Latest News

Thursday, May 14, 2026

यूपी में शुरू हो सकती हैं ऑनलाइन क्लासेस और वर्क फ्रॉम होम

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीते मंगलवार को 5 कालिदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर अधिकारियों के साथ अहम बैठक की।बैठक में प्रदेश में ऑनलाइन क्लासेस और वर्क फ्रॉम होम जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गयी।


यह भी पढ़ें: साथी पोर्टल के माध्यम से होगा बीज विक्रय, उत्पादन एवं स्टॉक प्रबंधन

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री की अपील के बाद राज्य सरकार संभावित परिस्थितियों को देखते हुए नई व्यवस्थाओं पर मंथन कर रही है. बैठक में विशेष रूप से प्रदेश में ऑनलाइन पढ़ाई को प्रभावी ढंग से लागू करने की तैयारियों पर चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें: पूर्व DGP राम यश सिंह को अंतिम विदाई में उमड़ा सत्ता-प्रशासन का सैलाब, STF चीफ अमिताभ यश के पिता के त्रयोदश संस्कार में भावुक हुआ लखनऊ

इसके साथ ही प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक तैयारियों, दिशा-निर्देशों और विभिन्न विभागों के समन्वय को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: गौराकला में डेढ़ साल से बनी पानी की टंकी शोपीस बनी, पाइपलाइन अधूरी होने से ग्रामीण परेशान

No comments:

Post a Comment