Latest News

Showing posts with label Entertainment News. Show all posts
Showing posts with label Entertainment News. Show all posts

Thursday, October 15, 2026

आमिर खान के भांजे इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस, CEC के इस्तीफे की मांग वाले प्रदर्शन में लिया था हिस्सा

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। खबरों के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने उन्हें 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के मामले में की गई है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, इमरान खान ने मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में आयोजित विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। प्रदर्शन के दौरान मुंबई पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था। अब उनके खिलाफ इमिग्रेशन कानून के तहत कार्रवाई किए जाने की बात सामने आई है। खबरों में दावा किया गया है कि इमरान खान के पास अमेरिकी पासपोर्ट है। उन पर आरोप है कि विदेशी नागरिक होने के बावजूद उन्होंने राजनीतिक प्रदर्शन में हिस्सा लिया। रिपोर्टों के अनुसार, उनके मामले में इमिग्रेशन एक्ट की धारा 29 और 7 का उल्लेख किया गया है। हालांकि, नोटिस की सटीक कानूनी स्थिति और संबंधित धाराओं के इस्तेमाल की आधिकारिक पुष्टि जरूरी है।

यह भी पढ़ें: सभी प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने का नगर आयुक्त ने दिया निर्देश

हिरासत के बाद इमरान खान ने उठाए सवाल

हिरासत में लिए जाने के बाद इमरान खान ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें वह पुलिस वैन के अंदर बैठे दिखाई दे रहे थे। तस्वीर के साथ उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में लिखा था, ‘लगता है मैं ड्राइव पर जा रहा हूं।’ मीडिया से बातचीत में अभिनेता ने कहा कि वह मुंबई के निवासी के तौर पर प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे थे। उन्होंने लोगों की आवाजाही की स्वतंत्रता और अपनी बात रखने के अधिकार को लेकर सवाल उठाए। इमरान खान ने कहा कि वह यह जानना चाहते हैं कि लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध क्यों लगाया जा रहा है और उनकी आवाज क्यों दबाई जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह किसी विशेष मांग के साथ नहीं, बल्कि शहर के नागरिक के तौर पर वहां मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: काशी में संस्कृति संसद 2026, संस्कृति, राष्ट्र और नई पीढ़ी के सवालों पर होगा व्यापक मंथन

अब आगे क्या होगा?

इमरान खान को कथित तौर पर 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस दिए जाने की खबर के बाद मामले पर चर्चा तेज हो गई है। अब इस प्रकरण में मुंबई पुलिस और संबंधित अधिकारियों की आधिकारिक प्रतिक्रिया महत्वपूर्ण होगी। नोटिस की शर्तों, लागू कानूनी प्रावधानों और आगे की कार्रवाई की स्थिति आधिकारिक दस्तावेजों से स्पष्ट होगी।

यह भी पढ़ें: जौनपुर में पूर्व ग्राम प्रधान के भाई की हत्या, स्कूल परिसर में मिला शव

Tuesday, April 01, 2025

फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा रेप केस में गिरफ्तार, मोनालिसा को भी करने वाला था फिल्म में कास्ट

नई दिल्ली: फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है. दिल्ली के नबी करीम थाना पुलिस ने उन्हें तब गिरफ्तार किया, जब दिल्ली हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी. सनोज मिश्रा पर एक युवती के साथ कई बार दुष्कर्म करने, शादी का झांसा देने और अश्लील वीडियो व तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल करने का आरोप है।



6 मार्च को नबी करीम थाने में सनोज मिश्रा के खिलाफ एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई. 28 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी के साथ वह पिछले चार वर्षों से मुंबई में लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही थी. उसने जबरन तीन बार उसका गर्भपात करवाया. 18 फरवरी, 2025 को आरोपी उसे दिल्ली के नबी करीम स्थित होटल में ले गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. बाद में उसने शादी से इनकार कर दिया. इसके बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।


एफआईआर के मुताबिक, आरोपी ने पीड़िता की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बना लीं व धमकी दी कि अगर उसने विरोध किया, तो वो उसे सार्वजनिक कर देगा. इसके बाद उसने शादी का झांसा देकर कई बार अलग-अलग स्थानों पर शारीरिक संबंध बनाए. साथ ही फिल्मों में काम दिलाने का लालच भी देता था।


दिल्ली पुलिस ने मेडिकल दस्तावेजों की जांच के बाद पाया कि पीड़िता द्वारा लगाए गए आरोप सही थे. इसके बाद दिल्ली पुलिस द्वारा तकनीकी निगरानी व खुफिया जानकारी के आधार पर 30 मार्च, 2024 को सनोज मिश्रा को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया. वह मुंबई में अपने परिवार के साथ रहता था और पहले से शादीशुदा है।


सनोज मिश्रा हाल ही में महाकुंभ मेले में वायरल हुई मोनालिसा नामक लड़की को अपनी फिल्म 'द डायरी ऑफ 2025' में कास्ट करने को लेकर चर्चा में थे. खबरें ये भी थी कि वह मोनालिसा को एक्टिंग ट्रेनिंग दे रहे थे और उसे कई जगहों पर अपने साथ लेकर जा रहे थे।

Saturday, December 21, 2024

15 दिन में सबसे बड़ी फिल्म बनी 'पुष्पा 2', अल्लू अर्जुन ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर भी लगाया अपने स्टारडम की मुहर

