वाराणसी: विकास खंड चिरईगांव में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के निर्देशों का पालन न होने का मामला सामने आया है। 4 माह पूर्व 7 अप्रैल 26 को मुख्य विकास अधिकारी प्रखर सिंह ने विकास खंड का औचक निरीक्षण किया था, लेकिन उनके आदेशों का अब तक जमीनी स्तर पर कोई असर नहीं दिख रहा है।
यह भी पढ़ें: नगर आयुक्त ने शिवपुर स्वास्थ्य केंद्र की गैलरी में अंधेरा देख जताई नाराजगी
निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने ब्लॉक परिसर में लगे दोनों आरओ प्लांटों की स्थिति पर चिंता जताते हुए खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिया था कि प्लांट की नियमित सर्विसिंग कराई जाए और अगली सर्विसिंग की तिथि भी स्पष्ट रूप से अंकित की जाए।
यह भी पढ़ें: जनता दर्शन में डीएम सतेंद्र कुमार झा ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश
हालांकि, कई महीने बीत जाने के बाद भी इन निर्देशों का पालन नहीं किया गया। वर्तमान स्थिति यह है कि ब्लॉक में लगे दो आरओ प्लांटों में से एक पूरी तरह से बंद पड़ा है, जबकि दूसरे प्लांट से बिना फिल्टर किए ही पानी की सप्लाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें: बाबतपुर एयरपोर्ट पर फर्जी भारतीय पासपोर्ट के साथ अफगान नागरिक पकड़ा गया, फूलपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
इस लापरवाही से न केवल सरकारी निर्देशों की अनदेखी हो रही है, बल्कि आम लोगों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर भी खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। अब सवाल उठता है कि जब उच्च अधिकारियों के निर्देशों का ही पालन नहीं हो रहा है, तो आम जनता की समस्याओं का समाधान कैसे होगा।
यह भी पढ़ें: सोलर पैनल लगवाने पर दस प्रतिशत की अतिरिक्त रियायत, पांच जागरूक उपभोक्ताओं ने किया आवेदन


No comments:
Post a Comment