Latest News

Monday, March 18, 2024

नवनिर्वाचित एमएलसी धर्मेंद्र सिंह का महानगर कार्यालय पर हुआ जोरदार स्वागत

वाराणसी: भाजपा के प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह के विधान परिषद सदस्य निर्वाचित होने पर रविवार को गुलाब बाग, सिगरा स्थित महानगर कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित एमएलसी धर्मेंद्र सिंह को पुष्प गुच्छ भेंट कर, माल्यार्पण कर स्वागत किया।


यह भी पढ़ें: सपा के पूर्व सांसद और बसपा नेता ने थामा बीजेपी का दामन

आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का सदैव आभारी रहूंगा। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता पर भरोसा जताते हुए एमएलसी बनाया और इस बात को पुनः सिद्ध कर दिया कि भाजपा में आम कार्यकर्ता को भी उच्च पदों पर बिठाकर उनका सम्मान किया जाता है।

यह भी पढ़ें: नगर निगम सदन ने रु0 104916.77 लाख का आय-व्यय का बजट पास किया

उन्होंने कहा कि मैं अपने इस स्वागत सम्मान से अभीभूत हूं और आगामी लोकसभा चुनाव में मोदीजी की जनकल्याणकारी नीतियों को आम जनमानस तक पहुंचाना मेरा एकमात्र उद्देश्य है। भाजपा एकमात्र कैडर बेस्ड पार्टी है, इसीलिए यहां पर सामान्य कार्यकर्ता को भी देवतुल्य की उपाधि और सम्मान प्राप्त है। समारोह का संचालन महामंत्री जगदीश त्रिपाठी व धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री नवीन कपूर ने दिया। 

यह भी पढ़ें: वाराणसी में लागू हुई आदर्श आचार संहिता, डीएम एस राजलिंगम ने काशीवासियों से की ये अपील

महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय,  महापौर अशोक तिवारी, पूर्व विधायक जगदीश पटेल, जगदीश त्रिपाठी, नवीन कपूर, अशोक पटेल, राहुल सिंह, आत्माविश्वेश्वर, ई.अशोक यादव,  मीडिया प्रभारी किशोर सेठ, शैलेंद्र मिश्रा, आलोक श्रीवास्तव, डॉ गीता शास्त्री, मधुकर चित्रांश, एड अशोक कुमार, योगेश सिंह पिंकू, रितिक मिश्रा सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: इन चार राशि के जातकों के लिए बढ़िया रहेगा रविवार, सूर्य देव की बरसेगी कृपा, पढ़ें राशिफल

No comments:

Post a Comment