वाराणसी: गोमती जोन की डीसीपी नीतू कादयान के सख्त निर्देशन में सिंधोरा पुलिस ने सौरभ सिंह हत्याकांड के मुख्य नामजद आरोपी बबलू सिंह को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त अवैध पिस्टल भी बरामद कर ली है। इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश गया है कि कमिश्नरेट पुलिस गंभीर अपराधों में शामिल आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शने के मूड में नहीं है।
यह भी पढ़े: नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, सड़क पर वाहनों का दबाव कम करने के लिए ऑटो स्टैंड किया चिह्नित
गौरतलब है कि 2 जुलाई 2026 को थाना सिंधोरा क्षेत्र के ग्राम मझांवा में पट्टीदारों के बीच जमीनी विवाद और पुरानी रंजिश के चलते हुए खूनी संघर्ष में सौरभ सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पिता की तहरीर पर थाना सिंधोरा में छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
यह भी पढ़ें: वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा काशी की सांस्कृतिक विरासत को मिलेगा नया आयाम
घटना के महज एक दिन बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार नामजद आरोपियों रिशु सिंह, देवी सिंह, राजेश सिंह और गोलू सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं अब डीसीपी नीतू कादयान की निगरानी और लगातार दबाव के चलते पुलिस ने मुख्य आरोपी बबलू सिंह को भी दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त अवैध पिस्टल बरामद होने से पुलिस को मामले में महत्वपूर्ण साक्ष्य भी मिले हैं।
यह भी पढ़ें: तोफापुर में बंजर भूमि की पैमाइश, अवैध कब्जे हटाने की चेतावनी
पुलिस ने बताया कि मामले में फरार चल रहे आरोपी हरिओम सिंह की तलाश में लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों को लगाया गया है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। डीसीपी नीतू कादयान के नेतृत्व में सिंधोरा पुलिस की इस तेज और प्रभावी कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है। लगातार हो रही गिरफ्तारियों से यह साफ हो गया है कि वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस हत्या जैसे जघन्य अपराधों में शामिल किसी भी आरोपी को कानून के शिकंजे से बचने नहीं देगी।
यह भी पढ़ें: खबर का असर: उमरहा वनवासी बस्ती और बाजार पहुंची जल निगम की टीम, जेई ने किया स्थलीय निरीक्षण

No comments:
Post a Comment