2021 में जब अल्लू अर्जुन की पहली पैन इंडिया फिल्म 'पुष्पा 1: द राइज' थिएटर्स में रिलीज हुई, तो तेलुगू स्टार की फिल्म का क्रेज हिंदी में देखकर काफी लोग हैरान थे. हैरान होने वालों को शायद ये आईडिया नहीं था कि अर्जुन की तेलुगु फिल्मों की हिंदी डबिंग ने टीवी के जरिए उन्हें हिंदी ऑडियंस के बीच कितना पॉपुलर बना दिया है. मगर अब 'पुष्पा 2: द रूल' से अल्लू अर्जुन के स्टारडम का ठप्पा हिंदी मार्किट पर हमेशा के लिए लग गया है. हले ही दिन से जनता को जबरदस्त एंटरटेन कर रही 'पुष्पा 2' अब हिंदी बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी फिल्म बन गई है. और अल्लू अर्जुन ये कमाल करने वाले दूसरे साउथ स्टार बन गए हैं. उनसे पहले प्रभास की 'बाहुबली 2' हिंदी में सबसे कमाऊ फिल्म बनी थी. 


यह भी पढ़ें: पुलिस के निकम्मेपन से एक ही दुकान में छठवीं बार हुई चोरी

दूसरे हफ्ते में भी धुआंधार कमाई 
पहले दिन से ही थिएटर्स में धमाका कर रही अल्लू अर्जुन की फिल्म ने शुरुआत में ही दिखा दिया था कि ये सच में एक बॉक्स ऑफिस वाइल्ड-फायर है. लेकिन फिल्म का क्रेज जनता में कितना सॉलिड है, ये पता चला दूसरे वीकेंड से. 'पुष्पा 2' ने वीकेंड (शुक्र-शनि-रवि) में 128 करोड़ का नेट कलेक्शन कर डाला, जो दूसरे वीकेंड में सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड है. 

वर्किंग डे, सोमवार भी अर्जुन की फिल्म का कोई नुकसान नहीं कर सका और इसने 12वें दिन भी 20 करोड़ रुपये से ज्यादा कलेक्शन किया. मंगलवार को भी ऑलमोस्ट 20 करोड़ और बुधवार को 17 करोड़ के साथ 'पुष्पा 2' के हिंदी वर्जन का नेट कलेक्शन 618 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया था. 

यह भी पढ़ें: सुहागरात पर दुल्हन ने दुल्हे से मांगी बीयर और गांजा, थाने पहुंचा मामला

गुरुवार की ट्रेड रिपोर्ट्स में अनुमान बताते हैं कि 15वें दिन अल्लू अर्जुन की फिल्म ने हिंदी में लगभग 15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इस अनुमान के हिसाब से अब 'पुष्पा 2' (हिंदी) का टोटल नेट कलेक्शन 633 करोड़ रुपये के करीब हो गया है. दिलचस्प बात ये है कि 'स्त्री 2' ने 9 हफ्तों में 627 करोड़ कमाए थे, जिसे 'पुष्पा 2' ने मात्र 15 दिनों में पीछे छोड़ दिया है.

अल्लू अर्जुन ने बनाया ऑल टाइम टॉप रिकॉर्ड 
2024
में आई बॉलीवुड की हॉरर कॉमेडी 'स्त्री 2', शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर 'जवान' को पछाड़ते हुए हिंदी की सबसे बड़ी फिल्म बनी थी. श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ने 'जवान' के रिकॉर्ड 584 करोड़ को बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया था. मगर 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड 6 महीने भी नहीं टिक सका और अब तेलुगू इंडस्ट्री की हिंदी डब फिल्म, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री कहलाने वाली बॉलीवुड फिल्म को पीछे छोड़कर, टॉप हिंदी फिल्म बन चुकी है. हिंदी की टॉप 5 फिल्में अब कुछ इस तरह हैं:

1. पुष्पा 2 - 633 करोड़ रुपये 
2.
स्त्री 2 - 627 करोड़ रुपये 
3.
जवान - 584 करोड़ रुपये 
4.
गदर 2 - 525.70 करोड़ रुपये 
5.
पठान - 524.53 करोड़ रुपये 

यह भी पढ़ें: श्री काशी विश्वनाथ धाम में वाद्य साधना, केरला से आए पंद्रह सदस्यीय दल ने दी प्रस्तुती 

सबसे बड़े पैन इंडिया स्टार में जाने वाले प्रभास की फिल्म 'बाहुबली 2' ने 2017 में हिंदी में सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाया था. ये 500 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली पहली हिंदी फिल्म थी और 511 करोड़ के साथ 6 साल तक हिंदी की सबसे कमाऊ फिल्म बनी रही. बड़ी-बड़ी हिंदी फिल्में इसके करीब भी नहीं पहुंच पा रही थीं. 

2023 में फाइनली शाहरुख खान के कमबैक के साथ प्रभास का रिकॉर्ड टूटा और 'पठान' ने 'बाहुबली 2' को पीछे छोड़ा. मगर अब अल्लू अर्जुन ने एक बार फिर से साउथ फिल्मों के हिंदी में दबदबे का भौकाल टाइट कर दिया है. अब देखना ये है कि बॉलीवुड 'पुष्पा 2' का रिकॉर्ड कितने दिन में तोड़ पाता है. 

यह भी पढ़ें: सभी कार्य हर हाल में 31 दिसंबर तक पूरा हो ताकि यातायात व्यवस्था सुदृढ़ किया जा सके: मंडलायुक्त