Latest News

Monday, February 02, 2026

आशा कार्यकत्रियों का फूटा गुस्सा, CMO को अल्टीमेटम

वाराणसी: स्वास्थ्य विभाग में उस समय हड़कंप मच गया जब बड़ी संख्या में आशा कार्यकत्रियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) कार्यालय का घेराव किया। पिछले तीन महीनों से मानदेय न मिलने से नाराज आशा कार्यकत्रियों ने विभाग को चेतावनी देते हुए 8 फरवरी तक का समय दिया है।


यह भी पढ़ें:  मैदागिन से गोदौलिया के बीच अब दौड़ेंगी 11 गोल्फ कार्ट

तीन महीने से खाली हैं जेबें

प्रदर्शनकारी आशा कार्यकत्रियों का कहना है कि उन्हें नवम्बर, दिसम्बर और जनवरी महीने का न तो वेतन मिला है और न ही किसी प्रकार की प्रोत्साहन राशि। आर्थिक तंगी से जूझ रही महिलाओं ने बताया कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।

यह भी पढ़ें: महाकवि जयशंकर प्रसाद की जयंती पर " महाकवि जयशंकर प्रसाद साहित्य संस्कृति महोत्सव संपन्न

"8 फरवरी आखिरी तारीख"

आशा यूनियन ने स्पष्ट लहजे में कहा कि यदि 8 फरवरी तक उनके बैंक खातों में बकाया राशि नहीं भेजी गई, तो वे चुप नहीं बैठेंगी। उन्होंने चेतावनी दी है कि भुगतान न होने की स्थिति में सभी आशा कार्यकत्री लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सीधे मिलकर विभाग की शिकायत करेंगी। अपनी मांगों को लेकर वे कार्य बहिष्कार और आंदोलन को और उग्र करने की तैयारी में हैं।

यह भी पढ़ें: यूजीसी सामान्य जाति के लिए कला कानून कैंसर से भी खतरनाक है- शशिप्रताप सिंह

ग्राउंड लेवल पर काम प्रभावित होने की आशंका
आपको बता दें कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में टीकाकरण, प्रसव और स्वास्थ्य योजनाओं को जनता तक पहुँचाने में आशा कार्यकत्रियों की भूमिका सबसे अहम होती है। यदि ये हड़ताल पर जाती हैं, तो जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा सकती है। अब देखना यह है कि प्रशासन 8 फरवरी की समय सीमा से पहले इस समस्या का समाधान निकाल पाता है या नहीं।

#Varanasi #UPNews #AshaWorker #HealthDepartment #YogiAdityanath #VaranasiNews #HealthAlert

No comments:

Post a Comment