Latest News

Wednesday, December 27, 2023

वाराणसी सहित VVIP सीटों पर फेरबदल के कितने आसार? चौंका रहा है सर्वे

नई दिल्‍ली: लोक सभा चुनाव में लोगों की सबसे ज्‍यादा नजर VVIP सीटों पर होती हैं। लोग यह जाना चाहते हैं कि इन सीटों पर चुनाव लड़ने वाले दिग्‍गजों के साथ क्‍या हुआ। वे उलटफेर का शिकार हुए या उन्‍होंने रिकॉर्ड अंतर से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को पटखनी दी। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भी ऐसी सीटों पर नजर होगी। इन सीटों पर एबीपी सी-वोटर ने सर्वे किया है। इसमें पता लगाने की कोशिश की गई है कि अगर आज चुनाव हों तो इन सीटों का प्रतिनिधित्‍व करने वाले नेता जीत पाएंगे या नहीं। सर्वे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, स्‍मृति ईरानी समेत कई नेताओं की सीटों को शामिल किया गया है।


यह भी पढ़ें: बिजनेस में पार्टनर से धोखा खाएंगे ये जातक, इनकी खुलेगी नौकरी में लॉटरी, पढ़ें राशिफल

काशी में पीएम की तूती
सर्वे के मुताबिक, वाराणसी सीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बड़े अंतर से चुनाव जीतते दिख रहे हैं। मोदी दो बार इस सीट से जीतकर संसद पहुंचे हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में पीएम को करीब 7 लाख वोट मिले थे। वहीं, अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी की शालिनी यादव को उन्‍होंने करीब 5 लाख वोटों के अंतर मात दी थी। कांग्रेस के अजय राय को करीब डेढ़ लाख वोट मिले थे। वर्ष 2014 में मोदी ने यहां 3.37 लाख मतों से जीत दर्ज की थी। वाराणसी सीट पर मोदी के खड़े होने के कारण यहां प्रत्याशियों की बाढ़ आ गई थी।

यह भी पढ़ें: भारतीय राजनीति में धर्म की भूमिका

क्‍या सीट बचा पाएंगी स्मृति ईरानी, सोनिया और डिंपल?
एबीपी सी-वोटर सर्वे के अनुसार, अमेठी से स्मृति ईरानी आगे हैं। यह सीट कभी गांधी परिवार का गढ़ मानी जाती थी। लेकिन, स्‍मृति ने इस पर कब्‍जा जमा लिया है। पिछले लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी ने इस सीट से राहुल गांधी को मात दी थी। सर्वे में अनुमान जाहिर किया गया है कि मैनपुरी सीट से डिंपल यादव आगे रह सकती हैं। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी रायबरेली से फिर चुनाव जीतेगी। जीत का अंतर भी ठीकठाक रहने वाला है। वहीं, इलाहाबाद सीट से रीता बहुगुणा जोशी के आगे रहने की उम्‍मीद है।


राहुल गांधी की सीट कितनी सुरक्षित?
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी केरल के वायनाड से लोकसभा सांसद हैं। अगर वह इस बार भी वायनाड और अमेठी से चुनाव लड़ते हैं तो वह वायनाड से ही जीत पाएंगे। जैसा कि बताया गया सर्वे में स्‍मृति के जीतने के ज्‍यादा आसार हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में वायनाड से लड़ते हुए राहुल गांधी ने 64.6 फीसदी वोट हासिल किए थे। उन्‍होंने सीपीआई के प्रत्याशी पीपी सुनीर को हराया था। सुनीर को 25.1 फीसदी वोट मिले थे। दोनों के बीच जीत का अंतर 4,31,770 रहा था। दूसरी तरफ अमेठी की सीट से राहुल गांधी को हार का सामना करना पड़ा था। उन्हें स्मृति ईरानी ने 55 से ज्‍यादा वोटों से हराया था।

यह भी पढ़ें: शौर्य की पराकाष्ठा के सामने कम आयु मायने नहीं रखता - दिलीप पटेल

राजनाथ और रवि किशन का क्‍या होगा?
एबीपी सी-वोटर सर्वे के अनुसार, लखनऊ लोकसभा सीट से केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आगे रहने वाले हैं। गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन ठीक-ठाक अंतर से आगे रहेंगे।

वरुण गांधी और अजय मिश्रा टेनी रहेंगे आगे
सर्वे के अनुसार, वरुण गांधी पीलीभीत सीट से बड़े अंतर से आगे हैं। वहीं, लखीमपुर सीट से अजय मिश्रा टेनी कम अंतर से जीत हासिल कर सकते हैं। उन्नाव से साक्षी महाराज कम अंतर से जीत सकते हैं। उधर, गाजीपुर सीट से अफजाल अंसारी का जीतना मुश्किल हो सकता है।


गिरिराज सिंह, राधा मोहन सिंह का क्‍या होगा?
सर्वे के अनुसार, बेगुसराय सीट से गिरिराज सिंह ठीकठाक अंतर से जीत सकते हैं। पूर्वी चंपारण से राधा मोहन सिंह और आरा से आरके सिंह के कम अंतर से जीतने के आसार हैं। उजियापुर सीट से बीजेपी के नित्यानंद राय आगे हैं। बक्सर से अश्विनी चौबे कम अंतर से जीत सकते हैं। पूर्वी दिल्ली से पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर चुनावी मैदान में बाजी मार सकते हैं। मीनाक्षी लेखी को नई दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव जीत सकती हैं।

यह भी पढ़ें: लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस ने बेनीपुर स्थित मन्दिर के दानपात्र का पैसा चोरी करने वाले चोरों को किया गिरफ्तार

No comments:

Post a Comment