: जल संरक्षण में मिर्जापुर पहले और वाराणसी दूसरे स्थान पर, दोनों जिलों को मिला दो-दो करोड़ का पुरस्कार

काफी देर तक जब वे बाहर नहीं लौटे तो लोगों ने तलाश शुरू की। इस दौरान उनकी कार और बैग स्वीमिंग पूल के ग्राउंड में मिला। बाद में पूल से उनका शव बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें: पुलिस आयुक्त ने पांडेयपुर चौराहे का किया निरीक्षण

Wednesday, September 17, 2025

विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सीएम योगी ने की राज्यस्तरीय कार्यक्रमों की शुरुआत

 

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत मातृत्व लाभ का वितरण किया और गर्भवती महिलाओं की गोदभराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया। मातृत्व और बचपन के सम्मान का यह दृश्य कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा। सीएम योगी ने बच्चों को गोद में लेकर दुलारा और उन्हें खिलौने भी गिफ्ट किए।


यह भी पढ़ें: यूपी के स्वास्थ्य में आया क्रांतिकारी परिवर्तन- सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाले निःक्षय मित्रों और रक्तदाताओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि टीबी उन्मूलन और रक्तदान जैसे कार्य समाज में जनजागरूकता और सेवा भाव को मजबूत करते हैं। इसके साथ ही, सीएम योगी ने संभव अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट योगदान करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, अभिभावकों और ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महाअभियान के दौरान सभी 75 जिलों के मेडिकल कॉलेजों, जिला चिकित्सालयों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन शुरू किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: आंगनबाड़ी बहनों को मिलेगा स्मार्टफोन, बढ़ेगा मानदेय- सीएम योगी

इन शिविरों के माध्यम से महिलाओं, बच्चों और परिवारों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच और उपचार की सुविधाएं सुनिश्चित होंगी। इस अवसर पर दोनों उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य व ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य, राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह व प्रतिभा शुक्ला  समेत कई जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: कचहरी में वकीलों ने दारोगा को पीटकर किया अधमरा, परि‍सर में पुलिस बल तैनात

यूपी के स्वास्थ्य में आया क्रांतिकारी परिवर्तन- सीएम योगी

लखनऊ: सीएम योगी ने स्वास्थ्य क्षेत्र में अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि पिछले आठ वर्षों में 41 नए मेडिकल कॉलेज बने, जिसमें अमेठी का हालिया उद्घाटन शामिल है, जो 70 साल में पहली बार हुआ। शिशु मृत्यु दर 45 से 37 और मातृ मृत्यु दर 141 पर आई। है। उन्होंने कहा कि ये आँकड़े हैं, जो दिखाते हैं कि हमारी दिशा सही है। उन्होंने कहा कि जब नीयत साफ़ हो, नीति स्पष्ट हो, तो परिणाम आने में देर नहीं लगती है। अगर हम 2015-16 की तुलना में 2019-21 के आँकड़े देखते हैं, अभी तक के आँकड़े और भी अच्छे आए हैं, जिसमें अगर हम लोग देखेंगे कि एनीमिया के स्तर पर 5.1% का सुधार हुआ है, स्टंटिंग में 6.6% का सुधार हुआ है, अल्पवचन में 7.4% का सुधार हुआ है और सूखापन में 0.6% का सुधार इसमें हुआ है। मातृ मृत्यु दर, शिशु मृत्यु दर, एनीमिया के स्तर पर सुधार, स्टंटिंग के स्तर में सुधार, अल्पवजन में सुधार करने की व्यवस्था, सूखापन से मुक्ति की व्यवस्था जैसे आने वाले परिणाम इस दिशा में हमें आगे बढ़ाने का काम करते हैं। सीएम योगी ने कहा कि इंसेफेलाइटिस को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है, जो 40 साल में 50,000 बच्चों की जान ले चुकी थी। मलेरिया, डेंगू, कालाजार और ट्यूबरक्लोसिस उन्मूलन की दिशा में काम जारी है।


