वाराणसी: कमिश्नरेट वाराणसी के थाना चौबेपुर पुलिस ने तकनीक का प्रभावी इस्तेमाल करते हुए उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। CEIR पोर्टल के माध्यम से 01 जनवरी 2026 से 28 मार्च 2026 के बीच कुल 14 खोए/चोरी हुए एंड्रॉयड मोबाइल फोन ट्रेस कर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंप दिए गए।
यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में झूठे मामले दर्ज कराने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई, डीजीपी ने सभी पुलिस अधिकारियों को दिये निर्देश
बरामद मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत करीब ₹2.5 लाख आंकी गई है। मोबाइल वापस मिलने से पीड़ितों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली और उन्होंने पुलिस टीम का आभार जताया।
यह भी पढ़ें: एलपीजी... एटीएम से लेकर पैन तक, ये 5 बड़े बदलाव 1 अप्रैल से हर घर और हर जेब पर डालेंगे असर
इस सराहनीय कार्य में उपनिरीक्षक चंद्रमोहन यादव, आरक्षी शशि सरोज तथा महिला आरक्षी अंजलि की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम की सक्रियता और तकनीकी दक्षता की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है।
यह भी पढ़ें: खुद का रोजगार शुरू करने के लिए यूपी सरकार दे रही 25 लाख रुपये, ब्याज भी नहीं लगेगा
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि CEIR पोर्टल के जरिए गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक व ट्रैक कर बरामद करने की कार्रवाई लगातार जारी है। आम नागरिकों से अपील की गई है कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय रहते कार्रवाई संभव हो सके।
यह भी पढ़ें: केशव प्रसाद मौर्य का सपा पर निशाना, बोले- अखिलेश देख रहे सिर्फ सपने

No comments:
Post a Comment