वाराणसी: कृषि विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलम्बन (एग्रीजंक्शन) योजना के तहत जनपद वाराणसी में 8 “वन स्टॉप शॉप” (एग्रीजंक्शन सेंटर) स्थापित किए जाएंगे। इस योजना का उद्देश्य कृषि स्नातकों को स्वरोजगार उपलब्ध कराना और किसानों को एक ही स्थान पर कृषि संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
यह भी पढ़ें: बजट के अभाव में सिंचाई विभाग के कर्मचारियों का वेतन रोके जाने से रोष
इन एग्रीजंक्शन केंद्रों पर किसानों को बीज, खाद, कृषि उपकरण, कृषि रसायन सहित अन्य कृषि सेवाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी। साथ ही कृषि उपकरणों की मरम्मत, पशु आहार, कृषि उत्पादों की बिक्री, प्रसंस्कृत उत्पादों की उपलब्धता और मौसम संबंधी जानकारी भी प्रदान की जाएगी।
यह भी पढ़ें: वाराणसी नगर निगम ने नाली जाम करने के आरोप में ठोका 50 हजार रुपये का जुर्माना
योजना के तहत कृषि स्नातक, कृषि व्यवसाय प्रबंधन स्नातक तथा कृषि एवं सहबद्ध विषयों जैसे उद्यान, पशुपालन, वानिकी, दुग्ध, पशुचिकित्सा और मुर्गी पालन आदि में डिग्रीधारी अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। डिग्री आईसीएआर/यूजीसी से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से होना अनिवार्य है। इसके अलावा कृषि विषय में इंटरमीडिएट या डिप्लोमा धारक अनुभवी अभ्यर्थियों पर भी विचार किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: वाराणसी में 4.67 करोड़ की फसल बीमा क्षतिपूर्ति वितरित
आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। अनुसूचित जाति, जनजाति एवं महिला अभ्यर्थियों को अधिकतम 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को वित्तीय सहायता के साथ ग्रामीण व्यवसाय विकास योजना (RIDP) के अंतर्गत 13 दिवसीय प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 30 मई 2026 तक कृषि विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कृषिभवन, चांदपुर स्थित उप कृषि निदेशक कार्यालय, वाराणसी में संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: वरुणा रिवर फ्रंट के प्रस्ताव को शासन से मिली हरी झंडी, 48 नाले टैप होने के बाद नहीं गिरेगा मलजल
No comments:
Post a Comment