यह भी पढ़ें: आंगनबाड़ी बहनों को मिलेगा स्मार्टफोन, बढ़ेगा मानदेय- सीएम योगी

पोषण- स्वास्थ्य और जागरूकता के इस महाअभियान में यूपी बनेगा अग्रणी राज्य

सीएम ने 3-6 वर्ष के बच्चों के लिए पोषण मिशन और ट्यूबरक्लोसिस उन्मूलन अभियान शुरू किया। उन्होंने 224 बार रक्तदान करने वाले स्वयंसेवकों और निःक्षय मित्रों को सम्मानित किया। सीएम योगी ने कहा कि 15 दिन का यह अभियान विजयादशमी तक चलेगा इसमें यूपी अग्रणी राज्य बनेगा। स्कूल मर्जर से आंगनबाड़ी केंद्रों को भवन देकर पोषण मिशन को मजबूत करेंगे। उन्होंने महिला कल्याण विभाग से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को समय पर स्मार्ट फोन देने और मानदेय बढ़ाने का निर्देश दिया। 

यह भी पढ़ें: कचहरी में वकीलों ने दारोगा को पीटकर किया अधमरा, परि‍सर में पुलिस बल तैनात

सीएम योगी ने रक्तदान और पोषण पोटली वितरण जैसे सामुदायिक प्रयासों की तारीफ की

योगी ने ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में महिला स्वयं-सहायता समूहों की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि 10 लाख ग्रामीण और 1 लाख नगरीय समूहों ने 1 करोड़ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया। उन्होंने कहा कि THR प्लांट्स से अतिरिक्त उत्पादन नेफेड बेचेगी, जिससे बहनों की आय बढ़ेगी। इस पहल से हजारों महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होंगी, जो आत्मनिर्भर यूपी के लक्ष्य को साकार करेगी। सीएम योगी ने रक्तदान और पोषण पोटली वितरण जैसे सामुदायिक प्रयासों की भी तारीफ की। सीएम योगी ने पीएम मोदी के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य और सशक्तीकरण के क्षेत्र में यूपी को अग्रणी बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि जब नीयत साफ और नीति स्पष्ट हो, तो परिणाम जल्दी मिलते हैं। यह अभियान मातृ-शिशु स्वास्थ्य और नारी शक्ति को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

यह भी पढ़ें: 01 अक्तूबर से बदल जाएगा टिकट बुकिंग का नियम: आधार वेरिफिकेशन वाले यात्री ही कर सकेंगे टिकट बुकिंग

आंगनबाड़ी बहनों को मिलेगा स्मार्टफोन, बढ़ेगा मानदेय- सीएम योगी

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मध्य प्रदेश के धार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान’ (17 सितंबर से 2 अक्टूबर, 2025) और आठवें राष्ट्रीय पोषण माह (17 सितंबर से 16 अक्टूबर, 2025) का शुभारंभ किया। यह अबतक के देश के सबसे बड़े स्वास्थ्य अभियानों में से एक है। इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर, केजीएमयू में प्रदेशस्तरीय कार्यक्रमों की शुरुआत की। सीएम योगी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन वितरण के साथ ही उनके मानदेय में वृद्धि की जाएगी। इस अभियान के तहत यूपी में 75 जनपदों में व्यापक स्वास्थ्य शिविरों की शुरुआत भी हुई, जिसमें महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 


यह भी पढ़ें: कचहरी में वकीलों ने दारोगा को पीटकर किया अधमरा, परि‍सर में पुलिस बल तैनात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अभियान की शुरुआत करते हुए देशवासियों को संबोधित किया और कहा कि माताओं-बहनों और बेटियों का स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता है। सभी सुविधाएं निशुल्क हैं, इसलिए स्वास्थ्य शिविरों में जांच जरूर कराएं। उन्होंने देश को विकसित बनाने के चार स्तंभ—नारी, युवा शक्ति, किसान और गरीब—को रेखांकित किया, जिसमें नारी शक्ति को राष्ट्र प्रगति का मुख्य आधार बताया। विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर पीएम ने इस अभियान को स्वस्थ नारी और सशक्त परिवार की नींव के रूप में पेश किया, जो उनके विजन विकसित भारत का हिस्सा है। 

