. नगर निगम वाराणसी
*प्रेस विज्ञप्ति*
वाराणसी: नवरात्र पर नगर निगम के सख्त आदेश के बाद भी शहर में चोरी-छिपे मांस बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। इस क्रम मंगलवार को चेकिंग अभियान के दौरान सप्तसागर क्षेत्र में एक मांस की दुकान खुली मिलने पर निगम की टीम ने तत्काल पांच हजाररुपये का चालान काटा। इसके साथ ही चेतावनी दी गई कि नवरात्र में नियम तोड़ने वालों पर आगे भी इसी तरह की कठोर दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी। श्रद्धालुओं की आस्था और भावनाओं को ध्यान में रखते हुए नगर निगम कार्यकारिणी ने तक शहर की सभी मांस, मछली व मुर्गा की दुकानों को बंद रखने का निर्देश जारी किया था।
यह भी पढ़ें: सभी प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने का नगर आयुक्त ने दिया निर्देश
यह आदेश 26 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के निर्देश पर सभी जोनों में विशेष टीमें गठित कर सघन चेकिंग अभियान भी चलाया गया। पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. विजय अमृतराज ने बताया कि मंगलवार को पूरे शहर में व्यापक निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकतर इलाकों में दुकानें बंद पाई गईं, लेकिन सप्तसागर में एक दुकान चोरी-छिपे संचालित पाई गई, जिस पर मौके पर ही पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
यह भी पढ़ें: काशी में संस्कृति संसद 2026, संस्कृति, राष्ट्र और नई पीढ़ी के सवालों पर होगा व्यापक मंथन
उन्होंने स्पष्ट किया है कि यह अभियान पूरे नवरात्र लगातार चलाया जाएगा और किसी भी स्तर पर ढिलाई बरतने वाले दुकानदारों व शिथिलता दिखाने वाले कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। इसके अलावा शासकीय नियमों और सदन के प्रस्ताव के तहत किसी भी मंदिर से 500 मीटर और श्री काशी विश्वनाथ धाम के दो किलोमीटर के दायरे में मांस की बिक्री, उपयोग व पशुवध पर पूरी तरह पाबंदी प्रभावी रहेगी।
यह भी पढ़ें: जौनपुर में पूर्व ग्राम प्रधान के भाई की हत्या, स्कूल परिसर में मिला शव
वहीं काशी में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक एरियल डिस्प्ले-2026 को देखते हुए नगर निगम ने नमो घाट के 20 से 30 किलोमीटर के दायरे में 19 से 26 अक्टूबर तक मांस-मछली की बिक्री व कटिंग पर भी पूरी तरह रोक लगा दी है ताकि फाइटर जेट्स की निर्बाध उड़ान और 'बर्ड-हिट' जैसी गंभीर दुर्घटनाओं को रोका जा सके । नगर आयुक्त ने बताया कि एयर शो के दौरान आकाश में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गंगा घाटों और आसपास के समूचे क्षेत्रों में पतंगबाजी पर भी पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है।
यह भी पढ़ें: मवैया तालाब की जमीन पर विवाद, नगर निगम के लेखपाल के दावे से ग्रामीणों में नाराजगी





