Latest News

Saturday, March 5, 2022

आने वाली सदी की ध्वजारोहिणी मातृ शक्ति - वनाथी श्रीनिवासन

 वाराणसी: आज बनारस की सुबह देखने लायक़ थी। सभी दिशाओं से महिलाओं के झुंड अस्सी घाट पहुंची थी। महिलाओं का यह समूह अपने प्रिय नेता मोदी जी और योगी जी को आभार व्यक्त करने उपस्थित हुईं थीं। हर उस योजना ने लिए जिसके चलते देश में महिलाओं को सिर उठा कर सम्मानपूर्वक जीने का अधिकार दिया। 




अस्सी घाट से दशाश्वमेध घाट तक नौकाओं की कतारें सजी हुई थीं। जिन पर सवार होकर महिलाएं मोदी जी योगी जी के साथ खड़े होने का संदेश दे रही थीं। साथ ही सभी अतिथियो ने रानी लक्ष्मीबाई जन्मस्थली पर पुष्पार्चन किया.

अब मदर डेयरी का दूध भी हुआ महंगा, जानें नई रेट लिस्ट

ये अनोखी नौका रैली बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती वनाथी श्रीनिवासन के आह्वान पर आयोजित की गई थी। दूर-दूर से आईं इन महिलाओं को संबोधित करते हुए श्रीनिवासन ने कहा कि आने वाली सदी महिलाओं के हाथ में होगी। आज उत्तर प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर की समस्या समाप्त हुई है। महिलाएं सड़क पर सुरक्षित हैं तो इसका पूरा श्रेय प्रदेश के मुख्य मंत्री आदित्यनाथ योगी जी को जाता है।

थाईलैंड के विला में बेहोश मिले थे महान स्पिनर शेन वॉर्न, 52 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

उन्होंने कहा कि आगामी सदी की बागडोर संभालने के लिए देश की बेटियों को तैयार करना होगा। जिस दिशा में  हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देश की महिलाओं को सशक्त करने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। महिला सम्मान, स्वस्थ, शिक्षा और आत्मनिर्भरता जैसे विषय सरकार की प्राथमिकताओं में हैं।  

कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान मारपीट में दर्शक गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने नही किया कोई कार्यवाही

उन्होंने कहा कि आज हमने ये सांकेतिक नौका यात्रा का अयोजन किया है। जिसमें देश भर से आई महिला शक्ति जुड़ी हुई है। हमारी भाजपा सरकार उस नैया की तरह है जिसमें महिलाओं की प्रगति से जुड़े विषयों को समायोजित किया गया है। महिलाओं से जुड़े प्रगति के हर विषय पर लागतार काम हो रहा है और आगे भी होता रहेगा।

लोगों को NHAI ने दी बड़ी राहत, टोल प्लाजा पर 100 मीटर लंबी लाइन लगी तो नहीं भरना होगा टैक्स

इस रैली में ऊर्जा भरने के लिए महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्षा श्रीमती विजया रहाटकर, उत्तर प्रदेश चुनाव सहप्रभारी काशी क्षेत्र चुनाव प्रभारी सरोज पांडेय जी ने किया. इस कार्यक्रम का सफल आयोजन  महिला मोर्चा की  प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा एवं सांसद गीता शाक्य, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवम  उत्तरप्रदेश चुनाव प्रभारी रेखा गुप्ता, क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चौरसिया, डा कृतिका अग्रवाल और कुसुम जी गीता शास्त्री एवं  काफी सहयोगी बहनों ने किया।


राष्ट्र और देश के कल्याण के लिए करें मतदान - सदगुरु श्री ऋतेश्वर जी 


इस आर्टिकल को शेयर करें

 

हमारे Whatsapp Group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें 

https://chat.whatsapp.com/KdKAvSxlcnKJIGutmfkh6x

 

अपने शहर की खास खबरों को अपने फ़ोन पर पाने के लिए ज्वाइन करे हमारा Whatsapp Group मोबाइल नंबर 09355459755 / खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। 

No comments:

Post a Comment