यह भी पढ़ें: 01 अक्तूबर से बदल जाएगा टिकट बुकिंग का नियम: आधार वेरिफिकेशन वाले यात्री ही कर सकेंगे टिकट बुकिंग

सीएम योगी ने आंगनबाड़ी बहनों को दिया मानदेय वृद्धि का तोहफा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम में बच्चों को तिलक लगाकर अन्नप्राशन कराया और गर्भवती महिलाओं की गोदभराई के साथ पोषाहार वितरित किया। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर उनके साथ जुड़ रहा है। उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई। पीएम का संदेश हमें प्रेरित करता है, और हम इसे लागू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सीएम योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए स्मार्ट फोन वितरण और मानदेय वृद्धि का ऐलान करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी बहनों की सेवाओं का सम्मान उनके मानदेय बढ़ाकर और स्मार्ट फोन देकर किया जाएगा। उनकी ट्रेनिंग और समय पर भुगतान सुनिश्चित होगा, ताकि वे आत्मनिर्भर बनें। 

यह भी पढ़ें: थाने में मौत मामले में एफआईआर, 50 लाख मुआवजा की मांग 

यूपी में 75 जनपदों में 20,324 स्वास्थ्य शिविरों की शुरुआत

सीएम योगी ने प्रदेश के 75 जनपदों में 20,324 स्वास्थ्य शिविरों की शुरुआत की, जहां रक्त, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, ओरल कैंसर, स्तन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, एनीमिया और टीबी की निशुल्क जांच होगी। उन्होंने कहा कि यह अभियान गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व देखभाल, बच्चों के टीकाकरण और जागरूकता पर केंद्रित है। 507 रक्तदान शिविर भी आयोजित होंगे, जिसमें युवाओं को प्रोत्साहित किया जाएगा। सीएम योगी ने स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों की सराहना की और बताया कि यह 15 दिन का पखवाड़ा न केवल जांच, बल्कि निशुल्क उपचार का माध्यम बनेगा। चिकित्सा विशेषज्ञों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आरोग्य मंदिरों, समुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और मेडिकल कॉलेजों को जोड़ा गया है।

यह भी पढ़ें: प्राथमिक विद्यालय पहड़िया के परिसर में दो छात्रों को कुत्ते ने काटा

नारी सशक्तीकरण की दिशा में सरकार बढ़ा रही मजबूत कदम- सीएम योगी

योगी ने नारी सशक्तीकरण की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मातृ वंदना, कन्या सुमंगला और नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसे कदम उठाए गए हैं, जिनका स्वागत नया भारत कर रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले आठ वर्षों में यूपी सरकार ने बेटी की निशुल्क शिक्षा और कन्या सुमंगला योजना के तहत 25,000 रुपये का पैकेज दिया, जबकि सामूहिक विवाह योजना में हर बेटी की शादी के लिए 1 लाख रुपये की सहायता दी गई। सीएम योगी ने कहा कि 1.89 लाख आंगनबाड़ी केंद्रों और 10 लाख महिला स्वयं-सहायता समूहों के साथ 1 करोड़ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है। उन्होंने कहा कि THR प्लांट्स से 60,000 बहनें 8,000 रुपये मासिक कमा रही हैं, और नेफेड के सहयोग से यह आय बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें: बभनपुरा में हिस्ट्रीशीटर युवक को मारी गोली, ट्रामा सेंटर में भर्ती

Wednesday, June 25, 2025

लगातार दूसरे वर्ष गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और कर्नाटक जैसे राज्यों से आगे यूपी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह देश के विकास इंजन के तौर पर मजबूती से उभर रहा है। हालिया रिपोर्ट के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 में भारत के कुल पूंजीगत व्यय (कैपिटल एक्सपेंडीचर) में अकेले यूपी की हिस्सेदारी 16.3% रहने का अनुमान है, जो सभी राज्यों में सबसे अधिक है। यह लगातार दूसरा वर्ष होगा जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पूंजी व्यय में टॉप पर रहेगा। उल्लेखनीय है कि पूंजीगत व्यय का अर्थ उस धनराशि से है जो सरकारें स्थायी परिसंपत्तियों जैसे कि सड़कें और राजमार्ग, विद्यालय, अस्पताल आदि के निर्माण या अधिग्रहण पर खर्च करती हैं। सरल शब्दों में यह वह खर्च है जो सरकार भविष्य की सुविधा और विकास के लिए करती है जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण करना। 



