Latest News

Saturday, October 31, 2026

सिपाही को गोली मारने वाले बदमाश से मुठभेड़, राज विश्वकर्मा के पैर में लगी गोली

वाराणसी: लंका थाना क्षेत्र के नरिया तिराहे पर सिपाही को गोली मारने की घटना के कुछ देर बाद ही पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। 



लंका थाना क्षेत्र के लोटूबीर मंदिर के पास पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में बदमाश राज विश्वकर्मा के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। 

पुलिस को आशंका है कि राज विश्वकर्मा ही वह बदमाश है जो सिपाही अमित शुक्ला को गोली मारने की घटना में शामिल था। शुक्रवार देर शाम नरिया तिराहे पर क्राइम सीन पर गए कांस्टेबल अमित शुक्ला को पेट, पीठ और हाथ में तीन गोलियां लगी थीं, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। पुलिस पूरे मामले की गहन छानबीन कर रही है।

No comments:

Post a Comment