Latest News

Sunday, October 05, 2025

वाराणसी ने रचा कीर्तिमान: 24 घंटे में 1,02,446 महिलाओं की स्तन कैंसर जाँच

वाराणसी: वाराणसी जिले ने एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए 24 घंटे के भीतर जिला अस्पताल सहित सीएचसी, पीएचसी एवं आरोग्य मंदिरों पर स्तन कैंसर की 1,02,446 जाँचें पूरी की थी। यह अभूतपूर्व कार्य 29 सितंबर, 2025 को जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के मार्गदर्शन में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा संपन्न किया गया। इस उपलब्धि को इंडियन बुक ऑफ़ रिकार्ड्स ने मान्यता देते हुए आधिकारिक प्रमाणपत्र प्रदान किया है। इसकी जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संदीप चौधरी ने दी।



सीएमओ डॉ चौधरी ने बताया कि यह पहल महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण एवं जागरूकता की दिशा में एक मील का पत्थर मानी जा रही है। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान करना और उपचार हेतु जागरूक करना है। बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मियों, स्वयंसेवकों और आम नागरिकों की भागीदारी ने इस रिकॉर्ड को संभव बनाया।


विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के प्रयास न केवल लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए, बल्कि समाज में निवारक स्वास्थ्य सेवाओं की महत्ता को रेखांकित करने के लिए भी आवश्यक हैं।

No comments:

Post a Comment