वाराणसी: फूलपुर थाना क्षेत्र के घमहापुर गांव में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें 38 वर्षीय व्यवसायी मनीष सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस के अनुसार, मनीष सिंह देर रात अपनी फैक्टरी से घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में कुछ लोगों से विवाद हो गया। आरोप है कि मनबढ़ों ने लामबंद होकर उन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: करसड़ा का कूड़ा पहाड़ होगा खत्म: नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल की पहल से 25 एकड़ में बनेगा मियावाकी जंगल
स्थानीय पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना से पहले मनीष सिंह की कार से बिंदु नामक महिला का एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। इसी घटना के बाद विवाद बढ़ते-बढ़ते हिंसक झड़प में बदल गया।
यह भी पढ़ें: हिंदू संगठनों ने लेंसकार्ट प्रबंधन पर जमकर हमला बोला और कहा कि अगर हिजाब पहनने की अनुमति दी गई तो वे इस्लामाबाद में शोरूम खोलें
एडीसीपी गोमती जोन नृपेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर 8 नामजद और 7 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने अब तक 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है।
यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस पर ब्लॉक सभागार में गोष्ठी आयोजित
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही क्षेत्र में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

No comments:
Post a Comment