नई दिल्ली: ओडिशा तट से 200 नॉटिकल मील से ज्यादा दूर पनामा के झंडे वाला कार्गो शिप MV Ocean Winner समुद्र में डूब गया। जहाज पर कुल 24 लोग सवार थे, जिनमें से 22 लोगों के लापता होने की जानकारी सामने आई है।
यह भी पढ़े: 18 लाख 50 हजार बच्चों को 14 अगस्त को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी
हादसे की सूचना मिलते ही भारतीय नौसेना और कोस्ट गार्ड ने बड़े स्तर पर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। नौसेना के P-8I समुद्री निगरानी विमान ने समुद्र में लाइफ राफ्ट का पता लगाया।
यह भी पढ़ें: हेमंत जायसवाल बने जायसवाल क्लब के कैंट विधानसभा अध्यक्ष, समाज के लोगों ने दी बधाई
इसके बाद पास में मौजूद एक जहाज की मदद से दो नाविकों को सुरक्षित बचा लिया गया। वहीं बाकी 22 लोगों की तलाश के लिए समुद्री क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: वादों का ट्रॉमा सेंटर हवा में, ब्लॉक प्रमुख ने जमीन पर कर दिया काम!
फिलहाल हादसे के कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है। भारतीय नौसेना और कोस्ट गार्ड की टीमें लापता लोगों की तलाश में जुटी हैं।
यह भी पढ़ें: अईली में फिर सामने आया ग्रामप्रधान के लेटरपैड के कथित दुरुपयोग का मामला, पहले भी दर्ज हो चुकी है FIR

No comments:
Post a Comment