वाराणसी: केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना के तहत चिरईगांव विकास खंड के गौराकला ग्राम सभा में करीब डेढ़ साल पहले पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था, लेकिन अब तक गांव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूरा नहीं हो सका है। इसके चलते ग्रामीणों को आज तक शुद्ध पेयजल योजना का लाभ नहीं मिल पाया है।
ग्रामीणों के अनुसार, पानी की टंकी तैयार होने और बोर्रिंग होने के बावजूद घर-घर जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। पाइपलाइन का कार्य अधूरा होने के कारण ग्रामीण आज भी हैंडपंप और अन्य स्रोतों के सहारे पानी की जरूरत पूरी कर रहे हैं।
ग्राम प्रधान राजेश कुमार ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) को प्रार्थना पत्र देकर पाइपलाइन कार्य पूरा कराने की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
यह भी पढ़ें: सपा की बैठक में फूटा गुबार, टिकट की मांग सुनते ही भड़के नसीमुद्दीन, खाना छोड़ कार्यक्रम से निकले बाहर
स्थानीय लोगों का कहना है कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य हर घर तक नल से शुद्ध पेयजल पहुंचाना है, लेकिन गौराकला ग्राम सभा में योजना अधूरी पड़ी होने से इसका लाभ लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द पाइपलाइन कार्य पूरा कर जलापूर्ति शुरू कराने की मांग की है, ताकि गांव के लोगों को राहत मिल सके।
यह भी पढ़ें: अलवर में एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक पीने से 5 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती


No comments:
Post a Comment