Latest News

Tuesday, May 05, 2026

वाराणसी में 4.67 करोड़ की फसल बीमा क्षतिपूर्ति वितरित

वाराणसी: जनपद में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को बड़ी राहत दी गई है। सोमवार को विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में खरीफ-2025 एवं रबी-2025-26 के अंतर्गत क्षतिपूर्ति राशि का वितरण किया गया।


यह भी पढ़ें: वरुणा रिवर फ्रंट के प्रस्ताव को शासन से मिली हरी झंडी, 48 नाले टैप होने के बाद नहीं गिरेगा मलजल

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या उपस्थित रहीं। इस दौरान उन्होंने किसानों को प्रतीकात्मक चेक वितरित किए। लाभान्वित किसानों में गंगा प्रसाद सिंह, देवब्रत सिंह, योगेंद्र प्रताप सिंह, बाबा और विवेक कुमार सिंह शामिल रहे, जिन्हें क्रमशः 1.60 लाख, 1.49 लाख, 1.42 लाख, 87,899 और 70,806 रुपये की राशि दी गई।

यह भी पढ़ें: सावधान! बिना रजिस्ट्रेशन कुत्ता-बिल्ली पालना पड़ेगा भारी, नगर निगम वसूलेगा 5000 तक जुर्माना

जिला पंचायत अध्यक्ष ने किसानों से अपील की कि वे खरीफ सीजन में अपनी अधिसूचित फसलों का शत-प्रतिशत बीमा कराएं, ताकि प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान से बचाव हो सके। साथ ही कृषि विभाग द्वारा धान, उड़द, मूंग, अरहर, तिल और ढैंचा के बीज अनुदान पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिनका लाभ उठाने की भी सलाह दी गई।

यह भी पढ़ें: हत्यारोपी की टूटी शादी, गांव में लटका ताला; मनीष ने 70 परिवारों को दिया था रोजगार

कार्यक्रम का संचालन उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल ने किया। इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी संगम मौर्या, विभिन्न विकास खंडों के कृषि अधिकारी, एस.बीआई इंश्योरेंस के जिला प्रबंधक सुशील तिवारी समेत 50-60 किसान मौजूद रहे। बताया गया कि खरीफ-2025 में बीमित 14,448 किसानों में से 4,467 किसानों को कुल 4.67 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति वितरित की गई है।

यह भी पढ़ें: काशी विश्वनाथ मंदिर में ऐप आधारित व्यवस्था का विरोध तेज, कांग्रेस ने उठाए सवाल

No comments:

Post a Comment