Latest News

Monday, July 06, 2026

नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, सड़क पर वाहनों का दबाव कम करने के लिए ऑटो स्टैंड किया चिह्नित

वाराणसी: शहर के प्रमुख और व्यस्ततम इलाकों में से एक पांडेयपुर चौराहे को आने वाले दिनों में जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलने वाली है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा चौराहे के पुननिर्माण की कवायद शुरू कर दी गई है। इस क्रम में रविवार को नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने पांडेयपुर चौराहे का स्थलीय निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


यह भी पढ़ें: वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा काशी की सांस्कृतिक विरासत को मिलेगा नया आयाम

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने यातायात को सुगम बनाने के लिए मौके पर ही कई अहम दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने चौराहे के समीप लगे डिवाइडर को हटाने और ऑटो चालकों के कारण लगने वाले जाम को देखते हुए ऑटो खड़ा करने के लिए अलग से जगह (आटो स्टैंड) चिह्नित करने के निर्देश दिए, ताकि सड़क पर वाहनों का दबाव कम हो सके।

यह भी पढ़ें: तोफापुर में बंजर भूमि की पैमाइश, अवैध कब्जे हटाने की चेतावनी

आर्किटेक्ट से वार्ता कर प्लान को अंतिम रूप देने के निर्देश

चौराहे के कायाकल्प और सुंदरीकरण को लेकर नगर आयुक्त काफी गंभीर दिखे। उन्होंने नगर निगम के मुख्य अभियंता सुरेश चंद्र से आर्किटेक्ट आफताब, पीडब्ल्यूडी व यातायात विभाग से तत्काल वार्ता करने का निर्देश दिया ताकि पांडेयपुर चौराहे के सुंदरीकरण प्लान का कार्य धरातल पर काम को तेजी से आगे बढ़ाया जा सके। इस निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से पार्षद मदन मोहन दुबे, पार्षद अशोक कुमार मौर्या, नगर निगम के अधिशासी अभियंता एमके सिंह और पीडब्ल्यूडी के अभियंता शामिल थे।

यह भी पढ़ें: खबर का असर: उमरहा वनवासी बस्ती और बाजार पहुंची जल निगम की टीम, जेई ने किया स्थलीय निरीक्षण

No comments:

Post a Comment