लखनऊ: उत्तर प्रदेश की सियासत में बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि वह सिर्फ चुनाव जीतने के सपने देख रहे हैं, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और है।
यह भी पढ़ें: जिले में पूरे अप्रैल माह चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान
मौर्य ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर 2017 जैसा प्रदर्शन दोहराएगी और पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता विकास और सुशासन के आधार पर भाजपा के साथ खड़ी है।
यह भी पढ़ें: चौबेपुर SHO वीरेंद्र सोनकर पर गंभीर आरोप, प्रोटोकॉल उल्लंघन को लेकर शिकायत
इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश और उत्तर प्रदेश में तेजी से विकास हुआ है, जिसका लाभ गरीब, किसान और युवाओं तक पहुंच रहा है। डिप्टी सीएम के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति और गरमा गई है और आगामी चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज होती नजर आ रही है।
यह भी पढ़ें: नगर निगम ने तोड़ा लाइसेंस शुल्क वसूली में पुराने रिकॉर्ड
No comments:
Post a Comment