Latest News

Tuesday, February 03, 2026

उपायुक्त स्वतः रोजगार ने ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण कर सचिवों संग की समीक्षा बैठक

वाराणसी: जिलाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को उपायुक्त स्वतः रोजगार पवन कुमार सिंह ने चिरईगांव ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण कर कर्मचारियों की समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी लोग कार्य स्थल पर समय से पहुंचे।

यह भी पढ़ें: केंद्रीय बजट 2026-27 में वाराणसी पर विशेष फोकस, इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी और हेरिटेज से विकास को मिलेगी नई रफ्तार

शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से करें।गांवों में बने आरआरसी का संचालन सचिव हरहाल में कराना सुनिश्चित करें।अन्यथा की स्थिति में उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

यह भी पढ़ें: विश्व आर्द्र भूमि दिवस पर नदियों के संरक्षण के लिए किया जागरूक

उपायुक्त स्वतः रोजगार ने बताया कि गांवों में तैनात सचिवों को पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों के घर की महिलाओं को समूह से जोड़ने, फार्मर रजिस्ट्री, क्रापसर्वे, जनशिकायतों के गुणवत्ता युक्त निस्तारण समय से करने आदि के बारे में निर्देशित किया।भ्रमण पंजिका में अंकित भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार संपादित हुए कार्य का निवारण अंकित करने को भी कहा।

यह भी पढ़ें:  आशा कार्यकत्रियों का फूटा गुस्सा, CMO को अल्टीमेटम

उपायुक्त स्वतः रोजगार ने विभिन्न पटलों पर जाकर पूछताछ किया। समीक्षा बैठक में बीडीओ चिरईगांव, सहायक विकास अधिकारीगण व सचिव शामिल थे।

यह भी पढ़ें:  मैदागिन से गोदौलिया के बीच अब दौड़ेंगी 11 गोल्फ कार्ट

No comments:

Post a Comment