वाराणसी: चिरईगांव क्षेत्र के नवसारी गांव रुस्तमपुर में सोमवार देर रात अज्ञात व्यक्ति ने संत रविदास की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके साथ ही वहां लगे लाइट चैंबर को भी तोड़ दिया। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
यह भी पढ़ें: 16 से 30 नवंबर तक खुलेगी स्व-गणना की खिड़की, घर बैठे ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार का विवरण
घटना की सूचना मिलने पर अंबेडकर क्लब के युवकों ने चिरईगांव पुलिस चौकी पहुंचकर लिखित तहरीर दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी जितेंद्र पाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कौशिक उर्फ बरखू को पकड़ लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी की हरकतों और व्यवहार को देखते हुए उसके मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की आशंका जताई गई। पुलिस ने उसके पिता दशमी लाल को मौके पर बुलाया। पिता ने बताया कि उनके बेटे का पिछले दो महीने से मानसिक चिकित्सालय में इलाज चल रहा था। कुछ दिन पहले ही उसे घर लाया गया था, लेकिन वह अभी पूरी तरह स्वस्थ नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें: सिपाही को गोली मारने वाले बदमाश से मुठभेड़, राज विश्वकर्मा के पैर में लगी गोली
मामले को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी थी। इस पर आरोपी के पिता दशमी लाल ने ग्रामीणों को क्षतिग्रस्त मूर्ति के स्थान पर नई मूर्ति लगवाने तथा लाइट और चैंबर को हुए नुकसान की भरपाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। इस संबंध में चौकी प्रभारी जितेंद्र पाल सिंह ने बताया कि ग्रामीणों और आरोपी के पिता के अनुसार युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है। उसे हिरासत में लेकर मेडिकल जांच और उपचार के लिए मानसिक चिकित्सालय भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें: डीएम ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, दिए सुरक्षा के निर्देश

No comments:
Post a Comment