वाराणसी: लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, बाबतपुर पर इमिग्रेशन जांच के दौरान एक अफगान नागरिक को फर्जी भारतीय पासपोर्ट के जरिए विदेश यात्रा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। आरोपी कई वर्षों से कथित तौर पर अवैध रूप से भारत में रह रहा था।
यह भी पढ़ें: सोलर पैनल लगवाने पर दस प्रतिशत की अतिरिक्त रियायत, पांच जागरूक उपभोक्ताओं ने किया आवेदन
जानकारी के अनुसार, 19 जुलाई 2026 को एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या IX-183 (वाराणसी-शारजाह) की प्रस्थान इमिग्रेशन जांच के दौरान ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन (BoI) के अधिकारियों ने भारतीय पासपोर्ट संख्या Y8558322 पर यात्रा कर रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका।
यह भी पढ़ें: वाराणसी में एडीसीपी नृपेंद्र कुमार सख्त, लंबित विवेचनाओं के जल्द निस्तारण के दिए निर्देश
पूछताछ और दस्तावेजों के सत्यापन में पता चला कि उक्त व्यक्ति की वास्तविक पहचान अब्दुल रहमान ताराकी, निवासी अफगानिस्तान, के रूप में हुई। आरोप है कि उसने अपनी असली पहचान छिपाकर रहमान शाह नाम से धोखाधड़ीपूर्वक भारतीय पासपोर्ट बनवाया था।
यह भी पढ़ें: बैंक्विट हॉल और मैरिज लॉन संचालकों को 15 दिन में नक्शा जमा करने के निर्देश
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी अफगान पासपोर्ट संख्या P0158154 के आधार पर मेडिकल अटेंडेंट वीजा पर 6 जनवरी 2019 को भारत आया था। उसका वीजा 5 अप्रैल 2019 को समाप्त हो गया था, लेकिन इसके बावजूद वह भारत में रुका रहा और कथित रूप से फर्जी दस्तावेजों के जरिए भारतीय पहचान हासिल कर ली।
यह भी पढ़े: सीएम योगी के दौरे से पहले वाराणसी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी,सड़क किनारे खड़े वाहन हटवाए गए
इस संबंध में थाना फूलपुर पुलिस द्वारा संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस और अन्य एजेंसियां मामले की गहन जांच कर रही हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि फर्जी दस्तावेज तैयार करने में किन लोगों की भूमिका रही।
No comments:
Post a Comment