Latest News

Friday, July 10, 2026

सोलर पैनल लगवाने पर दस प्रतिशत की अतिरिक्त रियायत, पांच जागरूक उपभोक्ताओं ने किया आवेदन

​​वाराणसी: अगर आप भी गृहकर में राहत पाना चाहते हैं, तो घड़ी की सुइयां टिक-टिक कर रही हैं। आगामी 15 जुलाई तक ही गृहकर, जलकर और सीवरकर पर 10 प्रतिशत की छूट मिल रही है, यानी आपके पास अब केवल छ्ह दिन शेष बचे हैं। वहीं डिजिटल भुगतान करने वालों को नगर निगम दो प्रतिशत की अतिरिक्त रियायत के साथ यानी कुल 12 प्रतिशत छूट दे रहा है। यही वजह है कि भवन स्वामी अब नगर निगम के काउंटरों की लंबी लाइनों को छोड़कर तेजी से ऑनलाइन माध्यमों को अपना रहे हैं।


यह भी पढ़ें: वाराणसी में एडीसीपी नृपेंद्र कुमार सख्त, लंबित विवेचनाओं के जल्द निस्तारण के दिए निर्देश

​वर्तमान वित्तीय वर्ष में अब तक 23,416 करदाता डिजिटल माध्यमों का उपयोग कर 23.59 करोड़ रुपये बतौर टैक्स जमा कर चुके हैं, जो पिछले साल की इसी अवधि 19.75 करोड़ से कहीं अधिक है। ​अब टैक्स जमा करने के लिए आपको घर से बाहर निकलने की भी जरूरत नहीं है। वट्सएप चैटबॉट नंबर 86018 72601 पर सिर्फ 'Hi' लिखकर भेजते ही आपका डिजिटल बिल स्क्रीन पर आ जाता है। शहर के 2,422 भवन स्वामियों ने इस बेहद सुगम सुविधा का लाभ उठाकर 1 78 करोड़ रुपये का टैक्स सीधे अपने मोबाइल से जमा भी कर दिया है। ​प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत जो लोग निगम के चैटबॉट के माध्यम से अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगवा रहे हैं, उन्हें निगम संपत्ति कर में 10 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट दे रहा है। चैटबॉट के माध्यम से अब तक कुल पांच भवन स्वामियों ने सोलर पैनल छूट के लिए आवेदन किया है, जिनमें भेलूपुर से 1, कोतवाली से 1 और सारनाथ जोन से 3 आवेदन शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: बैंक्विट हॉल और मैरिज लॉन संचालकों को 15 दिन में नक्शा जमा करने के निर्देश

​चैटबॉट से शिकायत की भी सुविधा, 39 प्रकरणों पर एक्शन

​यह हाईटेक चैटबॉट सिर्फ टैक्स वसूलने का जरिया नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं का समाधान भी बन रहा है। टैक्स या बिलिंग में गड़बड़ी होने पर नागरिकों को इस पर शिकायत दर्ज करने की सुविधा दी गई है। वर्तमान में पानी और सीवर टैक्स की गणना से संबंधित कुल 39 प्रकरण (मामले) चैटबॉट के जरिए सामने आए हैं, जिन पर निगम प्रशासन तुरंत एक्शन लेकर सुधार करवा रहा है।

यह भी पढ़े: सीएम योगी के दौरे से पहले वाराणसी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी,सड़क किनारे खड़े वाहन हटवाए गए

​भूल गए तो कोई बात नहीं... आ रहा है मैसेज और कॉलिंग

​टैक्स जमा करने की अंतिम तारीख (15 जुलाई) पास आते देख  निगम अपनी तरफ से भी मुस्तैद है। जिन भवन स्वामियों का टैक्स अभी बकाया है, उन्हें सीधे उनके मोबाइल पर सफलतापूर्वक रिमाइंडर मैसेज भेजे जा रहे हैं। इतना ही नहीं, जो लोग मैसेज नहीं देख पा रहे हैं, उन्हें काशी इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से सीधे कॉल करके इस छ्ह दिनों की मियाद और मिलने वाली छूट के प्रति जागरूक किया जा रहा है। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि जिन लोगों ने अप्रैल से मई के बीच पहले ही टैक्स दे दिया था, उनकी छूट की राशि अगले साल के बिल में एडजस्ट हो जाएगी। बाकी बचे लोग देर न करें, 15 जुलाई से पहले वाट्सएप नंबर 86018 72601 का उपयोग करें, लाइन से बचें और भारी छूट का लाभ उठाएं।

यह नही पढ़ें: करोड़ों की निवेश ठगी पर वाराणसी पुलिस का बड़ा एक्शन! कार्यक्रम में पहुंचे ACP, मंच छोड़कर भागे कंपनी के पदाधिकारी

No comments:

Post a Comment