वाराणसी: चौबेपुर थाना क्षेत्र के संदहा रिंग रोड के पास अवैध रूप से संचालित बालू मंडी पर बुधवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 22 ट्रक और 46 ट्रैक्टर समेत कुल 68 वाहनों को सीज कर दिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
यह भी पढ़ें: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नगर आयुक्त ने पंचकोशी यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए
जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर बाद उपजिलाधिकारी सदर नितिन सिंह, खनन अधिकारी प्रशांत शर्मा, राजस्व विभाग की टीम तथा एसीपी विदुष सक्सेना के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने मंडी पर छापेमारी की। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में बालू लदे ट्रक और ट्रैक्टर खड़े मिले।
यह भी पढ़ें: पशु शवदाह गृह में भरा भूसा, करोड़ों की परियोजना बेकार
जांच में कई वाहन बिना वैध प्रपत्रों के तथा नियमों के विपरीत संचालित पाए गए।संयुक्त टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 68 वाहनों को सीज कर पुलिस अभिरक्षा में खड़ा करा दिया। कार्रवाई के दौरान कई वाहन चालक मौके से फरार हो गए।
यह भी पढ़े: अम्बा-मोकलपुर घाट पर नहीं बिछी लोहे की चादरें, तपती रेत पर चलने को मजबूर ग्रामीण
एसीपी विदुष सक्सेना ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन और अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि आरटीओ और परिवहन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं तथा सीजर की कार्रवाई जारी है। ऐसे में सीज वाहनों की संख्या और बढ़ सकती है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस के जवान उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें: वाराणसी में कारोबारी महिला के नाम पर 19 करोड़ की GST चोरी, खुद को CA बताने वाले पर मुकदमा दर्ज

No comments:
Post a Comment