Latest News

Wednesday, February 04, 2026

वाराणसी में 7 महीने में इंस्पेक्टर समेत 6 पुलिसकर्मी जेल भेजे गए

वाराणसी: ईमानदारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की बात करने वाली पुलिस महकमे के कुछ अधिकारियों की करतूतों ने विभाग की छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बीते सात महीनों में एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई करते हुए एक इंस्पेक्टर समेत छह पुलिसकर्मियों को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें: उपायुक्त स्वतः रोजगार ने ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण कर सचिवों संग की समीक्षा बैठक

जानकारी के अनुसार, ये सभी पुलिसकर्मी रिश्वत लेने, मामलों में नाम हटाने, धारा कम कराने और जमीन से जुड़े मामलों में अवैध लाभ लेने जैसे आरोपों में पकड़े गए हैं। गिरफ्तार पुलिसकर्मियों में इंस्पेक्टर, दरोगा, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: केंद्रीय बजट 2026-27 में वाराणसी पर विशेष फोकस, इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी और हेरिटेज से विकास को मिलेगी नई रफ्तार

एंटी करप्शन टीम वाराणसी ने अलग-अलग तिथियों पर की गई कार्रवाई में आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि 2019 बैच के पुलिसकर्मियों पर ज्यादा आरोप पाए गए, जिन पर अब तक सबसे ज्यादा कार्रवाई हुई है।

यह भी पढ़ें: विश्व आर्द्र भूमि दिवस पर नदियों के संरक्षण के लिए किया जागरूक

सूत्रों के मुताबिक, भ्रष्टाचार के मामलों में आगे भी जांच जारी है और अन्य जिलों में भी कार्रवाई की जा सकती है। एंटी करप्शन टीम ने साफ किया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान बिना किसी दबाव के लगातार जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें:  आशा कार्यकत्रियों का फूटा गुस्सा, CMO को अल्टीमेटम

No comments:

Post a Comment