Latest News

Saturday, March 12, 2022

गांधी फैमिली इस्तीफा दे सकती है, चुनावों में करारी हार पर CWC की बैठक में बड़े फैसले के संकेत

रविवार को ऑल इंडिया कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में गांधी फैमिली इस्तीफा दे सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा तीनों कांग्रेस वर्किंग कमेटी को अपना इस्तीफा दे सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि पांचों राज्यों में विधानसभा चुनावों में शर्मनाक कदम के बाद सीडब्ल्यूसी की बैठक में बड़ा फैसला लिया जा सकता है।




रविवार को दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में होने वाली कांग्रेस की बैठक में कुछ बड़ा होने वाला है। एनडीटीवी में छपि रिपोर्ट के अनुसार, इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उनके बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा पांचों राज्यों में हुई पार्टी की शर्मनाक हार के बाद इस्तीफा दे सकते हैं। 

मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास का पुलिस ने शुरू किया 'हिसाब-किताब', अखिलेश के नाम पर अफसरों को धमकी मामले में कसा शिकंजा

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने यूपी विधानसभा चुनाव में अभियान का नेतृत्व किया था लेकिन इस बार भी कांग्रेस की झोली खाली रही। पार्टी के प्रदर्शन की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका शीर्ष निर्णय लेने वाले निकाय पद से इस्तीफा दे सकते हैं। 

ऐसे तुरंत SMS से Aadhaar-PAN Link करें, वरना लग सकता है ₹10000 का फटका! लास्ट डेट- 31 Mar

यह पहली बार नहीं है जब सोनिया गांधी और राहुल गांधी पद छोड़ने की पेशकश कर रहे हैं। दोनों नेताओं ने 2014 में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बाद पद छोड़ने की पेशकश की थी और इसे सीडब्ल्यूसी ने खारिज कर दिया था। उस वक्त भी पार्टी के खराब प्रदर्शन के कारणों की जांच के लिए एके एंटनी की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया था।

रूस का यूक्रेन के एक और शहर पर कब्जा, मेयर को भी कर लिया अगवा; जेलेंस्की ने किया दावा

गौरतलब है कि साल 2019 लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। तब से सोनिया गांधी अंतरिम अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रही हैं।

इन 3 राशि वालों का 23 मार्च से जगेगा सोया भाग्य, देवगुरु बृहस्पति की होगी विशेष कृपा 

इस आर्टिकल को शेयर करें

 

हमारे Whatsapp Group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें 

https://chat.whatsapp.com/KdKAvSxlcnKJIGutmfkh6x

 

अपने शहर की खास खबरों को अपने फ़ोन पर पाने के लिए ज्वाइन करे हमारा Whatsapp Group मोबाइल नंबर 09355459755 / खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। 

No comments:

Post a Comment