Latest News

Friday, May 01, 2026

मऊ में काल बनकर दौड़ा डंपर, गश्त कर रही पुलिस वैन को मारी टक्कर, सिपाही की मौत, दो पुलिसकर्मी और PRD जवान गंभीर

वाराणसी: मऊ में घोसी कोतवाली क्षेत्र में गश्त पर निकली पुलिस मोबाइल वैन को एक बेकाबू डंपर ने रौंद दिया। इस हादसे में एक सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वैन में सवार दो अन्य पुलिसकर्मी और एक पीआरडी जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस वाहन के परखच्चे उड़ गए और वह सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरा।


यह भी पढ़ें: मामूली विवाद में व्यवसायी की पीट-पीटकर हत्या, 11 हिरासत में, 2 गिरफ्तार

वाराणसी गोरखपुर हाइवे पर हुई दुर्घटना

यह दुर्घटना घोसी कोतवाली क्षेत्र के वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर बनियापार गांव के पास हुई। जानकारी के अनुसार, पुलिस की मोबाइल वैन नियमित रात्रि गश्त पर निकली थी। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे एक अनियंत्रित डंपर ने वैन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिस वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा।

यह भी पढ़ें: करसड़ा का कूड़ा पहाड़ होगा खत्म: नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल की पहल से 25 एकड़ में बनेगा मियावाकी जंगल

हादसे में 38 वर्षीय सिपाही पवन कुमार यादव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो पुलिसकर्मी और जवान घायल हो गए। पवन कुमार यादव वाराणसी जिले के करमाजीतपुर गांव (थाना चितईपुर) के मूल निवासी थे। वे 25 जुलाई 2025 को घोसी कोतवाली में तैनात हुए थे। पुलिस प्रशासन ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उनकी मौत की खबर मिलते ही वाराणसी स्थित उनके घर में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ें: हिंदू संगठनों ने लेंसकार्ट प्रबंधन पर जमकर हमला बोला और कहा कि अगर हिजाब पहनने की अनुमति दी गई तो वे इस्लामाबाद में शोरूम खोलें

एसपी हॉस्पिटल पहुंचे, दिया बयान

घटना में घायल अन्य पुलिसकर्मियों और पीआरडी जवान को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल तीनों घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस पर ब्लॉक सभागार में गोष्ठी आयोजित

डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने बताया कि 29/30 मार्च की रात यह हादसा हुआ। पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से उसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: सूचना न देने पर जनसूचना अधिकारी को नोटिस, राज्य सूचना आयुक्त ने मांगा जवाब

No comments:

Post a Comment