Latest News

Friday, April 24, 2026

पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट से बढ़ेगी किसानों की आय- उप कृषि निदेशक

वाराणसी: युगों-युगों से कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ रही है और इस रीढ़ को मजबूत करने का कार्य समय-समय पर  हमारे किसान भाइयों ने किया है।यहां पर खेती व लघु उद्योग धंधे एक दूसरे के सहयोग से ही आगे बढ़े हैं।किसानों की आमदनी बढ़ाने में औद्यानिक फसलों  के योगदान को भी भुलाया नहीं जा सकता लेकिन जानकारी व जागरूकता के अभाव में फलों एवं सब्जियों के उत्पादन से लेकर बाजार तक पहुंचाने में लगभग 22 प्रतिशत की क्षति हो जाती है।यदि हमें ऐसी क्षति को रोकना है तो "पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट" को अपनाते हुए किसानों को जागरूक करना होगा जिससे उनकी आमदनी को बढ़ाया जा सके।


यह भी पढ़ें: यूपी के 32 जिलों में लू का अलर्ट, 25 अप्रैल तक राहत के आसार नहीं

उक्त सलाह उप कृषि निदेशक अमित कुमार जायसवाल ने बृहस्पतिवार को चोलापुर विकास खण्ड के बबियांव गांव में स्थापित एफपीओ कार्यालय परिसर में पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में उपस्थित लोगों को दी। बतौर मुख्य अतिथि कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी कार्यशाला का आयोजन किसानों के हित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है जो किसानों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने व  उनकी आमदनी को बढ़ाने में सहायक होगा।

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर और सक्रिय हुआ निगम, काशी को चमकाने की तैयारी

जिला उद्यान अधिकारी सुभाष कुमार ने किसानों को होने वाले पोस्ट हार्वेस्ट लॉस (कटाई के बाद होने वाले नुकसान) को कम करने के विभिन्न उपायों पर विस्तार से चर्चा की। समुन्नति फाउंडेशन एवं मारिको इंडिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला में  बेहतर भंडारण व्यवस्था, आधुनिक ग्रेडिंग एवं सॉर्टिंग तकनीकों का उपयोग, कोल्ड चेन इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास,किसानों का बाजार से सीधे जुड़ाव बढ़ाने पर जोर दिया गया। कार्यशाला का उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि करना तथा कृषि उत्पादों के नुकसान को न्यूनतम करना था। सभी प्रतिभागियों ने इस दिशा में मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।

यह भी पढ़ें: वाराणसी शहर के चौराहों और घाटों को मिलेगी 'ग्रीन शेड' की छाया

पूर्ना पुष्कला सीईओ, निहार प्रियदर्शी,अरविंद सिंह,अनुराग, सुरंजना घोष,वर्तिका,आरुषी,रोहिणी,तृषा, क्षितिज अंकित आदि अधिकारी के साथ ही खण्ड तकनीकी प्रबंधक देवमणि त्रिपाठी,शैलेंद्र रघुवंशी,फौजदार यादव,सौरभ रघुवंशी, शिवकुमार  यादव आदि उपस्थित  रहे।

यह भी पढ़ें: खनन विभाग के कार्यालय के अंदर और बाहर अतिक्रमण, कार्रवाई न होने पर उठे रहे सवाल

No comments:

Post a Comment