पांच राज्यों में 50% से अधिक पूंजीगत व्यय, यूपी सबसे आगे
बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से प्रस्तुत की गई हालिया रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 2025-26 में देश के 26 राज्यों का कुल पूंजीगत व्यय ₹10.2 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है, जो पिछले वित्त वर्ष ₹8.7 लाख करोड़ था। रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश (16.3%), गुजरात (9.4%), महाराष्ट्र (8.3%), मध्य प्रदेश (8.1%) और कर्नाटक (7.6%) ये पांच राज्य मिलकर देश के कुल पूंजीगत व्यय का 50% से अधिक हिस्सा खर्च करेंगे। इन आंकड़ों में सबसे ऊपर उत्तर प्रदेश का नाम आना इस बात का संकेत है कि राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर और औद्योगिक विकास की रफ्तार तेज है। पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में भी यूपी ने सबसे अधिक 16.9% पूंजीगत व्यय किया था। इसके बाद महाराष्ट्र (10.9%), गुजरात (8.1%), मध्य प्रदेश (7.5%) और ओडिशा (6.4%) थे। 


निवेशकों के लिए पहली पसंद बना यूपी
योगी सरकार द्वारा पिछले कुछ वर्षों में की गई रणनीतिक योजना, निवेशक सम्मेलन, लॉजिस्टिक हब निर्माण, एक्सप्रेसवे और एयरपोर्ट्स का विस्तार जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स ने राज्य को पूंजीगत निवेश के मामले में देश का सिरमौर बना दिया है। यूपी इंडस्ट्रियल डिफेंस कॉरिडोर, इंटरनेशनल फिल्म सिटी, मेडिकल कॉलेजों का निर्माण और गंगा एक्सप्रेसवे जैसे मेगाप्रोजेक्ट्स भी इसके प्रमुख उदाहरण हैं। इज ऑफ डूइंग बिजनेस और कानून-व्यवस्था में सुधार के चलते यूपी घरेलू और विदेशी निवेशकों के लिए पहली पसंद बन गया है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के दौरान मिले भारी निवेश प्रस्ताव अब धरातल पर उतर रहे हैं, जिससे राज्य का कैपिटल एक्सपेंडिचर भी बढ़ा है और युवाओं के लिए रोज़गार के नए अवसर भी पैदा हो रहे हैं। यही नहीं, केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त कोशिशों से यूपी को बजट आवंटन, परियोजनाओं की मंज़ूरी और वित्तीय सहायता में बड़ी बढ़त मिली है। इससे स्वास्थ्य, शिक्षा, बुनियादी ढांचे और नगरीय विकास जैसे क्षेत्रों में पूंजीगत व्यय को उल्लेखनीय बढ़ावा मिला है।


राजस्व में भी यूपी की बादशाहत
रिपोर्ट के अनुसार 2025-26 में कुल 26 राज्यों की प्राप्तियां 10.6% बढ़कर ₹69.4 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है। इसमें राजस्व प्राप्तियां 12.3% और पूंजीगत प्राप्तियां 6.6% बढ़ने की संभावना है। उत्तर प्रदेश यहां भी सबसे आगे रहेगा, जो अकेले 13.3% राजस्व का योगदान देगा। इसके बाद महाराष्ट्र (11.3%), मध्य प्रदेश, कर्नाटक और राजस्थान (5.9% प्रत्येक) रहेंगे। उत्तर प्रदेश की यह उपलब्धि केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह दर्शाती है कि योगी सरकार विकास की नई परिभाषा गढ़ रही है। अगर यही रफ्तार बनी रही, तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप निकट भविष्य में उत्तर प्रदेश भारत के ग्रोथ इंजन के साथ-साथ आर्थिक राजधानी के रूप में उभर सकता है।