Latest News

Monday, May 11, 2026

पूर्व DGP राम यश सिंह को अंतिम विदाई में उमड़ा सत्ता-प्रशासन का सैलाब, STF चीफ अमिताभ यश के पिता के त्रयोदश संस्कार में भावुक हुआ लखनऊ

लखनऊ: उत्तर प्रदेश STF प्रमुख और एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश के पिता, पूर्व आईपीएस अधिकारी एवं बिहार के पूर्व डीजीपी राम यश सिंह के त्रयोदश संस्कार में रविवार को राजधानी लखनऊ भावनाओं से भर उठा। विभूतिखंड स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित त्रयोदश ब्रह्मभोज में शासन, प्रशासन, राजनीति, न्यायपालिका और मीडिया जगत की तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।


यह भी पढ़ें: गौराकला में डेढ़ साल से बनी पानी की टंकी शोपीस बनी, पाइपलाइन अधूरी होने से ग्रामीण परेशान

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ IAS-IPS अधिकारी, जनप्रतिनिधि, न्यायाधीश, वरिष्ठ पत्रकार और समाज के प्रबुद्ध लोग पहुंचे। सभी ने दिवंगत राम यश सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। कार्यक्रम के दौरान कई भावुक पल भी देखने को मिले।

यह भी पढ़े : दुबई में प्रयागराज के बेटे की संदिग्ध मौत, अभी तक नहीं पहुंचा शव, मां बोली आखिरी बार चेहरा दिखा दो PM-CM लगाई गुहार

राम यश सिंह बिहार कैडर के 1985 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रहे थे। पुलिस सेवा के दौरान उन्होंने कई अहम जिम्मेदारियां निभाईं। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण और जहानाबाद जैसे संवेदनशील जिलों में बतौर एसएसपी उनकी कार्यशैली की अलग पहचान रही। ईमानदारी, अनुशासन और कड़े प्रशासनिक फैसलों के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: सपा की बैठक में फूटा गुबार, टिकट की मांग सुनते ही भड़के नसीमुद्दीन, खाना छोड़ कार्यक्रम से निकले बाहर

बताया जाता है कि 27 अप्रैल को हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया था, जिसके बाद 28 अप्रैल को लखनऊ के बैकुंठ धाम में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। रविवार को आयोजित त्रयोदश संस्कार में उनके पुत्र अमिताभ यश, रजनीश सिंह, राजीव सिंह, बृज राज सिंह, पौत्र यशवर्धन सिंह, पुत्रवधु रेनू सिंह सहित पूरा परिवार मौजूद रहा। राम यश सिंह का निधन पुलिस महकमे और समाज के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है। उनकी कार्यशैली और सिद्धांत आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बने रहेंगे।

यह भी पढ़ें: अलवर में एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक पीने से 5 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

No comments:

Post a Comment