Latest News

Saturday, April 25, 2026

राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस पर ब्लॉक सभागार में गोष्ठी आयोजित

वाराणसी: विकास खण्ड चिरईगांव में शुक्रवार को ब्लॉक सभागार में राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस के अवसर पर  गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान पंचायतीराज संस्थाओं की ग्रामीण विकास में भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।


यह भी पढ़ें: सूचना न देने पर जनसूचना अधिकारी को नोटिस, राज्य सूचना आयुक्त ने मांगा जवाब

कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) कमलेश कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भेजे गए संदेश को पढ़कर सुनाया। संदेश में पंचायतीराज संस्थाओं को सशक्त बनाने और 16वें वित्त आयोग के माध्यम से उन्हें अधिक धन आवंटन की बात कही गई।

यह भी पढ़ें: पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट से बढ़ेगी किसानों की आय- उप कृषि निदेशक

गोष्ठी में ग्रामीण विकास को गति देने में पंचायतों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी छोटे लाल तिवारी, ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, सफाईकर्मी सहित अन्य कर्मचारी और ग्रामीण प्रतिनिधि उपस्थित रहे। 


No comments:

Post a Comment