Latest News

Monday, April 27, 2026

करसड़ा का कूड़ा पहाड़ होगा खत्म: नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल की पहल से 25 एकड़ में बनेगा मियावाकी जंगल

वाराणसी: करसड़ा स्थित कूड़े के विशाल पहाड़ से जल्द ही राहत मिलने वाली है। नगर निगम ने वैज्ञानिक तरीके से कचरे के निस्तारण की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसके तहत वर्षों से जमा कचरे को हटाकर खाली होने वाली लगभग 25 एकड़ भूमि पर मियावाकी तकनीक से घना जंगल विकसित किया जाएगा।


यह भी पढ़ें: हिंदू संगठनों ने लेंसकार्ट प्रबंधन पर जमकर हमला बोला और कहा कि अगर हिजाब पहनने की अनुमति दी गई तो वे इस्लामाबाद में शोरूम खोलें

नगर निगम ने करसड़ा में जमा लगभग 1264 लाख मीट्रिक टन कचरे के निस्तारण के लिए बायोमाइनिंग तकनीक को अपनाया है। इस कार्य के लिए जीआईजेड और आरपीयूईएस जैसी एजेंसियों की मदद ली जा रही है। डंपिंग ग्राउंड की मैपिंग और कचरे का आकलन पूरा हो चुका है, वहीं टेंडर प्रक्रिया भी पूर्ण कर ली गई है। विशेषज्ञों के अनुसार कचरे की विशाल मात्रा को देखते हुए इस प्रक्रिया में करीब 1 से 1.5 वर्ष का समय लग सकता है। इसके पूरा होने के बाद आसपास के क्षेत्रों को दुर्गंध और प्रदूषण से बड़ी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस पर ब्लॉक सभागार में गोष्ठी आयोजित

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि कूड़ा हटने के बाद विकसित होने वाला मियावाकी वन शहर के “ग्रीन लंग्स” के रूप में कार्य करेगा, जो पर्यावरण संतुलन में अहम भूमिका निभाएगा। महापौर अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि करसड़ा के कूड़े के पहाड़ का निस्तारण प्राथमिकता में है और इसके बाद विकसित होने वाला जंगल वाराणसी को स्वच्छ और हरित बनाने की दिशा में बड़ा कदम होगा।

यह भी पढ़ें: सूचना न देने पर जनसूचना अधिकारी को नोटिस, राज्य सूचना आयुक्त ने मांगा जवाब

वाराणसी में प्रतिदिन 1000–1200 मीट्रिक टन कचरा निकलता है। इसके निस्तारण के लिए करसड़ा में 600 एमटी क्षमता का वेस्ट टू कंपोस्ट प्लांट और रमना में 600 एमटी क्षमता का वेस्ट टू चारकोल प्लांट संचालित है। साथ ही मलबे से ईंट और टाइल्स बनाने के लिए सीएंडडी प्लांट भी कार्यरत है। यह पहल न केवल शहर को कूड़े के पहाड़ से मुक्ति दिलाएगी, बल्कि वाराणसी को हरित और स्वच्छ शहर बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक बदलाव साबित होगी।

यह भी पढ़ें: पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट से बढ़ेगी किसानों की आय- उप कृषि निदेशक

No comments:

Post a Comment