Latest News

Tuesday, June 09, 2026

निरीक्षण के दौरान एसडीएम पर हमला, सिर में आए गंभीर चोट लगे छह टांके

हरदोई: शाहाबाद तहसील क्षेत्र के परियल गांव में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब सरकारी निरीक्षण पर पहुंचे शाहाबाद के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) सुशील कुमार मिश्रा पर कथित रूप से हमला कर दिया गया। हमले में एसडीएम गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके सिर में छह टांके लगाने पड़े। घटना के बाद प्रशासनिक और पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई।


यह भी पढ़ें: ट्रान्सफर के बाद भी सचिव ने आहरण किया ग्रामसभा से धनराशी, डीपीआरओ ने दिया जाँच कर कार्यवाही का आदेश

जानकारी के अनुसार, एसडीएम सुशील कुमार मिश्रा गांव परियल में स्थित अन्नपूर्णा भवन का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि जिला पंचायत सदस्य लालाराम राजपूत के पुत्र उदयवीर राजपूत और उसके साथ मौजूद कुछ अन्य लोगों ने एसडीएम के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि उदयवीर ने डंडे से वार कर एसडीएम के सिर पर गंभीर चोट पहुंचाई।

यह भी पढ़ें: आजमगढ़ का बढ़ा देशभर में मान! डीएम रविन्द्र कुमार बने भारत के टॉप-25 जिलाधिकारियों में नंबर-1, 862 अंकों के साथ रचा कीर्तिमान

घटना में घायल एसडीएम को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनके सिर में छह टांके लगाए। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें: नव नियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार ने संभाला कार्यभार

No comments:

Post a Comment