Latest News

Monday, November 21, 2022

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न

वाराणसी: भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महानगर प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन रविवार को गुलाबबाग, सिगरा स्थित भाजपा कार्यालय पर संपन्न हुआ। प्रारंभ में उद्घाटन सत्र के मुख्य वक्ता क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय तथा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महानगर अध्यक्ष शोभनाथ मौर्या ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर पुष्प अर्पित किया तत्पश्चात वंदे मातरम गीत रत्ना वर्मा तथा सुषमा मौर्य ने प्रस्तुत किया।


ट्रांसजेंडर डे ऑफ रिमेम्ब्रेंस के अवसर पर प्रिज्मैटिक इण्डिया ने आयोजित की पत्रकार वार्ता

उद्घाटन सत्र मे भाजपा का इतिहास एवं विकास पर प्रकाश डालते हुए काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि दो सांसदों से जनसंघ के रूप में अपना सफर शुरू करने वाली भाजपा वटवृक्ष आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फल-फूल रही है।

महेश चंद्र श्रीवास्तव ने  प्रशिक्षण वर्ग की उपयोगिता पर विचार प्रकट किया कि जैसे कोई खिलाड़ी नित्य अभ्यास करता है क्योंकि उसे ओलंपिक में पदक जीतना है, बिना अभ्यास के पदक नहीं जीत सकता जैसे रुका हुआ पानी सड़ जाता है बहता जल निर्मल होता है, उसी तरह प्रशिक्षण भी कार्यकर्ताओं के लिए अति आवश्यक है। हम प्रशिक्षण सत्र आयोजित इसीलिए करते हैं कि कार्यकर्ता अपने दायित्व का बोध करे और चरित्र का निर्माण करें जिससे एक अच्छे कार्यकर्ता का निर्माण हो सके, इस प्रशिक्षण सत्र की बहुत ही महत्व है।

अंतर महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता में महादेव पीजी कॉलेज ने प्राप्त किया दूसरा स्थान

दूसरे सत्र सामाजिक समरसता मीडिया व सोशल मीडिया की भूमिका पर मुख्य वक्ता भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री संतोष पटेल ने विस्तृत रूप से बताया तीसरा सत्र केंद्र व राज्य सरकार द्वारा पिछड़े वर्ग के लिए किए गए तथा जा रहे महत्वपूर्ण कार्य पर मुख्य वक्ता पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्विनी सिंह पटेल ने सरकार द्वारा पिछड़े वर्ग के लिए कार्य को बताया चौथे सत्र के मुख्य वक्ता पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सोशल मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह कुशवाहा व समापन सत्र हमारी कार्यपद्धती एवं व्यक्तित्व विकास को संबोधित करते भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने कहा कि पार्टी का एक विशेष कार्य संस्कृति है। हमें सत्ता प्राप्ति के लिए नहीं, बल्कि भारत माता को परम् वैभव पर पहुंचाने के लिए काम करते हैं। 

उन्होने कहा कि किसी भी संगठन को चलाने के लिए पांच क की आवश्यकता पड़ती है। पहला है कार्यकर्ता, दूसरा है कार्यक्रम, तीसरा है कार्यालय, चौथा कोष तथा पांचवा है कार्यपद्धती। इन 5क के बल पर हम भारतीय जनता पार्टी को निरंतर आगे लेकर बढ़ रहे हैं। कार्यपद्धती हमारे संगठन की आत्मा है। 

गाजियाबाद के कौशांबी में स्थित रेडिसन ब्लू होटल के मालिक ने दिल्ली के फ्लैट में की आत्महत्या

मीडिया प्रभारी किशोर कुमार सेठ के अनुसार इस दौरान भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी सिंह पटेल, क्षेत्रीय महामंत्री संतोष पटेल, भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महानगर अध्यक्ष शोभनाथ मौर्या, अनूप जायसवाल, मिठाई लाल यादव, राजेश मौर्या, प्रवीण सिंह कुशवाहा, सत्य प्रकाश आर्य, शिव शंकर यादव, श्रवण गुप्ता, शंभू पटेल, शरद वर्मा, महेंद्र सिंह झगड़ू, कन्हैया सेठ, राजन मांझी आदि मौजूद रहे। 

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर पंडित राम प्रवेश चौबे पीजी एवं इंटर कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में साइकिल रेस का हुआ आयोजन

इस आर्टिकल को शेयर करें

हमारे Whatsapp Group से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें 

अपने शहर की खास खबरों को अपने फ़ोन पर पाने के लिए ज्वाइन करे हमारा Whatsapp Group मोबाइल नंबर 09355459755 / खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।

No comments:

Post a Comment