Latest News

Thursday, April 23, 2026

यूपी के 32 जिलों में लू का अलर्ट, 25 अप्रैल तक राहत के आसार नहीं

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के 32 जिलों में लू (हीटवेव) को लेकर चेतावनी जारी की है। अगले कुछ दिनों तक तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।


यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर और सक्रिय हुआ निगम, काशी को चमकाने की तैयारी

मौसम विभाग के अनुसार, 25 अप्रैल तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। इस दौरान दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं। लू का अलर्ट प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, पीलीभीत और शाहजहांपुर समेत कुल 32 जिलों में जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें: वाराणसी शहर के चौराहों और घाटों को मिलेगी 'ग्रीन शेड' की छाया

विशेषज्ञों ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील करते हुए दोपहर के समय अनावश्यक बाहर न निकलने, पर्याप्त पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी है। बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें: खनन विभाग के कार्यालय के अंदर और बाहर अतिक्रमण, कार्रवाई न होने पर उठे रहे सवाल

No comments:

Post a Comment