Latest News

Tuesday, June 09, 2026

स्थानांतरण के बाद धन आहरित करने वाले सचिव को डीपीआरओ ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

वाराणसी: विकास खंड चिरईगांव में तैनात ग्राम पंचायत सचिव आशुतोष का स्थानांतरण 2 जून 2026 को विकास खंड आराजी लाइन में कर दिया गया था। आरोप है कि स्थानांतरण के बाद भी उन्होंने चिरईगांव विकास खंड की उमरहां, गोबरहां और खानपुर ग्राम पंचायतों के खातों से 5 एवं 6 जून 2026 को धनराशि आहरित की।



यह भी पढ़ें: निरीक्षण के दौरान एसडीएम पर हमला, सिर में आए गंभीर चोट लगे छह टांके

मामले की जानकारी समाचार पत्रों में प्रकाशित होने के बाद संज्ञान लेते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी वाराणसी ने 8 जून 2026 को संबंधित सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: ट्रान्सफर के बाद भी सचिव ने आहरण किया ग्रामसभा से धनराशी, डीपीआरओ ने दिया जाँच कर कार्यवाही का आदेश

डीपीआरओ ने स्पष्ट किया है कि यदि प्राप्त स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया तो संबंधित सचिव के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। इसके साथ ही जिला परियोजना प्रबंधन इकाई वाराणसी से आहरित धनराशि का सत्यापन कर सत्यापन रिपोर्ट भी मांगी गई है।

यह भी पढ़ें: आजमगढ़ का बढ़ा देशभर में मान! डीएम रविन्द्र कुमार बने भारत के टॉप-25 जिलाधिकारियों में नंबर-1, 862 अंकों के साथ रचा कीर्तिमान

No comments:

Post a Comment