वाराणसी: जायसवाल क्लब के संस्थापक एवं अध्यक्ष मनोज जायसवाल जी ने समाज के प्रति निष्ठा, समर्पण, सक्रियता एवं सेवा भावना को देखते हुए हेमंत जायसवाल जी को जायसवाल क्लब, कैंट विधानसभा वाराणसी का विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत किया।
इस अवसर पर जायसवाल क्लब के संस्थापक एवं अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल समाज को संगठित करना ही नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों को साथ लेकर शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, युवा सशक्तिकरण, महिला सम्मान, जरूरतमंदों की सहायता एवं सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य करना है। उन्होंने कहा कि समाज की मजबूती तभी संभव है, जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बने और सामूहिक रूप से समाज के विकास के लिए आगे आए।
यह भी पढ़ें: अईली में फिर सामने आया ग्रामप्रधान के लेटरपैड के कथित दुरुपयोग का मामला, पहले भी दर्ज हो चुकी है FIR
नवनियुक्त कैंट विधानसभा अध्यक्ष हेमंत जायसवाल जी ने क्लब के संस्थापक एवं अध्यक्ष मनोज जायसवाल जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि वे कैंट विधानसभा क्षेत्र में समाज के सभी लोगों से संपर्क कर समाज के युवाओं को आगे बढ़ाने तथा सामाजिक एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे।
जायसवाल क्लब के पदाधिकारियों एवं समाज के लोगों ने नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष हेमंत जायसवाल जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

No comments:
Post a Comment