वाराणसी: मुख्यमंत्री योगी के प्रस्तावित दौरे को लेकर 21 अप्रैल को वाराणसी शहर में व्यापक ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है। यातायात पुलिस ने आमलोगों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डायवर्जन जारी किया है। वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा तथा उन्हें वैकल्पिक रास्तों से भेजा जाएगा। खासकर बीएलडब्ल्यू परिसर में सिनेमा तिराहे, कुंदन तिराहे, सेंट्रल मार्केट, डी-5 रेलवे क्रॉसिंग व सूर्य सरोवर क्षेत्र में वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी।
यह भी पढ़ें: अभिभावक कृपया ध्यान दें- मनमानी फीस वृद्धि और चिह्नित दुकानों से ड्रेस, कॉपी-किताब खरीदने का दबाव बनाने वाले स्चूलों पर होगी कार्यवाही- जिलाधिकारी
जारी एडवाइजरी के अनुसार, अमर उजाला तिराहे से
टेम्पो ट्रैवलर, आर्मेनिया व क्रूजर वाहनों को शाम चार बजे के बाद लहुराबीर, मैदागिन की तरफ नहीं
जाने दिया जाएगा। उन्हें डायवर्ट किया जाएगा। विशेश्वरगंज तिराहे, चांदपुर चौराहे, अखरी अंडरपास, मुढैला तिराहे, मंडुवाडीह तिराहे, बउलिया तिराहे, महमूरगंज, लहरतारा तथा
भिखारीपुर जैसे प्रमुख स्थानों से आने-जाने वाले वाहनों को शाम चार बजे डायवर्ट
किया जाएगा। रोडवेज बसों, सवारी वाहनों और टूरिस्ट बसों को लहरतारा, मंडुवाडीह, ककरमत्ता और
बीएलडब्ल्यू गेट की ओर जाने से रोका जाएगा और उन्हें मोहनसराय, डाफी, चांदपुर या अन्य
वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा।
यह भी पढ़ें: आदर्श मॉडल टाउनशिप के रूप में विकसित मढनी टाउनशिप का मंडलायुक्त ने किया स्थल निरीक्षण
वीवीआईपी काफिले के आगमन और प्रस्थान
के दौरान मंडुवाडीह, लहरतारा और महमूरगंज क्षेत्रों में
विशेष सतर्कता बरती जाएगी। इन मार्गों पर किसी भी प्रकार के वाहनों की आवाजाही
नियंत्रित रहेगी। आवश्यकतानुसार अतिरिक्त डायवर्जन भी लागू किए जा सकते हैं।
वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान महमूरगंज आरओबी से किसी भी प्रकार के वाहनों को
मंडुवाडीह चौराहे की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। वाहनों को महमूरगंज चौकी की तरफ
मोड़ दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: देशभर में लागू हुआ 33% महिला आरक्षण कानून, 16 अप्रैल से प्रभावी
वीवीआईपी आगमन और प्रस्थान के समय
बौलिया तिराहे से किसी प्रकार के वाहनों को लहरतारा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
वाहनों को फुलवरिया आरओबी की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। बीएलडब्ल्यू परिसर के अंदर
भी विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी। बरेका सिनेमा तिराहे, कुंदन तिराहे, सेंट्रल मार्केट, डी-05 रेलवे क्रॉसिंग और सूर्य सरोवर क्षेत्र में वाहनों के प्रवेश पर
रोक रहेगी। इन क्षेत्रों में जाने वाले वाहनों को पुलिस चौकी, एफसीआई गेट और अन्य मार्गों की ओर
मोड़ा जाएगा।
No comments:
Post a Comment