वाराणसी: नगर निगम में मंगलवार को आयोजित संभव जनसुनवाई के दौरान कुल 22 शिकायतें प्राप्त हुईं। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने जनसुनवाई के दौरान लोगों की समस्याएं ध्यान से सुनीं। समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए प्रत्यावेदन अग्रसारित किए।
यह भी पढ़ें: काशी में संस्कृति संसद 2026, संस्कृति, राष्ट्र और नई पीढ़ी के सवालों पर होगा व्यापक मंथन
जनसुनवाई के दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने जर्जर भवन, सड़कों की स्थिति, साफ-सफाई, सीवर समस्या, स्ट्रीट लाइट, असेसमेंट, दाखिल-खारिज और आवास जैसी विभिन्न नागरिक समस्याओं से संबंधित अपनी शिकायतें दर्ज कराईं।
यह भी पढ़ें: जौनपुर में पूर्व ग्राम प्रधान के भाई की हत्या, स्कूल परिसर में मिला शव
इसमें बजरडीहा के धनंजय चौबे ने सड़क के लिए प्रत्यावेदन दिया। वहीं औरंगाबाद के लवकुश चौरसिया ने जर्जर भवन, तरना शिवपुर के प्रियंका मिश्रा ने साफ-सफाई, सारनाथ के रवि कुमार पटेल ने असेसमेंट, आदमपुर के तारिक अनवर व इंद्रपुरी कॉलोनी के ओमप्रकाश चौबे ने सीवर के संबंध में शिकायत दर्ज कराई। बजरडीहा के मो. सुलैनी और शिवपुरवा के अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने स्ट्रीट लाइट, शिवपुरवां के राहुल सोनकर और चांदपुर के अमरजीत ने साफ-सफाई के संबंध में प्रत्यावेदन दिया।
यह भी पढ़ें: मवैया तालाब की जमीन पर विवाद, नगर निगम के लेखपाल के दावे से ग्रामीणों में नाराजगी
नगवां के पीयूष कुमार पांडेय, नदेसर के रोहन मिश्रा व मिसिर पोखरा के उपहास कुमार ने दाखिल-खारिज के संबंध में आवेदन किया। कोल्हुआ विनायका के धर्मेंद्र कुमार सोनकर ने संचिका के संबंध में काजीपुरा खुर्द के सज्जाद खान ने सर्विस बीमा व भुगतान, सीरगोवर्धन के शिवधनी ने स्ट्रीट लाइट तथा कमच्छा के रामानन्द ने सीवर के संबंध में अपनी शिकायतें रखीं।
यह भी पढ़ें: चिरईगांव में ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम का आयोजन, रंगोली प्रदर्शनी में दिखीं सरकारी योजनाएं
इसके अलावा लक्ष्मनपुर की दुर्गा देवी और रूबी प्रजापति ने आवास, मढवां लमही के वैभव शर्मा ने सड़क, कोतवाली के आनंद कुमार सुरेका ने जर्जर भवन तथा पियरीया पोखरी के अंगद चौहान ने सीवर के संबंध में शिकायत दर्ज कराई। निगम अधिकारियों द्वारा सभी प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का अधिक से अधिक लोग लें लाभ

No comments:
Post a Comment