वाराणसी: विकास खण्ड के उमरहा ग्रामसभा के वनवासी बस्ती और बाजार क्षेत्र में पेयजल समस्या को लेकर पूर्वांचल खबर में प्रकाशित खबर का असर देखने को मिला है। पूर्वांचल खबर में खबर प्रकाशित होने के बाद जल निगम के जूनियर इंजीनियर (जेई) आशुतोष सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जेई आशुतोष सिंह ने वनवासी बस्ती एवं बाजार क्षेत्र में जलापूर्ति व्यवस्था, पाइपलाइन की स्थिति तथा पेयजल से जुड़ी समस्याओं का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
यह भी पढ़ें: वाराणसी में VDA का बड़ा एक्शन, 18 बीघा में विकसित 6 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त
ग्रामीणों ने जल निगम अधिकारियों को क्षेत्र में व्याप्त पेयजल संकट और अधूरे कार्यों से अवगत कराया। इस दौरान अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रकाशित होने के बाद विभागीय अधिकारियों के मौके पर पहुंचने से उन्हें उम्मीद जगी है कि यकीन लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का जल्द समाधान होगा।
No comments:
Post a Comment