आजमगढ़: दिनांक 06 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जनपद में सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में पुलिस लाइन आजमगढ़ में जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों/कर्मचारियों की संयुक्त उच्चस्तरीय ब्रीफिंग आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में कानून-व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
यह भी पढ़ें: वाराणसी के दाल मंडी में एक बार फिर बुलडोजरों की गर्जना, 18 घरों और दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की गई
वीआईपी सुरक्षा पर खास फोकस
मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। सुरक्षा के हर पहलू की बारीकी से समीक्षा कर पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
यह भी पढ़ें: वाराणसी में ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन: नियम तोड़ोगे तो लाइसेंस होगा रद्द, अवैध मैरिज हॉल पर चलेगा बुलडोजर!
रूट डायवर्जन और ट्रैफिक प्लान तैयार
यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विस्तृत रूट डायवर्जन प्लान लागू करने के निर्देश दिए गए, ताकि आमजन को न्यूनतम असुविधा हो।
आपसी समन्वय पर जोर
कार्यक्रम को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने की हिदायत दी गई। जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरी व्यवस्था अलर्ट मोड पर है और हर स्तर पर निगरानी रखी जा रही है, ताकि कार्यक्रम निर्विघ्न और सफलतापूर्वक सम्पन्न हो सके।
यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में झूठे मामले दर्ज कराने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई, डीजीपी ने सभी पुलिस अधिकारियों को दिये निर्देश

No comments:
Post a Comment