वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में शहर के व्यस्त कारोबारी इलाके दालमंडी में एक बार फिर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू होने जा रही है.
करीब एक महीने के अंतराल के बाद लोक निर्माण विभाग (PWD)
आज 18 मकानों और दुकानों पर बुलडोज़र चलाने की तैयारी में है.
इससे पहले प्रशासन इस इलाके में 60 से अधिक भवनों को जमींदोज कर चुका है.
यह भी पढ़ें: वाराणसी में ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन: नियम तोड़ोगे तो लाइसेंस होगा रद्द, अवैध मैरिज हॉल पर चलेगा बुलडोजर!
प्रशासन की इस कार्रवाई के चलते दालमंडी में भय का माहौल बना हुआ है.
दुकानदारों ने संभावित कार्रवाई के डर से अपनी दुकानें पहले ही बंद कर दी हैं.
कई दुकानों पर ताले लटके हुए हैं,
जिससे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है.
प्रशासन द्वारा पहले ही मुनादी कराकर और नोटिस जारी कर व्यापारियों व मकान मालिकों को चेतावनी दी गई थी,
जिसके बाद लोगों ने एहतियातन अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए.
PWD अधिकारियों के अनुसार
यह कार्रवाई नई सड़क से लेकर चौक थाने तक करीब 650 मीटर लंबे क्षेत्र में की जा रही है.
इस पूरे हिस्से को मॉडल सड़क के रूप में विकसित किया जाएगा,
जिससे यातायात सुगम होगा और इलाके की आधारभूत संरचना को बेहतर बनाया जा सकेगा.
परियोजना के तहत सड़क चौड़ीकरण,
ड्रेनेज सिस्टम और अन्य सुविधाओं को भी विकसित किया जाएगा.
सुरक्षा का पूरा इंतजाम
वहीं,
प्रशासन को इस कार्रवाई के दौरान विरोध की आशंका भी है.
इसी को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके.
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से उनका रोजगार प्रभावित हो रहा है,
जबकि प्रशासन का तर्क है कि यह कदम शहर के विकास और यातायात सुधार के लिए जरूरी है.
फिलहाल,
पूरे इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और सभी की नजरें आज होने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं.
No comments:
Post a Comment