वाराणसी: गोमती जोन के अपर पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) नृपेंद्र कुमार ने बाबतपुर स्थित कार्यालय में जोन के सभी विवेचकों के साथ समीक्षा बैठक कर लंबित विवेचनाओं के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने विवेचना की गुणवत्ता, कानून-व्यवस्था और आगामी श्रावण मास की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
समीक्षा के दौरान एडीसीपी ने बिना किसी ठोस कारण के लंबित विवेचनाओं पर नाराजगी जताते हुए कहा कि सभी मामलों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विवेचकों को घटनास्थल का अनिवार्य निरीक्षण करने, केस डायरी नियमित रूप से अपडेट रखने तथा ई-साक्ष्य ऐप के माध्यम से एसआईडी (SID) जनरेशन समय से पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में आगामी श्रावण मास के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर विशेष रणनीति बनाने पर भी जोर दिया गया। एडीसीपी ने सभी थाना प्रभारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने और आवश्यक पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
यह नही पढ़ें: करोड़ों की निवेश ठगी पर वाराणसी पुलिस का बड़ा एक्शन! कार्यक्रम में पहुंचे ACP, मंच छोड़कर भागे कंपनी के पदाधिकारी
उन्होंने अवैध खनन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने की बात कहते हुए स्पष्ट किया कि इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की जाएगी। एडीसीपी नृपेंद्र कुमार ने यक्ष ऐप का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने और नियमित पैदल गश्त के माध्यम से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाए रखने के निर्देश भी दिए।
यह भी पढ़ें: लेडी सिंघम नीतू कादयान का ताबड़तोड़ एक्शन: सिंधोरा हत्याकांड का मुख्य आरोपी बबलू सिंह गिरफ्तार

No comments:
Post a Comment