वाराणसी: जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। *जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार* की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कई सख्त और बड़े फैसले लिए गए हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा।
यह भी पढ़ें: चौबेपुर पुलिस की बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 14 मोबाइल बरामद, लाखों की संपत्ति लौटाई
बार-बार नियम तोड़ने वालों की अब खैर नहीं
अब ट्रैफिक नियमों का लगातार उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। ऐसे चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस पहले निलंबित किए जाएंगे और गंभीर मामलों में सीधे रद्द कर दिए जाएंगे। साथ ही संबंधित वाहन का रजिस्ट्रेशन (RC) भी सस्पेंड किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में झूठे मामले दर्ज कराने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई, डीजीपी ने सभी पुलिस अधिकारियों को दिये निर्देश
बिना पार्किंग वाले मैरिज हॉल होंगे सीज
शहर में ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बन रहे बिना पार्किंग वाले मैरिज हॉल अब प्रशासन के निशाने पर हैं। ऐसे अवैध विवाह भवनों को चिन्हित कर सीज किया जाएगा और उनके लाइसेंस भी रद्द किए जाएंगे।
हादसे के 5 मिनट में पहुंचेगी एंबुलेंस
दुर्घटनाओं में जान बचाने के लिए “गोल्डन टाइम” पर फोकस किया गया है। प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि प्रमुख सड़कों के पास अस्पतालों की सूची तैयार कर एंबुलेंस की तैनाती की जाए, ताकि 5 मिनट के भीतर मौके पर मदद पहुंच सके।
यह भी पढ़ें: एलपीजी... एटीएम से लेकर पैन तक, ये 5 बड़े बदलाव 1 अप्रैल से हर घर और हर जेब पर डालेंगे असर
पेट्रोल पंप और सर्विस लेन पर सख्ती
IRAD डेटा में सामने आया कि सबसे ज्यादा हादसे पेट्रोल पंप, ढाबों और सर्विस लेन के पास हो रहे हैं। अब बिना मानक सर्विस लेन वाले पेट्रोल पंप और CNG स्टेशन पर कार्रवाई तय है।
नाबालिग ड्राइविंग पर कड़ा शिकंजा
नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के मामलों पर अब सख्त रुख अपनाया गया है। ऐसे मामलों में अभिभावकों पर भारी जुर्माना लगेगा और जरूरत पड़ी तो FIR भी दर्ज होगी।
यह भी पढ़ें: खुद का रोजगार शुरू करने के लिए यूपी सरकार दे रही 25 लाख रुपये, ब्याज भी नहीं लगेगा
स्कूल वाहनों की 100% जांच
स्कू ल बसों और वैन की सुरक्षा को लेकर भी सख्ती बढ़ा दी गई है। स्पीड गवर्नर, GPS ट्रैकिंग और सीट बेल्ट जैसी सुविधाओं की जांच अनिवार्य कर दी गई है। प्रशासन का साफ कहना है कि इन सख्त फैसलों का मकसद सड़क हादसों में कमी लाना और वाराणसी को सुरक्षित बनाना है। अब लापरवाही भारी पड़ सकती है।
यह भी पढ़ें: केशव प्रसाद मौर्य का सपा पर निशाना, बोले- अखिलेश देख रहे सिर्फ सपने

No comments:
Post a Comment