वाराणसी: शहर की सड़कों पर अतिक्रमण और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। इस क्रम में मंगलवार को वरुणापार क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान रैना विला रोड पर गिट्टी और बालू गिराकर रास्ता बाधित करने और नाली जाम करने के आरोप में नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने दो व्यक्तियों पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
यह भी पढ़ें: वाराणसी में 4.67 करोड़ की फसल बीमा क्षतिपूर्ति वितरित
साथ ही तत्काल सड़क से निर्माण सामग्री न हटाने पर संबंधितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की भी चेतावनी दी । उन्होंने कहा कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और आवागमन बाधित करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
यह भी पढ़ें: वरुणा रिवर फ्रंट के प्रस्ताव को शासन से मिली हरी झंडी, 48 नाले टैप होने के बाद नहीं गिरेगा मलजल
नगर आयुक्त सबसे पहले वरुणापार क्षेत्र के भक्ति नगर पहुंचे। यहां नालों की सफाई का कार्य उन्हें संतोषजनक मिला । वहीं सफाई के बाद निकाला गया कूड़ा और सिल्ट सड़क किनारे देख उन्होंने नाराजगी जताई।
यह भी पढ़ें: सावधान! बिना रजिस्ट्रेशन कुत्ता-बिल्ली पालना पड़ेगा भारी, नगर निगम वसूलेगा 5000 तक जुर्माना
उन्होंने सामान्य विभाग के अधिशासी अभियंता से नाला सफाई के 24 घंटे के भीतर हर हाल में सिल्ट का उठान सुनिश्चित कराने का सख्त निर्देश दिया ताकि क्षेत्रीय जनता को दुर्गंध और गंदगी से निजात मिल सके।

No comments:
Post a Comment