Latest News

Sunday, June 07, 2026

ट्रान्सफर के बाद भी सचिव ने आहरण किया ग्रामसभा से धनराशी, डीपीआरओ ने दिया जाँच कर कार्यवाही का आदेश

वाराणसी: प्रदेश में ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 26 मई को ही समाप्त हो गया है. प्रदेश सरकार के द्वारा निवर्तमान ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक नियुक्त करने का निर्णय किया है. लेकिन प्रशासक के रूप भुगतान आदि करने का दिशा निर्देश अभी तक जिले से जारी नही किया गया है. उसके उपरांत भी विकास खण्ड चिरईगांव के उमरहा, गोबरहा और खानपुर में तैनात ग्राम पंचायत सचिव आशुतोष ने निवर्तमान ग्राम प्रधानों संग 5 एवं 6 जून 2026 को भुगतान किया है.


यह भी पढ़ें: आजमगढ़ का बढ़ा देशभर में मान! डीएम रविन्द्र कुमार बने भारत के टॉप-25 जिलाधिकारियों में नंबर-1, 862 अंकों के साथ रचा कीर्तिमान

इसका विवरण इ ग्रामस्वराज पोर्टल पर दर्शा रहा है. जबकि उपरोक्त तीनों ग्राम सभाओ में भुगतान करने वाले ग्राम पंचायत सचिव आशुतोष का स्थानांतरण दुसरे विकास खण्ड में 2.6.2026 हो गया है. उनके स्थान पर संदीप सोनकर कि तैनाती उमरहा एवं रामचंदीपुर क्लस्टर में किया गया है. सचिव संदीप सोनकर ने विकास खण्ड चिरईगांव में अपना योगदान भी दे दिया है.  

यह भी पढ़ें: नव नियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार ने संभाला कार्यभार

इस बाबत जब जिला पंचायती राज अधिकारी अलोक कुमार सिन्हा बात किया गया तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अगर ऐसा हुआ है तो यह गलत है साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इसमें जाच होगी और अगर सचिव दोषी पाए जाते है तो उन पर कार्यवाही भी होगी. अब देखना यह है कि क्या इस मामले की जाँच होती या नही.

यह भी पढ़ें: चौबेपुर में युवक ने पुलिस आयुक्त से लगाई सुरक्षा की गुहार, सुनील यादव से जान का खतरा बताकर कार्रवाई की मांग

No comments:

Post a Comment