Latest News

Saturday, November 28, 2026

वाराणसी को मिला नया पुलिस कमिश्नर, किरण एस. संभालेंगे काशी की कमान

वाराणसी: उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल का तबादला कर दिया है। अब मोहित अग्रवाल प्रयागराज के नए पुलिस कमिश्नर होंगे। वहीं, लखनऊ रेंज के आईजी किरण एस. को वाराणसी का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। शुक्रवार को जारी 28 आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची में यह महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है।


यह भी पढ़ें: अभिभावक के रूप में मुख्यमंत्री ने की बच्चे की काउंसलिंग, बोले- खूब खेलो, लेकिन पढ़ाई-लिखाई भी जरूरी

1997 बैच के आईपीएस अधिकारी मोहित अग्रवाल अब तक वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनके स्थान पर 2008 बैच के आईपीएस अधिकारी किरण एस. काशी की कानून-व्यवस्था की कमान संभालेंगे। किरण एस. इससे पहले आईजी लखनऊ रेंज के पद पर तैनात थे। इस फेरबदल में प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया को एडीजी स्थापना, लखनऊ बनाया गया है। वहीं, वाराणसी के नए पुलिस कमिश्नर के रूप में किरण एस. की नियुक्ति की गई है।

यह भी पढ़ें: महोबा में खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई स्टोन क्रेशर पर छापेमारी; खनन अधिकारी पर भी गिरेगी गाज!

पीएसी वाराणसी के सेनानायक का भी तबादला

आईपीएस अधिकारियों के तबादले में वाराणसी से जुड़ा एक और महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है। 36वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी के सेनानायक डॉ. अनिल कुमार पांडेय को एसपी, कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं, उत्तर प्रदेश लखनऊ के पद पर भेजा गया है।

यह भी पढ़ें: वाराणसी के रुस्तमपुर में संत रविदास की मूर्ति तोड़ने से हड़कंप, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, पिता ने नई मूर्ति लगवाने का दिया आश्वासन

चार पुलिस कमिश्नरेट की बदली कमान

प्रदेश में हुए इस बड़े फेरबदल में वाराणसी के अलावा प्रयागराज, गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर भी बदले गए हैं। गौतमबुद्धनगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को गाजियाबाद और गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड़ को गौतमबुद्धनगर भेजा गया है। वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट को अब नए नेतृत्व के साथ आगे बढ़ना होगा। किरण एस. के सामने काशी में कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और अपराध नियंत्रण जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां रहेंगी।

यह भी पढ़ें: 16 से 30 नवंबर तक खुलेगी स्व-गणना की खिड़की, घर बैठे ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार का विवरण

No comments:

Post a Comment