वाराणसी: विकास खण्ड चिरईगांव में बीडीओ ने बुधवार को समीक्षा बैठक कर विकास खण्ड के तालाबों में पानी भरने एवं पौधरोपण कराने की तैयारी करने व हैण्डपम्पों के मरम्मत कराने हेतु सचिवों को निर्देशित किया।
यह भी पढ़ें: वाराणसी में 8 एग्रीजंक्शन सेंटर खुलेंगे, कृषि स्नातकों को मिलेगा स्वरोजगार
बीडीओ चिरईगांव छोटेलाल तिवारी ने गर्मी को देखते हुए निराश्रित गोवंशों को पानी पीने हेतु तालाबों में पानी भरने, पौधरोपण के लिए गड्डों की खुदाई तथा अपूर्ण प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आवासों को जल्द पूर्ण कराने हेतु सचिवों को निर्देशित किया।
यह भी पढ़ें: बजट के अभाव में सिंचाई विभाग के कर्मचारियों का वेतन रोके जाने से रोष
विकास खण्ड में स्थापित 4516 हैण्डपम्पों में से खराब 426 हैण्डपम्पों के सामान्य खराबी और रिबोर योग्य का रिबोर कराया गया है। सहायक विकास अधिकारी पंचायत चिरईगांव कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि सामान्य खराबी के 391 हैण्डपम्पों और 35 रिबोर योग्य हैण्डपम्पों का रिबोर कराया गया है।
यह भी पढ़ें: वाराणसी नगर निगम ने नाली जाम करने के आरोप में ठोका 50 हजार रुपये का जुर्माना
सभी ग्रामपंचायत सचिवों को निर्देशित किया गया है कि गर्मी के मौसम में पेयजल की समस्या न होने पाये।खराब होने पर हैण्ड पम्प मरम्मत प्राथमिकता पर करायें।बैठक में सभी ग्रामविकास और ग्रामपंचायत अधिकारी उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment