वाराणसी: विकास खण्ड चिरईगांव के बराई ग्रामसभा के ग्रामीणों की समस्या गांव में ही निस्तारित करने के लिए संचालित होने वाला ग्राम चौपाल कार्यक्रम महज बाईस मिनट में ही सम्पन्न हो गया। ग्राम चौपाल कार्यक्रम में कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, खाद्य आपूर्ति, सहकारिता जैसे विभाग के ब्लॉक एवं ग्राम स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी व ग्रामप्रशासक भी अनुपस्थित रहे।
सप्ताह में हर शुक्रवार को विकास खण्ड के दो गांवों में ग्राम चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण ग्राम स्तर पर ही किये जाने का कार्यक्रम शासन की शीर्ष प्राथमिकता में है। उसी के तहत दिनांक 7 अगस्त 26 को विकास खण्ड चिरईगांव के दो ग्रामसभाओं तोफापुर एवं बराई गांव में चौपाल कार्यक्रम का आयोजन की औपचारिकता निभायी गयी।
यह भी पढ़ें: नगर आयुक्त ने शिवपुर स्वास्थ्य केंद्र की गैलरी में अंधेरा देख जताई नाराजगी
बराई गांव के पंचायत भवन के एक कमरे में ग्राम चौपाल का आयोजन अपराह्न 2.20 बजे शुरू हुआ और 2.40बजे समाप्त हो गया। चौपाल में पहुंची बीडीओ चिरईगांव ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिया सैनी ने पंचायत भवन के गेट पर ही कीचड़ दिखने पर नाराजगी जतायी। गांव में जलजमाव और जल निकासी, आवास, आंगनबाड़ी केन्द्र निर्माण की समस्या ग्रामीणों ने बीडीओ के समक्ष रखा।
यह भी पढ़ें: जनता दर्शन में डीएम सतेंद्र कुमार झा ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश
ग्राम पंचायत सदस्य सुरेश यादव ने ग्रामसभा की बैठक नहीं होने और बैठक के लिए मिलने वाली राशि का भुगतान नहीं मिलने की बात कही। तो वहीं ग्रामीण अपनी समस्याओं को बताने के लिए तत्पर रहते हैं। प्रभारी सहायक विकास अधिकारी पंचायत चिरईगांव अशोक कुमार चौबे से चौपाल कार्यक्रम कब शुरू हुआ और अब समाप्त हो गया के बारे में पूछा गया तो बोले कि तोफापुर में 10 बजे से दोपहर बाद 1 बजे तक चला।
यह भी पढ़ें: बाबतपुर एयरपोर्ट पर फर्जी भारतीय पासपोर्ट के साथ अफगान नागरिक पकड़ा गया, फूलपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
वहीं बराई गांव में चौपाल 2 बजे शुरू होना बताये। समाप्त होने समय नहीं बता पाये। चौपाल कार्यक्रम में प्रभारी सीडीपीओ ऊषा गौतम, ग्रामपंचायत सचिव अलका शर्मा, ज्वाइंट बीडीओ बद्री प्रसाद, सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण शील भूषण त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें: सोलर पैनल लगवाने पर दस प्रतिशत की अतिरिक्त रियायत, पांच जागरूक उपभोक्ताओं ने किया आवेदन

No comments:
Post a Comment